सब्सक्राइब करें

Video: पांच साल की बेटी बोली- पापा ने दबाया मां का गला, स्केच बनाकर किया खुलासा; ससुराली बता रहे थे आत्महत्या

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी Published by: Vikas Kumar Updated Mon, 17 Feb 2025 10:24 PM IST
सार

पांच साल की बेटी दर्शिका ने बताया कि पापा ने पहले मां को पीटा और फिर गला दबा दिया। उसने कागज पर स्केच बनाकर भी बताया।

विज्ञापन
Five-year-old daughter said father strangled mother revealed by making a sketch
मृतक की बेटी कातिल पिता का स्केच बनाते हुए - फोटो : अमर उजाला

झांसी कोतवाली क्षेत्र की शिव परिवार कॉलोनी में सोमवार को महिला की गला दबाकर हत्या कर दी गई। हत्या के बाद ससुरालियों ने महिला के माता-पिता को बताया कि बेटी ने आत्महत्या की है। लेकिन, महिला की पांच साल की बेटी ने बताया कि मां को गला दबाकर पापा ने मारा है। उसने कागज पर इसका स्केच भी बनाया।

Trending Videos
Five-year-old daughter said father strangled mother revealed by making a sketch
बच्ची ने किया मां के कत्ल का खुलासा - फोटो : अमर उजाला

ससुराल वाले भागे
इस पर मायके पक्ष के लोग भड़क गए। इस बीच मौका देखकर ससुराल पक्ष के लोग मौके से भाग गए। पुलिस ने पति समेत चार नामजद और चार-पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Five-year-old daughter said father strangled mother revealed by making a sketch
मृतक सोनाली - फोटो : अमर उजाला

छह साल पहले ही थी शादी
टीकमगढ़ के लिधौरा निवासी सोनाली की शादी समथर के नई बस्ती निवासी संदीप बुधौलिया से छह साल पहले हुई थी। संदीप एमआर है और फिलहाल वह परिवार के साथ शहर कोतवाली इलाके के पंचवटी स्थित शिव परिवार कॉलोनी में रह रहा था। पिता संजीव त्रिपाठी ने बताया कि बेटी सोनाली के मामा के बेटे की 14 फरवरी को शादी थी। वह बेटी को लेकर 12 फरवरी को समथर गए थे। रविवार को पति ने फोन कर बुलाया, इस पर वह शाम 6 बजे घर पहुंच गई।

Five-year-old daughter said father strangled mother revealed by making a sketch
स्केच बनाती बेटी - फोटो : अमर उजाला

बेटी ने किया खुलासा
सोमवार की सुबह ससुराल से फोन आया कि सोनाली की तबीयत खराब है। फिर दोबारा फोन आया कि सोनाली ने फांसी लगा ली है, उसे मेडिकल कॉलेज ले जा रहे हैं। सभी आनन-फानन में मेडिकल कॉलेज पहुंच गए। यहां सोनाली की पांच साल की बेटी दर्शिका ने बताया कि पापा ने पहले मां को पीटा और फिर गला दबा दिया। उसने कागज पर स्केच बनाकर भी बताया। इसमें पिता को हाथों से मां का गला दबाते हुए दिखाया।

विज्ञापन
Five-year-old daughter said father strangled mother revealed by making a sketch
अस्पताल से भागे ससुराल वाले - फोटो : अमर उजाला

मौके से भागे ससुराल वाले
दर्शिका की यह बात सुनकर ससुराल वाले उसे पकड़कर अपने साथ ले जाने लगे। उन्होंने रोका तो पति, सास और ससुराल पक्ष के अन्य लोग मौके से भाग गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। मृतका के परिजन ने आरोपियों की गिरफ्तारी न होने तक शव उठने देने से इनकार कर दिया। पुलिस ने समझाकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed