सब्सक्राइब करें

कुंभ 2019: बिहार के राज्यपाल लालजी टंडन के शिविर में लगी आग, तस्वीरें देख रह जाएंगे हैरान

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: shubham Updated Wed, 13 Feb 2019 10:54 AM IST
विज्ञापन
Kumbh 2019: Fire breakes out in Lalji Tandon camp kumbh mela prayagraj Photos
fire in kumbh

कुंभ में आगजनी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है... इससे भी गंभीर बात ये है कि अबतक आग की दो बड़ी घटना यूपी के सीएम और बिहार के गवर्नर के शिविर में हो चुकी है। मंगलवार देर रात सेक्टर 20 के अरैल इलाके में बसी टेंट सिटी में आग लग गई। इसी टेंट सिटी में बिहार के राज्यपाल लालजी टंडन रुके थे। किसी तरह उन्हें सुरक्षित बाहर निकाला गया, लेकिन आग में उनका मोबाइल, चश्मा, घड़ी व अन्य सामान जल गया। 

Trending Videos
Kumbh 2019: Fire breakes out in Lalji Tandon camp kumbh mela prayagraj Photos
fire in kumbh
हादसे में गवर्नर लालजी टंडन को सुरक्षित बचा लिया गया है। जिस वक्त आग लगी लालजी टंडन गहरी नींद में सो रहे थे।  आग लगने के बाद टंडन को बचाकर रात करीब साढ़े तीन बजे कुंभ मेले से सर्किट हाउस में शिफ्ट किया गया। जानकारी के मुताबिक आग मंगलवार रात को करीब ढाई बजे लगी थी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Kumbh 2019: Fire breakes out in Lalji Tandon camp kumbh mela prayagraj Photos
Fire in Kumbh Mela
आग बिजली के शार्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। इस हादसे में टेंट व अन्य सामान जलकर पूरी तरह खाक हो गया है। त्रिवेणी संकुल में आग लगने के बाद रात 2:30 बजे मौके पर सीओ मोनिका चड्ढा पहुंची।


 
Kumbh 2019: Fire breakes out in Lalji Tandon camp kumbh mela prayagraj Photos
fire in kumbh
कुंभ मेलें  में अग्निकांड की ये तीसरी बड़ी घटना है। इससे पहले सेक्टर 15 स्थित नाथ संप्रदाय के योगी महासभा के शिविर में 5 फरवरी को करीब 12 बजे आग लग गई थी। शिविर में सीएम योगी आदित्यनाथ और उपाध्यक्ष बालक नाथ के लिए विशेष रूप से तैयार दो लक्जरी टेंट आग से पूरी तरह से खाक हो गए थे।
विज्ञापन
Kumbh 2019: Fire breakes out in Lalji Tandon camp kumbh mela prayagraj Photos
fire in kumbh
दमकल की कई गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग से टेंट में रखे लग्जरी फर्नीचर समेत कई सामान जल गए हैं। हालांकि अभी नुकसान का आकलन नहीं हो पाया है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed