{"_id":"5c6137e4bdec227367366f12","slug":"kumbh-2019-heavy-traffic-jam-in-prayagraj-city-after-vasant-panchami-snan","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कुंभ 2019: घनचक्कर बने शहरी, रास्तों को बना दिया भूल-भुलैया, घर पहुंचना हुआ दूभर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुंभ 2019: घनचक्कर बने शहरी, रास्तों को बना दिया भूल-भुलैया, घर पहुंचना हुआ दूभर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: shubham
Updated Mon, 11 Feb 2019 02:23 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
mauni amavasya devotees crowd
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
वसंत पंचमी के मुख्य स्नान पर्व पर शहर के लोग घनचक्कर बने रहे। एक बार घर से निकले तो उनके लिए वापसी दूभर हो गई। अनियोजित तरीके से जगह-जगह बैरिकेडिंग लगाकर रास्तों को भूल-भुलैया बना दिया गया। शनिवार शाम से रविवार देर शाम तक शहर के तमाम इलाकों में अफरातफरी जैसे हालात रहे। मेला क्षेत्र के आसपास के इलाकों में रहने वालों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
2 of 5
traffic in prayagraj
शहर के सबसे बड़े बालसन चौराहे पर बैरिकेडिंग कर सभी रास्ते रोक दिए गए लेकिन जो लोग चौराहे की तरफ जा रहे थे, उन्हें नहीं रोका गया। ऐसे में सैकड़ों दोपहिया एवं चार पहिया वाहनों को चौराहे से लौटना पड़ा। लाउदर रोड पर मेडिकल चौराहा से सरस्वती हार्टकेयर चौराहा होते हुए बालसन जाने वाले रास्ते पर ट्रैफिक भेज दिया गया लेकिन जब लोग अपने वाहनों से बालसन चौराहे पर पहुंच गए तो वहां बैरिकेडिंग लगाकर उन्हें लौटा दिया गया।
3 of 5
mauni amavasya devotees crowd
उधर, बालसन चौराहे से आनंद भवन होते हुए इलाहाबाद विश्वविद्यालय कला संकाय जाने वाले रास्ते पर तो वाहनों को जाने दिया गया लेकिन वापस वापसी के लिए दूसरी लेन पर दो पहिया वाहनों को भी रोक दिया गया जबकि इस रूट पर श्रद्धालुओं की भीड़ का कोई दबाव नहीं था। अल्लापुर से कटरा, मम्फोर्डगंज, कर्नलगंज जाने के लिए चर्चलेन होते हुए सीधा रास्ता दिया गया लेकिन अल्लापुर वापस आने वालों को बैरिकेडिंग लगाकर रास्तों की भूल-भुलैया में भटकने के लिए छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
traffic jam
- फोटो : अमर उजाला
सिविल लाइंस की ओर से जॉर्जटाउन, टैगोर टाउन, दरभंगा, अल्लापुर, सोहबतियाबाग, तुलरामबाग, अलोपीबाग जाने वाले शहरियों को भी दिक्कत झेलनी पड़ी। हनुमान मंदिर चौराहा से ही बैरिकेडिंग लगाकर रास्ता रोक दिया गया था। कुछ लोग जॉनसेनगंज चौराहा और कुछ लोग हिंदू हॉस्टल चौराहे की ओर बढ़े लेकिन इन दोनों चौराहों पर भी बैरिकेडिंग लगाकर रास्ता रोक दिया गया था। वहीं, खुल्दाबाद सब्जी मंडी, नखासकोहना, चौक में कोतवाली के सामने, डीएसए ग्राउंड के पास भी बैरिकेडिंग लगा दी गई, जिससे करेली, मीरापुर, अतरसुइया, कल्याणीदेवी की ओर से सिविल लाइंस की ओर आने वाले शहरियों को जबर्दस्त दिक्कत झेलनी पड़ी।
विज्ञापन
5 of 5
kumbh 2019
रिक्शा ट्रॉली पर ढोए गए श्रद्धालु प्रति सवारी लिए गए पचास रुपये
कुंभ मेला क्षेत्र की ओर जाने वाले रास्ते एमजी रोड पर हनुमान मंदिर चौराहे के सामने बैरिकेडिंग लगी थी और वहां से रिक्शा ट्रॉली पर श्रद्धालु ढोए जा रहे थे। रिक्शा ट्रॉली पर प्रति सवारी 50 रुपये लिए जा रहे थे। हनुमान मंदिर से सीएमपी डिग्री कॉलेज के बीच 100 से अधिक रिक्शा ट्रॉलियां चलाई गईं। बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं को स्टेशन से ही पैदल आना पड़ रहा था, सो उनके सामने भी मजबूरी थी और 50-50 रुपये देकर रिक्शा ट्रॉली पर बैठने के अलावा उनके पास कोई विकल्प नहीं था। हालांकि सीएमपी डिग्री कॉलेज के सामने उतारे जाने के बाद संगम तक पहुंचने के लिए चार से पांच किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ी। सीधे रास्ते के बजाय उन्हें भी घुमाकर संगम की ओर भेजा गया। वापसी में भी यही स्थिति रही और श्रद्धालुओं को सिविल लाइंस बस अड्डा, रेलवे स्टेशन, प्रयाग स्टेशन तक पैदल आना पड़ा।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।