सब्सक्राइब करें

छात्रा हत्याकांड: पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, मौत और दरिंदगी को लेकर सामने आया चौंकाने वाला सच

अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 26 Jan 2022 09:06 AM IST
विज्ञापन
BA student murder case Revealed from post mortem report killers had choked the nose and mouth, the student died due to suffocation
BA student murder case - फोटो : अमर उजाला
प्रयागराज के कर्नलगंज के सादियाबाद के पास स्थित जंगल में 18 वर्षीय बीए की छात्रा की हत्या से पहले उसके साथ दरिंदगी की गई थी। हत्यारों ने इसके बाद नाक-मुंह दबा दिया था, दम घुटने की वजह से छात्रा की मौत हुई। मंगलवार को पोस्टमार्टम के दौरान इस बात का खुलासा हुआ। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया, जिसके बाद उन्होंने अंतिम संस्कार कर दिया। तीन डॉक्टरों के पैनल ने वीडियोग्राफी के बीच छात्रा के शव का पोस्टमार्टम किया। पोस्टमार्टम के दौरान यह बात सामने आई कि छात्रा के साथ दुष्कर्म किया गया था। फिलहाल स्पर्म के नमूनों को एकत्र कर लिया गया है। साथ ही वैजाइनल स्वैब की स्लाइड भी प्रिजर्व कर ली गई है। सूत्रों का कहना है कि स्पर्म व स्लाइड की जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि छात्रा से दरिंदगी में कितने लोग शामिल थे। इसके अलावा पोस्टमार्टम के दौरान यह भी बात सामने आई कि छात्रा की मौत दम घुटने की वजह से हुई।
Trending Videos
BA student murder case Revealed from post mortem report killers had choked the nose and mouth, the student died due to suffocation
BA student murder case - फोटो : अमर उजाला
दरअसल पोस्टमार्टम रिपोर्ट में छात्रा की मौत का कारण ‘एस्फिक्सिया बाई स्मूदरिंग’ लिखा है। जानकारों का कहना है कि इसका मतलब यह है कि नाक और मुंह दबाकर उसकी हत्या की गई। यह स्थिति तब बनती है जब नाक और मुंह लगातार दबाए रखकर फेफड़ों तक ऑक्सीजन के प्रवाह को अवरुद्ध कर दिया जाए। इसमें दम घुटने की वजह से व्यक्ति की जान चली जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
BA student murder case Revealed from post mortem report killers had choked the nose and mouth, the student died due to suffocation
BA student murder case - फोटो : अमर उजाला
कुएं में फेंके जाने, शव निकालने में लगी थीं चोटें
छात्रा के शव के पोस्टमार्टम के दौरान यह बात भी सामने आई कि मृतका के शरीर पर मिलीं चोटें कुएं में फेंके जाने के दौरान और फिर शव बाहर निकालने के दौरान आईं। दरअसल पोस्टमार्टम में खुलासा हुआ कि शरीर पर मौजूद चोटें उसकी मौत के बाद आईं। यानी कुएं में फेंके जाने के दौरान ऊंचाई से गिरने की वजह से उसके सिर और कुएं में लगे लोहे के पाइपों से टकराने की वजह से शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आईं। उधर शरीर पर मिले खरोंच के निशानों की बाबत माना जा रहा है कि शव कुएं से बाहर निकालने के दौरान यह चोटें लगीं।
BA student murder case Revealed from post mortem report killers had choked the nose and mouth, the student died due to suffocation
BA student murder case - फोटो : अमर उजाला
तीन दिनों से हॉस्टल से गायब थी छात्रा
मूल रूप से सरायममरेज की रहने वाली 18 वर्षीय छात्रा ईश्वर शरण कॉलेज में बीए द्वितीय वर्ष की पढ़ाई कर रही थी। वह बघाड़ा स्थित गर्ल्स हॉस्टल में रहती थी। 22 जनवरी की रात 8.30 बजे वह दवा लेने जाने की बात कहकर हॉस्टल से निकली और फिर नहीं लौटी। उसकी रूम पार्टनर ने 23 जनवरी को उसके परिजनों को इस बात की जानकारी फोन से दी।
विज्ञापन
BA student murder case Revealed from post mortem report killers had choked the nose and mouth, the student died due to suffocation
BA student murder case - फोटो : अमर उजाला
दिन भर तलाश के बाद भी कुछ पता नहीं चलने पर शाम को परिजनों ने कर्नलगंज थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। पुलिस ने गर्ल्स हॉस्टल पहुंचकर जांच पड़ताल की तो पता चला कि सलोरी में ही रहकर तैयारी करने वाले आजमगढ़ निवासी अमन सिंह से उसकी बातचीत होती थी और वह 22 जनवरी की रात उससे मिलने गई थी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed