फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

श्रीबांकेबिहारी मंदिर वृंदावन: भक्तों ने तोड़ी कोविड की बंदिशें, न दो गज की दूरी रही न लगाया मास्क, तस्वीरें

Tue, 08 Jun 2021 12:12 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा-वृंदावन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा-वृंदावन Published by: Abhishek Saxena Updated Tue, 08 Jun 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
Unlock 2.0: Devotees Break Covid Protocol In Vrindavan Banke Bihari Mandir
श्रीबांकेबिहारी मंदिर में एकत्रित श्रद्धालु - फोटो : अमर उजाला

अनलॉक-02 में श्रीबांकेबिहारी के दर्शन खुलने के बाद अब भक्तों की भीड़ उमड़ने लगी है। शुरुआत में भले ही बाहर से आने वाले भक्तों की संख्या कम थी, लेकिन अब तो भक्त कोविड की बंदिशों को तोड़ते नजर आ रहे हैं। न दो गज दूरी का ख्याल है न मास्क की चिंता। पुलिस और मंदिर प्रबंधन के प्रबंध भी धराशायी हो रहे हैं। श्रीबांकेबिहारी मंदिर को आम भक्तों के लिए खुले एक सप्ताह हो चुका है। इस समय अवधि के बाद वृंदावन में भक्तों की भीड़ बढ़ने लगी है। लोगों में अपने आराध्य के दर्शन की लालसा देखते ही बन रही है। बीते दिवस रविवार को वीकेंड लॉकडाउन होने के बावजूद बड़ी संख्या में लोग श्रीबांकेबिहारी मंदिर पहुंचे थे। पुलिस ने उन्हें मंदिर क्षेत्र से हटाया। सोमवार को भी कुछ हाल यही था। उचित शारीरिक दूरी की परवाह न करते हुए दर्शन के लिए श्रीबांकेबिहारी मंदिर में  भक्तों की लाइन नजर आई। 

Unlock 2.0: Devotees Break Covid Protocol In Vrindavan Banke Bihari Mandir
श्रीबांकेबिहारी मंदिर की गली में श्रद्धालुओं की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
सोमवार को मंदिर में आने वाले लोग बेपरवाह दिखे। बड़ी संख्या में लोग बगैर मास्क के थे। मंदिर के गेट पर भी प्रवेश को लेकर आपाधापी नजर आई। सुबह के बाद शाम को भी दर्शन के दौरान भक्तों का यही हाल नजर आया।
Unlock 2.0: Devotees Break Covid Protocol In Vrindavan Banke Bihari Mandir
बांकेबिहारी मंदिर के बाहर खड़े श्रद्धालु - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि एक जून से प्रदेश में बाजार खोलने की प्रक्रिया शुरू हुई थी जिसके बाद श्रीबांकेबिहारी मंदिर के द्वार खोलने का फैसला किया गया। मंदिर प्रबंधक मुनीश शर्मा ने बताया कि एक जून से मंदिर में भक्त अपने आराध्य के दर्शन कर रहे हैं। लेकिन कोविड के नियमों का पालन जरूरी होगा। वीकेंड में शनिवार और रविवार को मंदिर में ठाकुरजी के दर्शन नहीं हो सकेंगे। बाकी दिन सुबह आठ से दोपहर बारह बजे तक और शाम 5:30 बजे से 7 बजे तक आम भक्तों के लिए दर्शन मंदिर खुला है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Unlock 2.0: Devotees Break Covid Protocol In Vrindavan Banke Bihari Mandir
बांकेबिहारी मंदिर में भक्त - फोटो : अमर उजाला
इस बार वृंदावन में श्रीबांकेबिहारी मंदिर अक्षय तृतीया पर्व पर भी बंद रहा था। ठाकुर श्रीबांकेबिहारी लाल के चरण दर्शन भक्तों को वर्ष में केवल एक बार अक्षय तृतीया पर ही सुलभ होते हैं। इस दिन ठाकुर जी को विशेष रेशमी जरी से कढ़े पीत वस्त्र धारण कराकर पैरों में स्वर्णरजत निर्मित पायल पहनायी जाती है। ठाकुर जी के चरणों में केसर, कपूर, गुलाबजल, मिश्रित चन्दन का गोला अर्पित होता है। सत्तू, बेसन के लड्डू के साथ विविध प्रकार के शीतल पेय निवेदित किए जाते हैं।
 
विज्ञापन
Unlock 2.0: Devotees Break Covid Protocol In Vrindavan Banke Bihari Mandir
प्रेम मंदिर - फोटो : अमर उजाला
वृंदावन में प्रेम मंदिर और इस्कॉन मंदिर भी खुल गए हैं। दर्शन के लिए यहां भी श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। दोनों मंदिरों में थर्मल स्क्रीनिंग और सैनिटाइजर के बाद श्रद्धालुओं को प्रवेश दिया जा रहा है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed