फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP: 80 लाख की फिरौती...अपहरण के कुछ देर बाद कत्ल, 80 दिन बाद गड़ी मिली लाश; घर के पास दुकान चलाने वाले ने मारा

Sun, 20 Jul 2025 02:36 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 20 Jul 2025 02:36 PM IST
सार

आगरा के फतेहाबाद कस्बे से अपहृत आठ साल की बच्चे की अपहरण के कुछ देर बाद ही कत्ल कर दिया गया। आरोपियों ने बच्चे की हत्या के बाद चार पत्र भेजकर 80 लाख की फिरौती भी मांगी थी। पुलिस ने मामले का खुलासा कर दिया है।

विज्ञापन
UP Eight year old student Kidnapped for 80 Lakh Ransom, Murder Within Hours Body Found After 80 Days
agra murder - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आगरा के फतेहाबाद कस्बे की विजय नगर कॉलोनी से अपहरण किए आठ साल के छात्र की हत्या के मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। वारदात को अंजाम छात्र के घर के पास रहने वाले युवकों ने दिया था। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।


आगरा के फतेहाबाद कस्बे की विजय नगर कॉलोनी से 80 दिन पहले लापता हुए अभय प्रताप (8) का शव शनिवार को राजस्थान के मनिया थाना क्षेत्र में मिला। शव को एक प्लास्टिक के बोरे में भरकर जमीन में दबा दिया गया था। पुलिस के अनुसार, सनसनीखेज वारदात को अंजाम कृष्णा उर्फ भजन लाल पुत्र भगवान सिंह निवासी फतेहाबाद और राहुल पुत्र लक्ष्मी नारायण निवासी विजय नगर कॉलोनी फतेहाबाद ने दिया है।
UP Eight year old student Kidnapped for 80 Lakh Ransom, Murder Within Hours Body Found After 80 Days
अभय की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आरोपी राहुल मृतक छात्र अभय के घर के सामने ही रहता है। वहीं कृष्णा का घर भी छात्र के घर से चंद कदमों की दूरी पर है। 80 लाख की फिरौती को लेकर वारदात को अंजाम दिया गया।

 
UP Eight year old student Kidnapped for 80 Lakh Ransom, Murder Within Hours Body Found After 80 Days
अभय की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
लाश को प्लास्टिक के बोरे में बंदकर स्कूटी पर ही रखा
पुलिस ने बताया कि 30 अप्रैल को क्षेत्र में शादी थी। ऐसे में आरोपी आठ साल के अभय प्रताप को बहला-फुसलाकर स्कूटी पर ले गए। रास्ते में बच्चा रोने लगा। मम्मी-पापा के पास जाने की जिद करने लगा। इस पर आरोपियों ने बच्चे की गला दबाकर बेरहमी से हत्या कर दी। लाश को प्लास्टिक के बोरे में बंदकर स्कूटी पर ही रख लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
UP Eight year old student Kidnapped for 80 Lakh Ransom, Murder Within Hours Body Found After 80 Days
गमगीन परिजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
गड्ढा खोदकर मासूम की लाश को जमीन में दबाया
आरोपी स्कूटी को राजस्थान क्षेत्र के मनियां की ओर ले गए। यहां सुनसान जगह पर गड्ढा खोदकर मासूम की लाश को जमीन में दबा दिया। घटना के बाद आरोपी अपने घर की ओर लौट आए। सामान्य व्यवहार करने लगे।
 
विज्ञापन
UP Eight year old student Kidnapped for 80 Lakh Ransom, Murder Within Hours Body Found After 80 Days
गमगीन परिजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कृष्णा का अभय के घर से चंद कदम दूरी पर ही जन सेवा केंद्र
बच्चे को लेकर परिजन परेशान थे। पुलिस भी तलाश में जुटी थी। वहीं आरोपी क्षेत्र में घूमते रहे। कृष्णा का अभय के घर से चंद कदम दूरी पर ही जन सेवा केंद्र है। बच्चे की तलाश के दौरान अधिकतर पुलिस अधिकारी जनसेवा केंद्र के सामने आकर बैठते थे। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed