{"_id":"5c669630bdec22739b06aa46","slug":"kumbh-2019-bollywood-celebrities-also-saw-glory-of-kumbh-prayagraj","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Kumbh 2019: कु्ंभ में छाए फिल्मी सितारे, ड्रीम गर्ल से लेकर इन अदाकारों की रही धूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kumbh 2019: कु्ंभ में छाए फिल्मी सितारे, ड्रीम गर्ल से लेकर इन अदाकारों की रही धूम
मुनेंद्र बाजपेयी, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: देव कश्यप
Updated Fri, 15 Feb 2019 04:09 PM IST
विज्ञापन
1 of 8
Hema malini in Kumbh
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
संगम की रेती पर एक महीने से कुंभ के आध्यात्मिक और धार्मिक माहौल में ग्लैमर का तड़का लगा है। साधु-संतों के शिविरों में भक्ति और आस्था की बयार में वॉलीवुड के कलाकारों ने मंच पर प्रस्तुतियों से समां बांध कर वाहवाही भी बटोरी। वहीं कुछ ऐसे भी नामचीन कलाकार हैं, जो सिर्फ कुंभ में धर्म यात्रा पर आए हैं और विभिन्न अनुष्ठानों में शामिल हुए। इनमें बॉलीवुड, भोजपुरी और टेलीविजन की दुनिया से जुड़े एक नहीं कई नाम शामिल हैं।
2 of 8
Hema malini in Kumbh
बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी कुंभ में सबसे पहले आईं। जूना अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर अवधेशानंद के शिविर में वह तीन दिन रुकीं। अनुष्ठान के साथ परेड के गंगा मंच पर 'गंगा अवतरण की उनकी प्रस्तुति सराहनीय रही। पुण्य कामना से हेमा ने संगम में डुबकी भी लगाई।
3 of 8
ashutosh rana
वहीं सद्गृहस्थ संत दद्दा जी के शिविर स्थापन और आयोजन से जुड़े कलाकार आशुतोष राणा करीब एक महीने से कुंभ क्षेत्र में ही सामान्य कल्पवासियों की तरह रह रहे हैं। धर्म-अध्यात्म से जुड़े आशुतोष यहां फिल्मी चकाचौंध से दूर पार्थिव शिवलिंग निर्माण कराने में जुटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 8
anup jalota
भजन गायक अनूप जलोटा की भजन संध्या कुंभ आयोजन में चार चांद लगाने वाली रही। अपने अल्प प्रवास के दौरान अनूप जलोटा के कार्यक्रम में अरैल तट स्थित परमार्थ निकेतन शिविर में जुटी भीड़ मंत्रमुग्ध रही। वॉलीवुड सितारों में बैंडेड क्वीन फेम सीमा विश्वास, मशहूर नृत्यांगना राखी सावंत आदि कुंभ के आध्यात्मिक दौरे पर आ चुकी हैं।
विज्ञापन
5 of 8
पार्श्व गायिका अनुराधा पौडवाल
- फोटो : amar ujala
वहीं अनुराधा पोडवाल, लक्खा सिंह, भोजपुरी नायक रवि किशन, मनोज तिवारी, हास्य कलाकार सिद्धार्थ सागर आदि कलाकारों के साथ दिव्य जागृति मिशन के शिविर में रॉक बैंड पोस्ट बॉक्स की प्रस्तुति श्रद्धालुओं के साथ युवाओं के आकर्षण का केंद्र बनी रही।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।