सब्सक्राइब करें

अंतिम समय भी थाईलैंड की युवती को नहीं मिलेगा 'अपनों का सहारा', पुलिस कराएगी संस्कार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Sat, 18 Jan 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
Thailand Girl Family Not Come India Police Will Conduct Funeral
अंचली कासी का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
थाईलैंड की अंचली के परिजन आगरा नहीं आ सकेंगे। उन्होंने आने में असमर्थता जाहिर की है। यह जानकारी दूतावास से पुलिस को मिली है। शनिवार को पुलिस महिला के शव का पोस्टमार्टम कराएगी। इसके बाद एक परिचित की मौजूदगी में अंतिम संस्कार करा दिया जाएगा। 
Trending Videos
Thailand Girl Family Not Come India Police Will Conduct Funeral
थाइलैंड की अंचली का शव मिलने पर कार्रवाई करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
युवती की अंतिम इच्छा थी कि उसके शव को जलाया जाए और अस्थियां यमुना में विसर्जित की जाएं। यह बात सुसाइड नोट में लिखी थी। इन सभी रस्मों को पूरा कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Thailand Girl Family Not Come India Police Will Conduct Funeral
कमरे में पड़ा सामान - फोटो : अमर उजाला
थाईलैंड की रहने वाली अंचली अक्तूबर 2018 में भारत आई थी। फतेहबाद रोड स्थित स्पा सेंटर में काम करती थी। वह हेरिटेज अपार्टमेंट में किराये पर फ्लैट लेकर रहती थी। मंगलवार को दुर्गंध आने पर लोगों ने पुलिस को सूचना दी थी। फ्लैट में अंचली का शव पड़ा मिला था। बेड के पास ही बिना रैपर की गोलियां पड़ी थीं। एक सुसाइड नोट भी मिला था, जिसमें आर्थिक तंगी को आत्महत्या का कारण बताया गया था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम गृह में रखवाया था।
 
Thailand Girl Family Not Come India Police Will Conduct Funeral
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने दूतावास को युवती की मौत की जानकारी दी थी। क्षेत्राधिकारी सदर विकास जायसवाल ने बताया कि दूतावास से परिजनों को सूचना दे दी गई थी। परिजनों ने भारत आने में असमर्थता जाहिर की है। उन्होंने कहा कि अंचली के किसी परिचित को वारिस बनाकर अंतिम संस्कार की कार्रवाई करा दी जाए। 
विज्ञापन
Thailand Girl Family Not Come India Police Will Conduct Funeral
स्पा सेंटर - फोटो : अमर उजाला
इस पर अंचली के परिचित युवक संदीप को वारिस बनाया जाएगा। वह उसके साथ स्पा सेंटर में काम करता था। शनिवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा। अंचली ने सुसाइड नोट में शव को आगरा में ही जलाने और अस्थियां यमुना में विसर्जित करने की इच्छा जाहिर की थी। पुलिस पोस्टमार्टम के बाद अपनी तरफ से अंतिम संस्कार की कार्रवाई पूरी करेगी। उसकी इच्छा के मुताबिक, सभी रस्में की जाएंगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed