उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले के चायल के काजू गांव में मां-बेटे की हत्या के मुख्य आरोपी शनि को देवरिया से गिरफ्तार से कर लिया गया है। वह बिहार भागने की फिराक में था। कौशाम्बी पुलिस की सूचना पर भटनी रेलवे स्टेशन पर बुधवार सुबह आरपीएफ व जीआरपी की टीम ने उसे दबोच लिया। एक आरोपी शांति देवी अभी फरार है।
काजू गांव में संगमलाल के बेटे सरबजीत व पत्नी संगीता की घर में घुसकर सोमवार की रात हत्या कर दी गई थी। हत्यारोपी आरोपी शनि कुमार सरोज और उसकी शांति देवी फरार हो गए। जबकि आरोपी श्रवण सर्विलांस पर था। इसी बीच शनि की लोकेशन वाराणसी से भटनी जा रही ट्रेन में मिली।
2 of 9
मौके पर जांच करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
चरवा थाना प्रभारी की सूचना पर आरपीएफ निरीक्षक प्रदीप पांडेय, जीआरपी एसओ दिनेश सिंह ने भटनी रेलवे स्टेशन पर घेराबंदी कर शनि को धर लिया। निरीक्षक प्रदीप पांडेय ने गिरफ्तारी पुष्टि की। बताया कि वह बिहार के सिवान जिले में रहने वाले अपने रिश्तेदार के यहां भाग रहा था।
3 of 9
मौके पर जांच करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
छावनी में तब्दील काजू गांव, गलियों में पसरा सन्नाटा
मां-बेटे की हत्या के बाद से पीड़ित परिवार पूरी तरह से सहमा हुआ है। बुधवार को काजू गांव की गलियों में सन्नाटा पसरा रहा। बस्ती में पुलिस और पीएसी तैनात है। पीड़ित के घर रिश्तेदार पहुंचकर ढाढस बंधा रहे हैं। काजू गांव का संगमलाल पत्नी और बेटे सरबजीत की हत्या के बाद से टूट गया है। उसने बताया कि मोहल्ले में उसकी बिरादरी का अकेला घर है।
4 of 9
मौके पर जांच करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
घर के पास की दोनों गलियों में अधिकतर पासी बिरादरी के ही लोग रहते हैं। कुछ दूरी पर तीन से चार घर पाल और यादव समाज के हैं। संगम लाल के अनुसार उनके छोटे बेटे सत्यजीत ने उन्हें बताया कि सोमवार की रात कुल्हाड़ी और गड़ासा लेकर जब उनका दरवाजा पीटा जा रहा था तो किसी ने नहीं रोका। पड़ोसी रोकने की कोशिश करते तो उनके जवान बेटे और पत्नी की जान बच जाती।
5 of 9
संगीता का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
सरबजीत की शादी की चल रही थी बात
पिता संगमलाल ने रुंधे गले से बताया कि रिश्तेदारी में ही सरबजीत के शादी की बात चल रही थी। उसकी मां संगीता फोन पर लड़की देखने का जोर दे रही थी। बेटे की शादी को लेकर वह बहुत खुश थी। वह भी घर आकर बहू को देखने की तैयारी भी करने लगे थे। लेकिन कुदरत को मंजूर नहीं था।
कमेंट
कमेंट X