फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रवि किशन बने 'सनकी दरोगा', अपराधियों के सिर पर चलाएंगे हथौड़ा

Wed, 18 Apr 2018 03:35 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Wed, 18 Apr 2018 03:35 PM IST
विज्ञापन
actor ravi kishan film sanki daroga shooting in unnao
रवि किशन
बॉलीवुड और भोजपुरी फिल्मों के जाने-माने अभिनेता रवि किशन 'सनकी दरोगा' बनकर अपराधियों पर हथौड़ा चलाते नजर आने वाले हैं। दरअसल फिल्म सनकी दरोगा की शूटिंग यूपी के उन्नाव जिले में चल रही है। इसी सिलसिले में रविकिशन उन्नाव में हैं। रविकिशन ने बलात्कार करने वालों पर बड़ा बयान दिया है। उनका कहना है कि रेपिस्ट को हथौड़ों से मारना चाहिए। रवि कहते हैं कि मेरी भी बेटियां हैं। ऐसी खबरें जब पढ़ता या सुनता हूं तो उन्हीं का चेहरा आखों के सामने आ जाता है।


 
actor ravi kishan film sanki daroga shooting in unnao
उन्नाव में फिल्म की शूटिंग के दौरान रवि किशन
रवि ने कहा कि मुझे लगता है कि हर इनसान को इस तरह की घटना को अपने परिवार से जोड़कर देखना चाहिए। क्यों लोग दरिंदे बन रहे हैं? जो शारीरिक रूप से कमजोर है, जिसे ईश्वर ने जननी बनाया है, उसके साथ ऐसी हैवानियत कैसे कोई कर सकता है। ऐसे लोगों को तभी रोका जा सकेगा, जब उनमें मौत का भय होगा।
 
actor ravi kishan film sanki daroga shooting in unnao
सनकी दरोगा फिल्म का पोस्टर
उन्नाव बिछिया विकासखंड के तौरा गांव में स्थित संस्कार डिग्री कालेज में भोजपुरी फिल्म सनकी दरोगा की शूटिंग शुरू हुई। शूटिंग में प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता रविकिशन व अभिनेत्री अंजना सिंह ने भाग लिया। इस दौरान शूटिंग देखने वालों की भारी भीड़ उमड़ी। फिल्म में अभिनेत्री अंजना सिंह को एक सनकी दरोगा के प्यार में पागल होना दिखाया गया है। वहीं दरोगा बने रविकिशन भी अंजना के प्यार में पागल हैं।  रविकिशन ने कहा कि सनकी दरोगा के लिए उन्होंने खास तैयारी की है। क्योंकि विषय के हिसाब से खुद को किरदार में ढालना होता है। फिल्म की नायिका अंजना सिंह के अनुसार, रवि किशन एक्टिंग के पावर हाउस हैं। उनसे बहुत कुछ सीखने को मिलता है। उनके साथ काम करने का अनुभव ही अलग होता है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
actor ravi kishan film sanki daroga shooting in unnao
सनकी दरोगा फिल्म की शूटिंग उन्नाव में चल रही है
रवि किशन ने भी अंजना सिंह के साथ अपनी केमिस्ट्री को बेहतरीन बताते हुए कहा कि दर्शक उनकी जोड़ी को पसंद करते हैं। रविकिशन ने बताया कि फि ल्म में उन्होंने दरोगा का किरदार निभाया है जो अपराधियों को हथौड़ी से मारता है। फिल्म डॉर्सिंग शिवा प्रोडक्शन के बैनर तले बन रही है। फिल्म का निर्माण अनुया चौहान कुडेचा, रितेश कुडेचा और प्रेम गोरा गांधी कर रहे हैं। इसके सह निर्माता देवांग ढोलकिया और तेजल शाह व को-प्रोड्यूसर दिनेश तिवारी हैं। सनकी दरोगा के निर्देशक सैफ किदवई विज्ञापन जगत के बड़े चेहरे हैं। बतौर निर्देशक यह उनकी पहली फिल्म है। फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed