फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ब्रज में बदला मौसम: 64 किमी की रफ्तार से आई आंधी, उखड़े होर्डिंग और पेड़, कई इलाकों में बिजली गुल

Mon, 31 May 2021 01:11 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा / मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा / मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 31 May 2021 01:11 AM IST
विज्ञापन
weather change after storm in agra and mathura
मथुरा: आंधी में गिरे पेड़ों को हटवाते पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला

आगरा में रविवार को दिनभर उमस भरी गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया, लेकिन शाम को सात बजे के बाद आई आंधी ने रात में गर्मी से राहत दी। रविवार को दिन में पारा 40 डिग्री के पार पहुंच गया, जबकि शाम को 64 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चली, जिसने जनजीवन अस्तव्यस्त कर दिया। उधर, मथुरा जिले में तेज आंधी के बाद आई बारिश से मौसम अचानक बदल गया, लेकिन आंधी मुसीबत लेकर भी आई। जगह-जगह पेड़ और विद्युत पोल गिर गए। एक बाइक सवार घायल हो गया। विद्युत पोल गिरने से कई इलाकों में बिजली व्यवस्था ठप हो गई। शहर से लेकर देहात तक आंधी से नुकसान हुआ है। वहीं बारिश होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली है, लेकिन समस्याएं भी सामने आ गईं।




अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं। 
 

weather change after storm in agra and mathura
आगरा में मौसम बदला - फोटो : अमर उजाला
आगरा में रविवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन में तेज धूप के साथ उमस बढ़ी रही। आर्द्रता ज्यादा होने के कारण लोग पसीने से नहाए रहे। कूलर में भी लोगों को राहत नही मिल पाई। शाम को सात बजे के बाद मौसम में बदलाव आया। पश्चिम से काले बादल घिर आए और चंद मिनटों में ही तेज आंधी शुरू हो गई। 
 
weather change after storm in agra and mathura
आगरा: रात में हुई बारिश - फोटो : अमर उजाला
आंधी के कारण शाम को 7 बजे गुल हुई बिजली रात 10.30 बजे तक ही अधिकांश क्षेत्रों में आ सकी। आंधी के कारण होर्डिंग, पेड़ भी उखड़ गए, जबकि कुछ पानी की टंकियां भी उड़ गईं जो खाली थीं। सिकंदरा वाटरवर्क्स से पानी की आपूर्ति न होने के कारण छतों पर रखी टंकियां खाली पड़ी थीं जो तेज आंधी का दबाव नहीं झेल सकीं। मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक अगले दो दिनों में अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी के आसार हैं। उमस भी बढ़ी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
weather change after storm in agra and mathura
आंधी में गिरे पेड़ों को हटवाते पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला
मथुरा में तेज आंधी के साथ बारिश हुई। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली, लेकिन समस्याएं भी सामने आ गईं। कोसी-नंदगांव रोड पर पेड़ टूटकर गिरने से बाइक सवार घायल हो गया। आंधी के चलते स्टोन क्रेशर के समीप पेड़ टूटकर गिर गया। इसी दौरान गुजर रहा बाइक सवार पेड़ से टकराकर घायल हो गया। राहगीरों ने घायल को कोसी अस्पताल में पहुंचाया। पेड़ गिरने से नंदगांव कोसी रोड भी बाधित हो गया। 
विज्ञापन
weather change after storm in agra and mathura
बारिश - फोटो : अमर उजाला
दरोगा जितेंद्र सिंह के नेतृत्व में पुलिसकर्मी पेड़ हटाने में जुट गए। दरोगा ने बताया कि घायल को राहगीरों ने अस्पताल पहुंचा दिया है। पेड़ को हटाने के लिए जेसीबी बुलाई गई है। जल्द ही रोड चालू हो जाएगा। इधर, मथुरा-वृंदावन रोड पर भी पेड़ टूटने से मार्ग कुछ देर तक अवरुद्ध हो गया। वहीं शहरी इलाके मथुरा-वृंदावन के साथ देहात क्षेत्र के राधाकुंड, गोवर्धन, सुरीर, नौहझील, मांट, राया, बलदेव, फरह और सौंख में भी आंधी के बाद बारिश हुई। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed