सब्सक्राइब करें

गर्व भी दर्द भी: पृथ्वी की याद में परिजनों का बुरा हाल, पिता गुमसुम और थम नहीं रहे मां के आंसू

संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 14 Dec 2021 10:44 AM IST
विज्ञापन
Wing Commander Pritvi Singh Chauhan Family Tomorrow Bone Immersion
हेलीकॉप्टर हादसा: शहीर पृथ्वी सिंह के घर के लोग - फोटो : अमर उजाला

हर पल पृथ्वी की याद परिजनों को सता रही है। उनके साथ बिताए खूबसूरत लम्हों को याद कर कभी मुस्करा देते हैं तो कभी गहरी सोच में डूब जाते हैं। घर पर लोगों का आना-जाना लगा है। बुधवार को उनकी अस्थियां गंगा में प्रवाहित की जा सकती हैं। हेलीकॉप्टर हादसे में शहीद हुए विंग कमांडर पृथ्वी सिंह चौहान की शहादत पर शहर को नाज है। परिजनों का भी सिर गर्व से ऊंचा है लेकिन दिल में एक अजीब दर्द सा भी है। उन्हें बार-बार पृथ्वी की याद सता रही है। पिता सुरेंद्र सिंह व मां सुशीला सिंह अपने बेटे की यादों में खो जाते हैं। पत्नी कामिनी सिंह किसी तरह खुद को संभाले हुई हैं। दोनों बच्चे अपने दर्द बयां नहीं कर पा रहे हैं। परिवार में सभी लोग पृथ्वी की सादगी और जिंदादिली को याद कर रहे हैं। पृथ्वी सिंह के घर लोगों का आना-जाना लगा हुआ है।

Trending Videos
Wing Commander Pritvi Singh Chauhan Family Tomorrow Bone Immersion
शहीद विंग कमांडर पृथ्वी सिंह चौहान - फोटो : अमर उजाला
सोमवार को भी तमाम लोग उनके घर पहुंचे और परिजनों को सांत्वना दी। कहा कि इस दु:ख की घड़ी में वे उनके साथ हैं। वहीं, विंग कमांडर पृथ्वी सिंह की अस्थियां संभवत: बुधवार को गंगा में प्रवाहित की जाएंगी। उनके चाचा यशपाल सिंह चौहान ने बताया कि परिजनों की संयुक्त सहमति के बाद ही बुधवार का दिन निर्धारित किया जा सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Wing Commander Pritvi Singh Chauhan Family Tomorrow Bone Immersion
शहीद विंग कमांडर पृथ्वी सिंह चौहान की तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

सांसद और जिला पंचायत अध्यक्ष पहुंची घर 
शहीद के घर लोग संवेदनाएं प्रकट करने आ रहे हैं। सोमवार को इटावा के सांसद रामशंकर कठेरिया, जिला पंचायत सदस्य मंजू भदौरिया ने उनके परिजनों से मुलाकात की। भाई युवराज सिंह चौहान ने बताया कि कई अन्य लोग भी मिलने आ रहे हैं। 

Wing Commander Pritvi Singh Chauhan Family Tomorrow Bone Immersion
पृथ्वी सिंह का फाइल फोटो और पिता - फोटो : अमर उजाला
नहीं थम रहे मां के आंसू 
पृथ्वी सिंह की मां के आंसू नहीं थम रहे हैं। बार-बार अपने इकलौते बेटे को याद कर रही हैं। उनकी तबीयत न बिगड़े, इसके लिए घर की अन्य महिलाएं उनका विशेष ध्यान रख रही हैं। पिता सुरेंद्र सिंह गुमसुम हैं। 
विज्ञापन
Wing Commander Pritvi Singh Chauhan Family Tomorrow Bone Immersion
विंग कमांडर पृथ्वी सिंह चौहान (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
हेलीकॉप्टर हादसे में चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) बिपिन रावत के साथ आगरा के लाल विंग कमांडर पृथ्वी सिंह भी शहीद हो गए थे। सरन नगर निवासी पृथ्वी सिंह चौहान ही हेलीकॉप्टर के पायलट थे। उनका अंतिम संस्कार आगरा में किया गया। शहीद के सम्मान में महापौर ने सरन नगर का नाम शहीद पृथ्वी सिंह नगर रखने की घोषणा की है। वहीं ताजगंज मोक्षधाम के नए स्थल को भी शहीद के नाम पर समर्पित किया गया है।हेलीकॉप्टर हादसा: बेटे ने आंख का इलाज कराने का किया था वादा, रह गया अधूरा, विंग कमांडर पृथ्वी सिंह चौहान के निधन से मां हैं बदहवास

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed