सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

UP: बहन-बेटियों की इज्जत से खिलवाड़ करने वालों को चुकानी होगी कीमत, पढ़िए! CM योगी के भाषण की 10 बड़ी बातें

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 26 Oct 2023 04:20 PM IST
विज्ञापन
Cm yogi adityanath visit in Baraut Baghpat, read all speech in ten Points
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : Amar Ujala

जनता वैदिक कॉलेज के मैदान में आयोजित जनसभा में प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हम सुरक्षा और समृद्धि के नए परिवेश में हम प्रवेश कर चुके हैं। कहा कि किसान की संपत्ति पर कोई जबरन कब्जा नहीं कर पाएगा। व्यापारी का उत्पीड़न नहीं कर पाएगा। जो करेगा उसे उसकी कीमत ब्याज सहित चुकानी पड़ेगी। किसी बेटी की सुरक्षा के साथ किसी उचक्के को खिलवाड़ करने की छूट नहीं दी जाएगी, क्योंकि यही हमारी सरकार की प्राथमिकता है। आगे पढ़ें सीएम योगी के भाषण की दस बड़ी बातें।

Trending Videos
Cm yogi adityanath visit in Baraut Baghpat, read all speech in ten Points
बागपत में सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : Amar Ujala

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि किसी बहन की इज्जत के साथ खिलवाड़ करने की छूट नहीं दी जाएगी और जो खिलवाड़ करेगा, उसे उसकी कीमत चुकानी पड़ेगी। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन
Cm yogi adityanath visit in Baraut Baghpat, read all speech in ten Points
बागपत में सीएम योगी - फोटो : Amar Ujala

किसानों को चिंतित होने की नहीं जरूरत
कहा कि किसानों को चिंतित होने की आवश्यकता नहीं है डबल इंजन की सरकार किसानों के साथ में है। बागपत में मैंने देखा कि यहां पर क्या शानदार गन्ना पैदा होता है। याद रखना जब हम 2017 में आए थे तो 2010 से गन्ने का भुगतान नहीं हुआ था, लेकिन आज हर साल गन्ने का भुगतान किया गया।

कोरोना काल में अन्य जगहों की चीनी मील बंद हो गई, लेकिन हमने सभी चीनी मिलों को चलने दिया और मैं सभी को अस्वस्थ करता हूं कि गन्ना मूल्य का हर हाल में भुगतान होगा। अन्यथा आरसी काटने की तैयारी कर ली गई है। उनकी सारी चीनी जब्त करके चीनी मिल बेचकर किसानों का गन्ना मूल्य भुगतान हर हाल में करेंगे।

Cm yogi adityanath visit in Baraut Baghpat, read all speech in ten Points
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : Amar Ujala

चौधरी चरणसिंह को किया याद
कहा  कि रमाला शुगर मिल चौधरी चरण सिंह की विरासत थी, लेकिन किसी ने उसे और ध्यान नहीं दिया। हमारी सरकार आई तो हमने उसका विस्तारिकरण कर चौधरी चरण सिंह को वास्तव में असली श्रद्धांजलि दी। चीनी मिल के विस्तारीकरण का कार्य योजना अभी तैयार हो चुकी है। आने वाले दिनों में बागपत में जमीन के दाम आसमान छूते हुए दिखाई देंगे, लोगों को उनके घरों पर ही रोजगार देंगे। 

विज्ञापन
Cm yogi adityanath visit in Baraut Baghpat, read all speech in ten Points
सीएम योगी के कार्यक्रम के लिए उमड़ी भीड़ - फोटो : Amar Ujala

सांसद सत्यपाल मलिक की सीएम योगी ने की सराहना
सीएम योगी ने कहा कि बागपत का नौजवान ऊर्जावान है। कहा कि डॉ सत्यपाल सिंह पढ़े-लिखे नहीं होते तो क्या यह पुलिस कमिश्नर हो पाते? लेकिन आज भी उन्होंने पुलिस की भाषा बोलने बंद नहीं की है। आप सांसद है, उसके रूप में बहुत अच्छा कार्य कर रहे हैं। हमने निर्णय लिया पहले सड़क बनाएंगे क्योंकि इसी से विकास की धुरी टिकी हुई है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed