समाजवादी पार्टी के मुखिया एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव विधानसभा चुनाव के लिए मैदान में उतर चुके हैं। अपने कार्यकर्ताओं के दुखों में शामिल हो रहे हैं। सोमवार को आगरा में अखिलेश यादव ने कोरोना काल में वरिष्ठ नेताओं की मृत्यु के बाद परिजनों को सांत्वना दी थी। मंगलवार को अखिलेश यादव मैनपुरी पहुंचे। यहां उन्होंने पत्रकारों से बातचीत भी की। विधानसभा चुनाव नजदीक है और समाजवादी पार्टी (सपा) का प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन पर किए एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि शिवपाल सिंह यादव का दल छोटा है, फिर भी उनका पूरा सम्मान होगा। सपा उनके लिए सीट छोड़ेगी। उन्होंने कहा कि शिवपाल से उनकी फोन पर बातचीत होती है। भारतीय जनता पार्टी को राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) का राजनीतिक प्रकोष्ठ बताया। कहा, विधानसभा चुनाव में इस पर ध्यान नहीं देना है। ध्यान विकास और रोजगार के मुद्दों पर देना है। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को देश-दुनिया की सबसे झूठी पार्टी बताया।
{"_id":"61375d0e8ebc3eb6242a65be","slug":"samajwadi-party-chief-akhilesh-yadav-statement-on-shivpal-singh-in-up-assembly-elections-2022","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सियासत: विधानसभा चुनाव में 'चाचा' को मिलेगा सम्मान, सपा मुखिया के बयान से चढ़ा राजनीतिक पारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सियासत: विधानसभा चुनाव में 'चाचा' को मिलेगा सम्मान, सपा मुखिया के बयान से चढ़ा राजनीतिक पारा
Wed, 08 Sep 2021 12:14 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
Published by: Abhishek Saxena
Updated Wed, 08 Sep 2021 12:14 AM IST
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी में कार्यकर्ता के परिजनों के साथ अखिलेश यादव
- फोटो : अमर उजाला
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मंगलवार को सांसद प्रतिनिधि देवेंद्र सिंह यादव के आवास पर शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे थे। यहां पत्रकारों से मुखातिब होते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा ने संकल्प पत्र का कोई काम पूरा नहीं किया है। उसने संकल्प पत्र को कूड़ेदान में फेंक दिया है। अब दूसरे मुद्दों से जनता का ध्यान भटकाने की कोशिश की जा रही है। न गाय को सम्मान मिला, न गंगा साफ हुई। राष्ट्र सर्वोपरि होने का दावा करने वाली भाजपा राष्ट्र की संपत्ति को बेच रही है। उन्होंने पूर्व जिलाध्यक्ष दीप सिंह पाल की मृत्यु पर उनके घर और सत्यप्रकाश गुप्ता के यहां पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त कीं। उनके साथ पूर्व सांसद तेजप्रताप यादव मौजूद रहे।
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव।
- फोटो : amar ujala
आय नहीं, डीजल-पेट्रोल के भाव हुए दोगुने
पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों की आय दोगुनी नहीं हुई है। डीजल-पेट्रोल सहित अन्य जरूरी सामान के दाम दोगुने हो गए हैं। पुलिस और फौज में नौकरी और रोजगार है नहीं। युवा बेरोजागार घूम रहे हैं।
पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों की आय दोगुनी नहीं हुई है। डीजल-पेट्रोल सहित अन्य जरूरी सामान के दाम दोगुने हो गए हैं। पुलिस और फौज में नौकरी और रोजगार है नहीं। युवा बेरोजागार घूम रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव
- फोटो : अमर उजाला
डबल इंजन की सरकार के ड्राइवर भाग गए
अखिलेश यादव ने केंद्र और प्रदेश सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि डबल इंजन की सरकार के ड्राइवर भाग गए हैं। डबल इंजन की सरकार चलाने वालों को विकास दिखाई नहीं देता है, या फिर वह विकास करना नहीं चाहते हैं।
अखिलेश यादव ने केंद्र और प्रदेश सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि डबल इंजन की सरकार के ड्राइवर भाग गए हैं। डबल इंजन की सरकार चलाने वालों को विकास दिखाई नहीं देता है, या फिर वह विकास करना नहीं चाहते हैं।
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव।
- फोटो : amar ujala
पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि मैनपुरी की जनता जानना चाहती है कि भाजपा सरकार में कौन सा विकास कार्य हुआ है। करहल क्षेत्र में एक्सप्रेसवे किनारे बनने वाली मंडी का निर्माण सरकार ने रोक दिया।
मैनपुरी: अखिलेश यादव ने भाजपा को बताया आरएसएस का राजनीतिक प्रकोष्ठ, दिया बड़ा बयान
मैनपुरी: अखिलेश यादव ने भाजपा को बताया आरएसएस का राजनीतिक प्रकोष्ठ, दिया बड़ा बयान