हाथरस कांड से सुर्खियों में छाए नारायण साकार हरि उर्फ भोले बाबा समेत 20 ढोंगी बाबाओं को अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद ब्लैक लिस्ट करेगा। सभी 13 अखाड़ों के बीच इसकी सहमति बन चुकी है। कुंभ मेला प्रशासन के साथ 18 जुलाई को होने जा रही बैठक में अखाड़ा परिषद की ओर से इसका प्रस्ताव रखा जाएगा। मेला अधिकारी को कहा जाएगा कि इन ढोंगी स्वयंभू बाबाओं को मेले में बसने में भूमि और सुविधाएं न दी जाएं। बता दें कि हाथरस के सिकंदराराऊ में दो जून को हुए हादसे में 121 लोगों की मौत हुई थी। इस मामले में मुख्य आरोपी के रूप में सत्संग कमेटी के मुख्य सेवादार देवप्रकाश मधुकर का नाम सामने आया था।
{"_id":"668cbca0281de347050e863e","slug":"hathras-stampede-case-akhara-parishad-will-blacklist-20-fake-saints-including-bhole-baba-2024-07-09","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Hathras Stampede: 'भोले बाबा' पर कसेगा शिकंजा! 20 ढोंगी संत भी होंगे ब्लैक लिस्ट, 13 अखाड़ों के बीच बनी सहमति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras Stampede: 'भोले बाबा' पर कसेगा शिकंजा! 20 ढोंगी संत भी होंगे ब्लैक लिस्ट, 13 अखाड़ों के बीच बनी सहमति
Tue, 09 Jul 2024 11:26 AM IST
शाहरुख खान
अनूप ओझा, अमर उजाला, प्रयागराज
अनूप ओझा, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: शाहरुख खान
Updated Tue, 09 Jul 2024 11:26 AM IST
विज्ञापन
Hathras Stampede Case
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साकार हरि बाबा
- फोटो : Facebook/Narayan sakar Hari
अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत रवींद्र पुरी के मुताबिक भोली भाली जनता को भ्रमित कर अपने भक्तिजाल में फंसाने वाले तरह-तरह के रूपों वाले पाखंडी बाबाओं की सूची अखाड़ा परिषद ने तैयार कर ली है।
साकार हरि बाबा
- फोटो : Facebook/Narayan sakar Hari
ऐसे ढोंगी बाबाओं को महाकुंभ में अपनी दुकानें नहीं सजाने देंगे। इस बारे में सभी तेरह अखाड़ों के प्रतिनिधियों की सहमति बन चुकी है कि पाखंडी बाबाओं की सूची जारी की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
साकार हरि बाबा
- फोटो : Facebook/Narayan sakar Hari
ऐसे ढोंगी बाबाओं को महाकुंभ में बसने के लिए भूमि और शिविर की सुविधाएं नहीं दी जाएं, इसकी मांग मेला प्रशासन के समक्ष रखेंगे। दरअसल, मेला प्रशासन कुंभ में बसने वाली धार्मिक संस्थाओं, महामंडलेश्वरों का सर्वे कराने में जुट गया है।
विज्ञापन
साकार हरि बाबा
- फोटो : Facebook/Narayan sakar Hari
संतों के आवेदन भी आने शुरू हो गए हैं। अगले महीने आवेदन के लिए ऑनलाइन पोर्टल भी खुल जाएगा। हाथरस कांड होने पर अखाड़ा परिषद भी धर्म के नाम पर पाखंड करने वाले बाबाओं के खिलाफ सक्रिय हो गया है।