{"_id":"612fc11a8b9d327e1f5ab37e","slug":"primary-schools-open-many-students-who-arrived-after-six-months-were-welcomed-with-flower-showers","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"प्राथमिक स्कूल खुले, कई स्कूलों में छह माह बाद पहुंचे नौनिहालों का पुष्प वर्षा से किया गया स्वागत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्राथमिक स्कूल खुले, कई स्कूलों में छह माह बाद पहुंचे नौनिहालों का पुष्प वर्षा से किया गया स्वागत
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Wed, 01 Sep 2021 11:36 PM IST
सार
कोविड गाइड लाइन दरकिनार, विद्यालय परिसर में प्रवेश तक ही सीमित रहा कोविड गाइड लाइन का पालन
विज्ञापन
1 of 3
बीबीएस स्कूल में प्रथम दिन पहुंचे छोटे बच्चों का स्वागत करती शिक्षिका। अमर उजाला।
- फोटो : प्रयागराज
Link Copied
कोरोना संक्रमण के कारण लगभग छह माह से बंद प्राथमिक स्कूल बुधवार से खुल गए। तमाम दावों के विपरीत पहले दिन कक्षा में बच्चों के चेहरे पर न तो मॉस्क दिखाई दिया और न ही सोशल डिस्टेंसिंग नजर आई। ग्रामीण इलाकों के कुछ ही स्कूलों में थर्मल की स्क्रीनिंग की व्यवस्था रही। यह हाल तब रहा जबकि बच्चों की संख्या काफी कम थी।
Trending Videos
2 of 3
कटरा इंटर कॉलेज में नौनिहालों को एजुकेशन किट वितरित किया गया।
- फोटो : प्रयागराज
शहर के अधिकतर स्कूलों में बच्चों के स्कूल परिसर में प्रवेश से पहले थर्मल स्क्रीनिंग की गई और हाथ सैनिटाइज कराया गया। लेकिन बच्चों के कक्षा में पहुंचते ही सोशल डिस्टेंसिंग नजर नहीं आई। कुछ ही देर में बच्चों के चेहरे से मॉस्क उतर कर बस्ते में चले गए। उमस भरी गर्मी में लगातार मॉस्क लगाए रखना भी संभव नहीं था। पहला दिन होने के चलते बच्चों की संख्या काफी कम रही। यही हाल निजी स्कूलों का भी रहा। बच्चे कोरोना संक्रमण से अनजान एक दूसरे से मिलते-जुलते दिखे। वहीं, हंडिया प्राथमिक विद्यालय पैगहा महखरा में पहले दिन बच्चों को पुस्तक का वितरण किया गया। यहां कुछ बच्चे बिना मॉस्क के स्कूल पहुंचे थे। बाद में शिक्षकों ने मॉस्क दिया। फूलपुर के प्राथमिक विद्यालय थानापुर में पहले दिन ठीकठाक संख्या में बच्चे स्कूल पहुंचे थे। लेकिन यहां प्रार्थना की कतार में लगे अधिकतर बच्चों ने मॉस्क नहीं पहना था।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 3
स्कूल खुलने पर नौनिहालों को कहानियों की पाठ्य पुस्तकें वितरित करते अध्यापक।
- फोटो : प्रयागराज
बच्चों को भेजने के लिए अभिभावक नहीं तैयार
प्रयागराज। शहर के कई निजी कान्वेंट स्कूलों में अब भी प्राइमरी सेक्शन के बच्चों के लिए नहीं खुला है। यद्यपि स्कूलों की ओर से अभिभावकों को सूचना देकर सहमति पत्र मांगा गया है। इन स्कूलों में ऑनलाइन कक्षाएं चल रही हैं। वशिष्ठ वात्सल्य पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्य नलिनी सिंह ने बताया कि अभी प्राइमरी सेक्शन के बच्चों के लिए स्कूल नहीं खुला है। अभिभावकों से सहमति पत्र मांगा गया है। लेकिन ज्यादातर परिजन बच्चों को स्कूल भेजने के लिए तैयार नहीं है।
पुष्प वर्षा से स्कूल में बच्चों का स्वागत
प्रयागराज। शहर के ज्वाला देवी सरस्वती विद्या मंदिर बालिका इंटर में प्रधानाचार्य मीना श्रीवास्तव ने कई माह बाद स्कूल पहुंचे एक से कक्षा पांच तक के बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत किया। बच्चों को कोविड गाइड लाइन के बारे में बताया गया। बीबीएस इंटर कॉलेज शिवकुटी में प्रधानाचार्य रजनी शर्मा ने पुष्प वर्षा कर बच्चों का स्कूल स्वागत किया। कोविड गाइड लाइन के साथ बच्चों को स्कूल में प्रवेश दिया गया। रानी रेवती देवी सरस्वती विद्या निकेतन इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य बांके बिहारी पांडेय के नेतृत्व में शिक्षक और शिक्षिकाओं ने बच्चों की आरती उतारी और पुष्प वर्षा कर स्कूल में स्वागत किया। इन स्कूलों में बच्चों की उपस्थिति भी लगभग पचास फीसदी रही।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।