सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

इलाहाबाद हाईकोर्ट : सोशल डिस्टेंसिंग के साथ शुरू हुई खुली अदालत में सुनवाई 

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 09 Jun 2020 12:46 AM IST
विज्ञापन
Allahabad High Court: Open court hearing begins with social distancing
prayagraj news - फोटो : prayagraj

लगभग ढाई महीने बंद रहने के बाद सोमवार से इलाहाबाद हाईकोर्ट के न्यायकक्षों में एक बार फिर वकीलों की बहस और माई लॉर्ड जैसी आवाजें गूंजीं। पर इस बार नजारा एकदम बदला हुआ था। न तो अदालत के कमरे ठसाठस भरे थे और न ही कॉरिडोर में काला कोट और गाउन पहने वकीलों का झुंड था। जो बहस करने आए वो सफेद शर्ट और पैंट में नेक बैंड के साथ थे।



जज हों या वकील सभी के चेहरे पर मास्क था। सोशल डिस्टेंसिंग के साथ मुकदमों की सुनवाई हुई। हालांकि मुकदमों की संख्या सीमित थी, लेकिन अदालत खुलने को लेकर वकीलों में उत्साह दिखा। लॉक डाउन के दौरान सिर्फ जरूरी मुकदमे वर्चुअल कोर्ट में सुने जा रहे थे। 

Trending Videos
Allahabad High Court: Open court hearing begins with social distancing
prayagraj news - फोटो : prayagraj

खुली अदालत में सुनवाई को लेकर हाईकोर्ट की कोविड 19 कमेटी ने पहले ही कड़ी गाइड लाइन जारी की है। लिहाजा उन्हीं वकीलों को भीतर जाने की अनुमति दी गई, जिनका कोई केस लगा था। सभी के लिए ई पास जरूरी था।

मुंशियों को भीतर जाने की अनुमति नहीं थी, इसलिए वकीलों को अपने मुकदमे की फाइलें खुद ही अदालत तक ले जानी पड़ी। सिर्फ सरकारी वकीलों और 65 से कम उम्र के वरिष्ठ अधिवक्ताओं को ही बिना ई पास के भीतर जाने की अनुमति थी। उनकी सूची पहले से गेट पर थी। नाम बताने पर भीतर जाने दिया जा रहा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Allahabad High Court: Open court hearing begins with social distancing
prayagraj news - फोटो : prayagraj
सुनवाई के दौरान भी सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा ध्यान रखा गया। हर कोर्ट रूम में सिर्फ छह कुर्सिंयां रखी गई थीं। इससे अधिक वकीलों को भीतर रहने की इजाजत नहीं थी। कुछ एक अदालतों को छोड़ दें तो छह से अधिक वकील भीतर नहीं गए। जहां संख्या अधिक होती थी, वकीलों से बाहर रहकर अपनी बारी का इंतजार करने के लिए कहा जाता था।

बहस के दौरान जज, वकील और कर्मचारियों सभी के चेहरों पर मास्क थे। एकाध लोग मास्क की जगह रूमाल लगाकर गए तो जजों ने ही टोक दिया और मास्क पहनकर ही भीतर आने के लिए कहा। दो तीन जज फुल ड्रेस में थे, बाकी ने इन दिनों के लिए निर्धारित डेस पहनी हुई थी। वकील भी पूरा एहतियात बरत रहे थे।

गेट पर मेडिकल टीम मौजूद थी जो थर्मल स्क्रीनिंग के बाद ही भीतर जाने दे रही थी। कोर्ट परिसर के बाहर काफी भीड़ थी। मगर भीतर सीमित लोगों का ही प्रवेश होने से स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में थी। आपात स्थिति के लिए एंबुलेंस मौजूद रही। वकीलों को गेट संख्या एक और तीन से प्रवेश दिया गया।
Allahabad High Court: Open court hearing begins with social distancing
prayagraj news - फोटो : prayagraj

कचहरी में नहीं हो रहा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन

हाईकोर्ट और केंद्र तथा राज्य सरकारों के सख्त दिशा निर्देशों के बावजूद जिला न्यायालय में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं हो पा रहा है। सोमवार को फौजदारी न्यायालय और सभी कार्यालय खुले होने की वजह से कचहरी में भीड़ बढ़ी तो सोशल डिस्टेंसिंग दरकिनार हो गई। 

विज्ञापन
Allahabad High Court: Open court hearing begins with social distancing
prayagraj news - फोटो : prayagraj
सोमवार को लंबे समय बाद न्यायालय के सभी कार्यालय खुलने से चहल पहल रही और सामान्य दिनों की अपेक्षा भीड़ भाड़ अधिक थी। न्यायालयों में अधिवक्ताओं और वादकारियों की भीड़ जुटी तो सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ गईं। लोग जगह-जगह इकट्ठा हो गए। हालांकि मुख्य गेट पर थर्मल स्कैनिंग से जांच की जा रही थी। जून में ग्रीष्मकालीन अवकाश के कारण दीवानी न्यायालय बंद हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed