सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

प्रयागराज में घर के बाहर सो रहे किसान की सिर कूंचकर हत्या

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 08 Jun 2020 07:58 PM IST
विज्ञापन
News In hindi allahabad: Killing of a farmer who was sleeping outside the house in Prayagraj
Murder

शंकरगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मौहरिया में घर के बाहर सो रहे किसान की धारदार हथियार व वजनदार वस्तु से सिर कूंचकर हत्या कर दी गई। सुबह पता चलने पर परिवार में कोहराम मच गया। हत्या की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। मामले में महिला समेत तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है।

Trending Videos
News In hindi allahabad: Killing of a farmer who was sleeping outside the house in Prayagraj
Murder

 48 वर्षीय महेश दत्त तिवारी पुत्र सूर्य दत्त तिवारी निवासी ग्राम देवरा मौजा मौहरिया खेती किसानी करके परिवार का भरण पोषण करते थे। रविवार की रात खाना खाकर घर के बाहर दरवाजे पर चारपाई पर सो गए। उनकी रोज भोर में उठने की आदत थी। न उठने पर पत्नी गायत्री देवी ने दोे-तीन बार बुलाया, लेकिन जवाब न मिलने पर गायत्री देवी भागकर बाहर गईं तो देखा चारपाई पर महेश दत्त की खून से लथपथ लाश पड़ी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
News In hindi allahabad: Killing of a farmer who was sleeping outside the house in Prayagraj
हत्या

उनके सिर, गले, कनपटी पर वार किया गया था। गायत्री देवी की चीख पुकार सुनकर घर के अन्य सदस्य दौड़े। मौके पर एसपी यमुनापार, क्षेत्राधिकारी बारा, थानाध्यक्ष शंकरगढ़ और कौंधियारा के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। डॉग स्क्वाएड और फोरेंसिक टीम बुलाकर जांच पड़ताल कराई। मृतक के तीन बेटे सुरेंद्र तिवारी, विजेंद्र तिवारी व जितेंद्र तिवारी हैं।

News In hindi allahabad: Killing of a farmer who was sleeping outside the house in Prayagraj
हत्या

वह गांव से बाहर सड़क के किनारे घर बनाकर परिवार सहित रहते थे। मृतक के पुत्र सुरेन्द्र दत्त तिवारी ने तहरीर देते हुए गांव के ही अवधेश सिंह पटेल, उसकी पत्नी व उसके साढ़ू पर हत्या का आरोप लगाया है। यह भी चर्चा है कि महेश के बेटों में आपसी विवाद चल रहा था।

विज्ञापन
News In hindi allahabad: Killing of a farmer who was sleeping outside the house in Prayagraj
हत्या - फोटो : DEMO Pics

अवधेश सिंह का महेश के एक बेटे के यहां आना जाना था। पुलिस ने बेटे की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया और आरोपी अवधेश सिंह को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। थानाध्यक्ष शंकरगढ़ वेद प्रकाश पांडेय का कहना है कि हत्या का जल्द खुलासा हो जाएगा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed