{"_id":"5c606d32bdec2273a33974b6","slug":"kumbh-mela-2019-stampede-on-sangam-marg-during-shahi-snan","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शाही स्नान के दौरान संगम मार्ग पर भगदड़, निर्मोही अनि अखाड़े को करना पड़ा इंतजार, तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाही स्नान के दौरान संगम मार्ग पर भगदड़, निर्मोही अनि अखाड़े को करना पड़ा इंतजार, तस्वीरें
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: shubham
Updated Mon, 11 Feb 2019 12:05 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
Stampede on Sangam
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मेले में वसंत पंचमी के दिन बड़ी घटना होने से बच गई। दरअसल पुल नंबर चार पर निर्मोही अनि अखाड़े के आने से पहले हजारों श्रद्धालु पुल के मुहाने पर आ गए। धीरे-धीरे दबाव बढ़ने लगा। पुल का रास्ता बंद होने के कारण पुलिस उन्हें रोकने लगी। पीछे से भारी भीड़ की वजह से भगदड़ जैसी स्थिति हो गई। कई महिलाएं दब गईं तो मौके पर मौजूद फोर्स ने त्वरित निर्णय लेते हुए पुल खोल दिया। हजारों की संख्या में जब लोग संगम की तरफ पहुंचे तो पुलिस के हाथ पांव फूल गए क्योंकि अखाड़े का मुख्य मार्ग वही था। किसी तरह लोगों को आम श्रद्धालुओं के मार्ग पर डायवर्ट किया गया। करीब डेढ़ घंटे बाद स्थिति सामान्य हो पाई।
2 of 4
Stampede on Sangam
वसंत पंचमी पर पुल नंबर एक से लेकर आठ तक आवागमन पूरी तरह से बंद कर दिये गए थे। सिर्फ अखाड़ों के लिए दो पुल खोले गए थे। झूंसी की ओर से आने वाले श्रद्धालुओं को संगम की ओर आने नहीं दिया गया जा रहा था। सुबह अचानक हजारों की संख्या में लोग पुल नंबर चार से जाने के लिए मुहाने पर इकट्ठे हो गए। वहां मौजूद फोर्स ने उन्हें रोक दिया और वापस जाने के लिए कहने लगे। उधर पीछे से भारी भीड़ और जमा होती गई। एक समय वहां भगदड़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई। कई महिलाएं धक्का मुक्की में गिरीं तो पुलिस के जवानों ने भीड़ में घुसकर किसी तरह उन्हें उठाया।
3 of 4
Stampede on Sangam
इसके बाद वहां मौजूद अधिकारियों ने निर्णय लिया कि अगर तुरंत यह पुल लोगों के नहीं खोला गया तो भगदड़ मच जाएगी। पुल को आम श्रद्धालुओं के लिए खोलकर अधिकारियों को जानकारी दी गई। अखाड़े का मुख्य रास्ता होने के कारण अधिकारियों के हाथ पांव फूल गए। तुरंत डायवर्जन के लिए टीन लगाया गया। पुल से आने वाले श्रद्धालुओं को संगम की ओर जाने वाले आम श्रद्धालुओं के मार्ग पर डायवर्ट किया गया। दस हजार से अधिक श्रद्धालु पुल पार कर इधर पहुंच गए। भीड़ कम हुई तो दोबारा रास्ता रोका गया। इसके बाद निमोर्ही अनि अखाड़े को संगम की ओर भेजा गया। करीब एक घंटे तक अखाड़े को रोका गया था ताकि पुल खाली हो जाय।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
Stampede on Sangam
लोगों की जान बचाने के खोला पुल : एसपी अखाड़ा
एसपी अखाड़ा आशुतोष मिश्रा ने बताया कि हजारों लोगों की भीड़ के कारण स्थिति बेकाबू हो गई थी। वहां इतनी फोर्स नहीं मौजूद थी कि दस हजार से अधिक लोगों को काबू में कर सकती। अगर भीड़ धक्का मुक्की कर पुल में जबरन घुस जाती तो भगदड़ के कारण लोगों की जान भी जा सकती थी। कुछ महिलाएं भीड़ के दबाव मेंं गिर गई थीं। स्थिति बिगड़ती जा रही थी, इसी कारण तत्काल निर्णय लेकर पुल खोला गया और घंटे भर में स्थिति सामान्य हो गई।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।