सब्सक्राइब करें

चौथे दिन कोरोना के नए संक्रमितो का आंकड़ा चार पर स्थिर, तीन हुए स्वस्थ, 12649 ने लगवाई कोविड वैक्सीन 

अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 30 Jul 2021 01:25 AM IST
सार

  •  जिले में 8421 लोगों की कोविड जांच, एक्टिव मरीज 74, काई मौत नहीं

विज्ञापन
On the fourth day, the number of new corona infected remained stable at four three became healthy 12649 got the Kovid vaccine
कोरोना वायरस - फोटो : ANI

नए कोरोना संक्रमितों की संख्या चौथे दिन बृहस्पतिवार को चार पर स्थिर रही। नए संक्रमित सामान्य फ्लू के लक्षण वाले हैं। वहीं स्वस्थ होने वालों की संख्या सिर्फ तीन रही। राहत की बात रही कि किसी संक्रमित की मौत नहीं हुई।



जिला प्रतिरक्षण अधिकारी एसीएमओ डॉ. एके तिवारी के मुताबिक जांच का दायरा हर दिन बढ़ाया जा रहा है। बृहस्पतिवार को 8421 लोगों की कोरोना जांच की गई। चार नए संक्रमित चिह्नित किए गए हैं। उन्होंने बताया कि तीन मरीज संक्रमणमुक्त हुए। सभी ने होम आइसोलेशन पूरा किया है।
 

संक्रमितों के साथ स्वस्थ होने वाले भी हुए कम

जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या जहां चार दिन से चार के आंकड़े पर टिकी है, वहीं स्वस्थ होने वालों की संख्या में भी कमी दर्ज की गई है। एक्टिव मरीजों की संख्या अभी 74 है। कोविड अस्पताल एसआरएन में सिर्फ दो मरीज भर्ती हैं। 
25 जुलाई--दस संक्रमित--तीन स्वस्थ, कोई मौत नहीं
26 जुलाई--चार संक्रमित-चार स्वस्थ-कोई मौत नहीं
27 जुलाई-चार संक्रमित-आठ स्वस्थ-कोई मौत नहीं
28 जुलाई-चार संक्रमित-छह स्वस्थ-कोई मौत नहीं
29 जुलाई- चार संक्रमित-तीन स्वस्थ, कोई मौत नहीं

Trending Videos
On the fourth day, the number of new corona infected remained stable at four three became healthy 12649 got the Kovid vaccine
मेडिकल कालेज स्थित वैक्सीनेशन सेंटर में टीका लगवाने को लाइन में लगे लोग। इस दौरान किसी ने भी सोशल डिसटेंस का पालन नहीं किया। अमर उजाला - फोटो : prayagraj

बारिश में डटे रहे, लाइन लगाकर 12649 ने लगवाई कोविड वैक्सीन


प्रयागराज। जिले में पांच दिन बाद कोरोना टीकाकरण का आंकड़ा 12 हजार के पार गया है। बृहस्पतिवार को 42 केंद्रों पर 12649 लोगों ने वैक्सीन की डोज लगवाई। रिमझिम बारिश और खराब मौसम के बीच लोगों ने टीकाकरण कराने के लिए लाइन लगाई। स्लॉट बुकिंग और सर्वर की दिक्कतें भी हावी रहीं। 
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. तीरथ लाल के मुताबिक जिले में शनिवार तक के लिए 27 हजार से ज्यादा वैक्सीन डोज हैं। लखनऊ और वाराणसी केंद्रीय भंडार से वैक्सीन की आपूर्ति होने वाली है। वैक्सीन की कमी नहीं है, क्लस्टर अभियान जल्द शुरू किया जाएगा।

डॉ. तीरथ के मुताबिक जिले में 10516 लोगों ने वैक्सीन की पहली तथा 2133 लोगों ने दूसरी डोज लगवाई। वहीं मेडिकल कॉलेज केंद्र पर 1050 लोगों ने टीकाकरण कराया। जिले के इसी केंद्र पर सर्वाधिक लोग जुटे। नोडल चिकित्साधिकारी डॉ. उत्सव सिंह के मुताबिक महिला स्पेशल के तहत स्थापित पिंक बूथ पर 123 तथा विदेश यात्रा की तैयारी करने वाले 77 लोगों ने वैक्सीन की डोज लगवाई। प्राचार्य मेडिकल कॉलेज डॉ. एसपी सिंह ने केंद्र का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय में भी करीब 250 से अधिक लोगों ने टीकाकरण कराया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed