{"_id":"5dadcdab8ebc3e93ad106781","slug":"vhp-bajrang-dal-protest-against-kamlesh-tiwari-murder-case-in-agra","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कमलेश तिवारी हत्याकांड पर फूटा आक्रोश, सड़कों पर उतरे लोग, हत्यारों को फांसी देने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कमलेश तिवारी हत्याकांड पर फूटा आक्रोश, सड़कों पर उतरे लोग, हत्यारों को फांसी देने की मांग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 22 Oct 2019 12:10 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
विरोध प्रदर्शन करते लोग
- फोटो : अमर उजाला
Link Copied
कमलेश तिवारी हत्याकांड को लेकर विभिन्न संगठनों से जुड़े कार्यकर्ताओं का आक्रोश थम नहीं रहा है। आगरा में विश्व हिंदू महासंघ ने सोमवार को प्रदर्शन करते हुए एमजी रोड पर जाम लगा दिया। सूचना के बाद पहुंची पुलिस और मजिस्ट्रेट के समझाने के बाद कार्यकर्ता सड़क से हट। वहीं मैनपुरी में विहिप व बजरंग दल के लोगों ने विरोध प्रदर्शन कर हत्यारों को फांसी देने की मांग उठाई।
Trending Videos
2 of 5
एमजी रोड पर बैठे प्रदर्शनकारी
- फोटो : अमर उजाला
विश्व हिंदू महासंघ के आगरा प्रभारी गोपाल सिंह चाहर व महानगर अध्यक्ष मनोज अग्रवाल के नेतृत्व में कार्यकर्ता सोमवार दोपहर को धाकरान चौराहे से कलक्ट्रेट की ओर जुलूस के रूप में निकले। चंद कदम आगे ही बढ़ पाए थे कि पुलिस पहुंच गई। उन्होंने कार्यकर्ताओं को आगे नहीं बढ़ने दिया। गुस्साए कार्यकर्ता वहीं धरने पर बैठ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
आगरा में मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा।
- फोटो : अमर उजाला
गोपाल सिंह ने कमलेश तिवारी की सुरक्षा कम किए जाने पर सवाल खड़े किए। कहा कि खुफिया रिपोर्ट के बाद भी कमलेश तिवारी की सुरक्षा क्यों हटाई गई, इसकी जांच होनी चाहिए। उन्होंने मृतक के परिजनों को 10 करोड़ रुपया बतौर मुआवजा देने की मांग उठाई। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा।
4 of 5
लोगों ने जिलाधिकारी को सौंपा
- फोटो : अमर उजाला
मैनपुरी में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने कमलेश तिवाही हत्याकांड के विरोध में पुतला फूंककर विरोध दर्ज कराया। वहीं हिंदू जागरण मंच ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करते हुए सीबीआई जांच की मांग की। साथ ही राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा।
विज्ञापन
5 of 5
मैनपुरी में पुतला फूंका
- फोटो : अमर उजाला
विहिप और बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष सौरभ मिश्रा के नेतृत्व में शहर के क्रिश्चियन तिराहा पर इस्लामिक कट्टरवाद का पुतला फूंका। उन्होंने कहा कि इस्लामिक कट्टरवादियों को समय रहते सबक नहीं सिखाया गया तो यह घातक साबित हो सकते हैं। वहीं, हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ता ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करते हुए कहा कि हत्यारों को फांसी की सजा होनी चाहिए।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।