फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

विश्व पर्यावरण दिवस: मथुरा में संघ ने किया 51 कुंडीय हवन यज्ञ, मुंबई से सांसद हेमा मालिनी भी जुड़ीं

Sat, 05 Jun 2021 05:47 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 05 Jun 2021 05:47 PM IST
विज्ञापन
world environment day 2021: RSS performed 51 Kundiya Havan in Mathura
मथुरा के केशव भवन परिसर में हवन करते लोग, मुंबई स्थित अपने आवास में हवन करतीं सांसद हेमा मालिनी - फोटो : अमर उजाला

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शनिवार को मथुरा में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के मसानी स्थित विभाग कार्यालय केशव भवन पर 51 कुंडीय हवन यज्ञ किया गया। इस धार्मिक अनुष्ठान से कोरोना महामारी के दौर में पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। आरएसएस ने ब्रज प्रांत के 12 जिलों के पांच लाख परिवारों में हवन करने का लक्ष्य रखा है। इस कार्यक्रम से जुड़कर कई लोगों ने अपने घरों में हवन किया। मथुरा की सांसद हेमा मालिनी भी इस कार्यक्रम से जुड़ीं। उन्होंने मुंबई में अपने आवास पर हवन पूजन किया। इससे पूर्व शुक्रवार को हेमा मालिनी ने वीडियो जारी कर ब्रज के लोगों से हवन करने की अपील की। उन्होंने कहा कि हमारे देश में हवन यज्ञ की प्राचीन परंपरा है। इसे वातावरण शुद्ध करने के लिए उपयुक्त माना जाता है। यज्ञ को नकारात्मक शक्तियों को शुद्ध करने का भी उचित उपाय माना जाता है। हर दूसरे दिन घर में हवन करें, जब तक महामारी खत्म न हो जाए। 

world environment day 2021: RSS performed 51 Kundiya Havan in Mathura
केशव भवन परिसर में हवन करते नव दंपती - फोटो : अमर उजाला
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आरएसएस के आह्वान पर लोगों ने घरों में परिवार के साथ हवन किया। इसमें स्वयंसेवक संघ और भाजपा के कार्यकर्ताओं के साथ अन्य लोगों ने भी हवन में आहुतियां दीं। आरएसएस के मसानी स्थित कार्यालय केशवधाम में 51 कुंडीय हवन यज्ञ किया गया।
world environment day 2021: RSS performed 51 Kundiya Havan in Mathura
मथुरा के केशव भवन परिसर में हवन करते लोग - फोटो : अमर उजाला
आरएसएस के इस हवन यज्ञ के कार्यक्रम में नव दंपती को बुलाने का उद्देश्य उनको संस्कार और संस्कृति की जानकारी से अवगत कराना था। नव दंपती ने विधि विधान से हवन पूजन किया। आरएसएस के जिला प्रचारक मनोज ने बताया कि यदि हम निरंतर अपने घरों में हवन पूजन करते हैं तो उससे वातावरण में ऑक्सीजन की मात्रा बढ़ जाती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
world environment day 2021: RSS performed 51 Kundiya Havan in Mathura
मथुरा के केशव भवन परिसर में हवन करते लोग - फोटो : अमर उजाला
आरएसएस के आह्वान पर ब्रज प्रांत के 12 जिलों में हवन किए गए। इस कार्यक्रम के जरिए पांच लाख परिवारों को जोड़ने का लक्ष्य रखा गया। मथुरा में आरएसएस से जुड़े परिवारों ने अपने घरों में हवन किया। भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने भी घरों में परिवार के साथ हवन किया। 
विज्ञापन
world environment day 2021: RSS performed 51 Kundiya Havan in Mathura
घर में हवन का धुआं घुमातीं सांसद हेमा मालिनी - फोटो : अमर उजाला
आरएसएस के कार्यक्रम से जुड़कर सांसद हेमा मालिनी ने मुंबई स्थित अपने आवास पर हवन किया। इसके बाद उन्होंने हवन का धुआं अपने पूरे घर में घुमाया। उन्होंने कहा कि जब कोरोना महामारी आई है, तब से वो रोज हवन करती हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed