{"_id":"5fa43fcf8ebc3e5be450aac0","slug":"taj-mahal-ticket-black-market-police-investigate-know-how-to-book-online-ticket","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"लपकों ने ऑनलाइन बुक कर लीं ताजमहल की सैकड़ों टिकटें, कालाबाजारी का अपनाया ये तरीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लपकों ने ऑनलाइन बुक कर लीं ताजमहल की सैकड़ों टिकटें, कालाबाजारी का अपनाया ये तरीका
Fri, 06 Nov 2020 12:12 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Fri, 06 Nov 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
ताजमहल देखने आए सैलानी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लपकों ने ताजमहल की 950 टिकटें ऑनलाइन बुक कर लीं। इनकी कालाबाजारी की तैयारी थी लेकिन कर नहीं पाए। पुलिस का दावा है कि समय रहते इसकी सूचना मिल गई। लपकों के टिकट बेचने के ठिकानों पर सिपाही तैनात कर दिए। कई लपकों के घर दबिश भी दी। इस कारण ताज के पास आए ही नहीं। उन्हें चिन्हित कर लिया गया है। गिरफ्तारी की जाएगी।
ताजमहल पर ऑनलाइन टिकट के लिए क्यूआर कोड स्कैन करते सैलानी
- फोटो : अमर उजाला
पर्यटन थाना के प्रभारी निरीक्षक इकबाल हैदर ने बताया कि पांच दिन पहले एक लपका सलमान टिकट की कालाबाजारी करते हुए पकड़ा गया था। उससे जानकारी मिली थी कि और भी लपके यही काम कर रहे हैं। इस पर पुलिस ने पड़ताल की। एडवांस टिकट बुकिंग की जानकारी ली। इसी से पता चला कि 900 से ज्यादा टिकटें ताज के आसपास के लोगों ने ही बुक कराई हैं। ये सभी लपके हैं। शनिवार और रविवार को ज्यादा चौकसी रहेगी।
ताजमहल पर सेल्फी लेतीं युवतियां
- फोटो : अमर उजाला
थाना प्रभारी ने बताया कि लपकों के टिकट खरीदने की सूचना पर 31 अक्तूबर और एक नवंबर को अभियान चलाया गया। ताजमहल के पूर्वी, पश्चिमी गेट, अमरूद टीला, पुरानी मंडी, तांगा स्टैंड पर पुलिस सक्रिय रही। इस कारण लपके नहीं आए। टिकट बुकिंग की भी जानकारी ली गई है। शनिवार और रविवार को ज्यादा चौकसी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
ताजमहल पर आए सैलानी
- फोटो : अमर उजाला
ऐसे करते हैं कालाबाजारी
. एक दिन पहले ऑनलाइन टिकट को खरीद लेते हैं।
. मोबाइल पर टिकट डाउनलोड हो जाती है।
. एक लपका ताज के आसपास सक्रिय हो जाता है।
. वह अपने मोबाइल में टिकट नहीं रखता है। पुलिस के पकड़ने पर कुछ नहीं मिलता।
. जब कोई पर्यटक नजर आता है तो वह उससे बात करता है। पर्यटक के राजी होने पर अपने साथी के पास ताज से दूर भेजता है।
. साथी के मोबाइल में टिकट का फोटो होता है, जिसे वो ब्लूटूथ और व्हाट्स एप के माध्यम से शेयर कर देता है।
(पुलिस को गिरफ्तार लपके सलमान से पूछताछ में पता चला)

ताजमहल
- फोटो : अमर उजाला
मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी होगी
पर्यटन थाना प्रभारी ने बताया कि लपकों के टिकट खरीदने के मामले की जांच की जा रही है। इसमें कई लपकों को चिह्नित किया गया है। उन्हें सुबूतों के साथ पकड़ा जाएगा। इसके बाद मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी होगी।
पर्यटन थाना प्रभारी ने बताया कि लपकों के टिकट खरीदने के मामले की जांच की जा रही है। इसमें कई लपकों को चिह्नित किया गया है। उन्हें सुबूतों के साथ पकड़ा जाएगा। इसके बाद मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी होगी।