बरेली में मानसून ने दस्तक दी तो स्मार्ट सिटी के दावे हवा हो गए। बुधवार को हुई पहली तेज बारिश में शहर के निचले इलाकों से लेकर पॉश कॉलोनियों तक लोग जलभराव से जूझते रहे। सड़कों पर दो फुट तक पानी भरने से यातायात ठप हो गया। राहगीरों को घंटों जाम से जूझना पड़ा। कई वाहन बीच सड़क पर ही बंद हो गए। इस बीच मौका पाकर सिकलापुर में बच्चों ने पानी में थर्माकोल की नाव चलाई, जिसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। बारिश से पहले नाला सफाई के बड़े बड़े दावे किए गए, लेकिन हकीकत में सिर्फ ऊपर से ही उनकी सफाई की गई।
बरेली में बारिश से बहे दावे: स्मार्ट सिटी की सड़कों पर जलभराव, बच्चों ने थर्माकोल की नाव चलाकर जताया विरोध
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Published by: Mukesh Kumar
Updated Thu, 09 Jul 2026 10:37 AM IST
सार
Bareilly News: बरेली में मानसून से पहले नाला सफाई के बड़े-बड़े दावे किए गए, लेकिन पहली ही तेज बारिश में स्मार्ट सिटी की सड़क पर जलभराव हो गया। सड़कों पर दो फुट तक पानी बहा, जिससे लोगों का आवागमन में काफी दिक्कत हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन