सब्सक्राइब करें

Prayagraj : पांच हजार मीटर दौड़ में यूपी के प्रतिमा को स्वर्ण, खाते में आए 50 पदक

अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 24 Sep 2025 01:39 PM IST
सार

36वीं नॉर्थ जोन जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप के पहले दिन 18 स्वर्ण पदकों के साथ उत्तर प्रदेश का दबदबा रहा। प्रदेश के खाते में 18 स्वर्ण, 19 रजत और 13 कांस्य पदक आए।

विज्ञापन
UP Pratima wins gold in 5,000-meter race, bags 50 medals
मदन मोहन मालवीय स्टेडियम में नार्थ जोन नेशनल एथलेटिक्स प्रतियोगिता में 60 मीटर दौड़ में भाग लेते - फोटो : अमर उजाला।

36वीं नॉर्थ जोन जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप के पहले दिन 18 स्वर्ण पदकों के साथ उत्तर प्रदेश का दबदबा रहा। प्रदेश के खाते में 18 स्वर्ण, 19 रजत और 13 कांस्य पदक आए। पांच हजार मीटर दौड़ में प्रदेश की प्रतिमा वर्मा को स्वर्ण और सचिन यादव को कांस्य पदक मिला।

स्टेडियम में मंगलवार से शुरू हुई चैंपियनशिप में महिला वर्ग की 5000 मीटर दौड़ में प्रतिमा वर्मा ने स्वर्ण (18:43.06 मिनट), हरियाणा की मोनी ने रजत (17:07.50 मिनट) और पंजाब की हरप्रीत कौर (19:58.40 मिनट) ने कांस्य पदक जीता। वहीं, पुरुष वर्ग में 5000 मीटर दौड़ में दिल्ली के शेखर चौधरी ने (15:37.91 मिनट) गोल्ड, उत्तराखंड के सौरभ रावत (15:37.92 मिनट) रजत और यूपी के सचिन यादव ने (15:38.08 मिनट) कांस्य पर कब्जा जमाया। प्रतापगढ़ के आशीष शर्मा ने पोल वॉल्ट में 4.50 मीटर के साथ गोल्ड पदक और मऊआइमा के मनीष मौर्या ने 4.30 मीटर के साथ सिल्वर पदक अपने नाम किया।

Trending Videos
UP Pratima wins gold in 5,000-meter race, bags 50 medals
मदन मोहन मालवीय स्टेडियम में नार्थ जोन नेशनल एथलेटिक्स प्रतियोगिता में शॉट पुट में भाग लेता खिल - फोटो : अमर उजाला।

पुरुष वर्ग की 100 मीटर दौड़ में उत्तर प्रदेश के विकास कुमार सिंह (11.07 सेकंड) ने स्वर्ण हासिल किया। पंजाब के वरुण शर्मा (11.16 सेकंड) ने रजत और हिमाचल प्रदेश के मंजीत सिंह (11.20 सेकंड) ने कांस्य जीता। महिला वर्ग की 100 मीटर दौड़ में चंडीगढ़ की हीरल सैनी (12.40 सेकंड) ने गोल्ड, यूपी की सोनी कुमारी (12.50 सेकंड) ने सिल्वर और जम्मू-कश्मीर की जान्हवी शर्मा (13.20 सेकंड) ने ब्रांज प्राप्त किया।

महिला वर्ग की डिस्कस थ्रो में दिल्ली की अंशिका रावत ने पहला स्थान प्राप्त किया। यूपी की सुहानी सिंह दूसरे स्थान पर रहीं जबकि पंजाब की सोनम को कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा। महिला वर्ग की अंडर-16 शॉटपुट में यूपी की एलाइस विकल को स्वर्ण, यूपी की पल्लवी सिंह को गोल्ड और उत्तराखंड की भाहार शर्मा को कांस्य पदक मिला। पुरुष वर्ग की अंडर-20 डिस्कस थ्रो में हरियाणा के वंश देसवाल को गोल्ड, यूपी के आयुष को सिल्वर और हरियाणा के साहिल कादियन को कांस्य पदक मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन
UP Pratima wins gold in 5,000-meter race, bags 50 medals
मदन मोहन मालवीय स्टेडियम में नार्थ जोन नेशनल एथलेटिक्स प्रतियोगिता में हाई जंप में भाग लेता खिल - फोटो : अमर उजाला।

महिला वर्ग की अंडर-20 के लॉन्ग जंप में हरियाणा की रितिका को स्वर्ण, पुरुष वर्ग की अंडर-18 के 100 मीटर दौड़ में उत्तराखंड के पंकज को स्वर्ण, पुरुष वर्ग की अंडर-18 की हाई जंप में यूपी की प्रियांशु को गोल्ड, पुरुष अंडर-16 शॉटपुट में हरियाणा के देव को गोल्ड को मिला। पुरुष अंडर-18 के डिस्कस थ्रो में चंडीगढ़ के शिवम राना, महिला अंडर-20 100 मीटर दौड़ में पंजाब की प्रीतकौर, महिला अंडर-18 डिस्कस थ्रो में दिल्ली की इशिका, पुरुष अंडर-16 के 60 मीटर दौड़ में यूपी के हरियंत पिंडवाल ने क्रमश: गोल्ड मेडल अपने नाम किया।

UP Pratima wins gold in 5,000-meter race, bags 50 medals
मदन मोहन मालवीय स्टेडियम में एथलेटिक्स में महिला वर्ग में लंबी कूद में हिस्सा लेती खिलाड़ी। - फोटो : अमर उजाला।

इसके बाद महिला अंडर-18 की हाई जंप में हिमाचल प्रदेश की गुनगुन, 60 मीटर दौड़ में पंजाब की जसमीन कौर, अंडर-20 डिस्कस थ्रो में दिल्ली की अंशिका रावत, अंडर-16 के 80 मीटर हर्डल्स में दिल्ली की स्वास्ति रावत, अंडर-20 जैवलिन थ्रो में पंजाब की निशिता, पुरुष वर्ग में अंडर-18 जैवलिन थ्रो में यूपी के रजत कुमार, अंडर-18 के 100 मीटर दौड़ में उत्तराखंड के पंकज ने गोल्ड जीता। प्रतियोगिता में पांच खेलों के विजेताओं को सम्मानित किया गया।

विज्ञापन
UP Pratima wins gold in 5,000-meter race, bags 50 medals
मदन मोहन मालवीय स्टेडियम में नेशनल एथलेटिक्स प्रतियोगिता में महिला वर्ग में भाग लेती खिलाड़ी। - फोटो : अमर उजाला।

आज होंगी 25 से अधिक स्पर्धाएं

प्रतियोगिता के दूसरे दिन बुधवार को सुबह 6:15 बजे से पांच हजार मीटर रेस वॉक से शुरू होगी। इसमें 3000 मीटर रेस वॉक, 1500 मीटर दौड़, हैमर थ्रो, लॉन्ग जंप, 110 मीटर हर्डल्स, शॉटपुट, जैवलिन थ्रो, पोल वॉल्ट, 400 मीटर दौड़ समेत अन्य प्रतियोगिताएं होंगी। शाम 5:40 बजे रिले के साथ समापन होगी।

चैंपियनशिप की पदक तालिका

राज्य स्वर्ण रजत कांस्य

उत्तर प्रदेश 18 19 13

पंजाब 8 9 7

दिल्ली 6 7 11

हरियाणा 5 5 4

उत्तराखंड 4 2 10

चंडीगढ़ 4 3 2

हिमाचल प्रदेश 1 4 2

जम्मू एंड कश्मीर 0 0 4

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed