सब्सक्राइब करें

बिकरू कांड: अनंत देव ने 148 अपराधियों को किया लंगड़ा, नजर नहीं आया 70 केस वाला दुर्दांत विकास दुबे

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 13 Nov 2020 12:34 PM IST
विज्ञापन
Bikru scandal: Anant Dev encounter 148 criminals, did not see Durdant Vikas Dubey with 70 cases
विकास दुबे कांड - फोटो : अमर उजाला
एसएसपी अनंत देव के कार्यकाल में सौ से अधिक मुठभेड़ों में 148 अपराधियों के पैर में गोली मारी गई। ये अपराधी हत्या, लूट, दुष्कर्म समेत चोरी जैसे मामलों में लिप्त रहे। हालांकि 70 केस वाला विकास दुबे उनके नेतृत्व में कार्रवाई कर रही पुलिस को नहीं नजर आया।


 
Trending Videos
Bikru scandal: Anant Dev encounter 148 criminals, did not see Durdant Vikas Dubey with 70 cases
विकास दुबे कांड - फोटो : अमर उजाला
विकास पर मेहरबानी ऐसी रही कि कार्रवाई तो कोई की नहीं बल्कि उस पर दर्ज केस से धाराएं हटाकर कमजोर करवा दिया। विकास दुबे की जमानत रद्द कराने का प्रयास न करने को भी एसआईटी ने उनके निलंबन का आधार बनाया है। एसएसपी अनंत देव करीब दो साल कानपुर में रहे। जनवरी 2020 में वो डीआईजी हुए थे। पूरे कार्यकाल में अपराधियों पर नकेल कसने की बात एसएसपी करते रहे थे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Bikru scandal: Anant Dev encounter 148 criminals, did not see Durdant Vikas Dubey with 70 cases
विकास दुबे कांड - फोटो : अमर उजाला
मगर जब बिकरू कांड हुआ तो पुलिसिंग की पोल खुल गई। दरअसल विकास दुबे पर चौबेपुर, शिवली, कल्याणपुर समेत कई अन्य थानों में कुल 70 आपराधिक केस दर्ज थे। इसमें हत्याओं, हत्या के प्रयास आदि केस भी शामिल थे। प्रदेश सरकार के निर्देश के बावजूद उसको टॉप-10 अपराधियों की सूची में शामिल नहीं किया गया। जानकारी के मुताबिक शहर में उससे अधिक केस किसी पर भी नहीं थे। 

 
Bikru scandal: Anant Dev encounter 148 criminals, did not see Durdant Vikas Dubey with 70 cases
विकास दुबे कांड - फोटो : अमर उजाला
कदम-कदम पर लापरवाही 
एसआईटी ने विकास दुबे को टॉप टेन लिस्ट में शामिल न करने को भी गंभीरता से लिया है। सूत्रों के मुताबिक जय के जरिये विकास को शह मिली थी। इसलिए उस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। यहां तक कि विकास और उसके रिश्तेदारों व परिचितों के शस्त्र लाइसेंसों का भी सत्यापन नहीं किया जाता था। यही वजह है कि पूरा गिरोह फर्जी दस्तावेजों के आधार पर लाइसेंस लिए हुए था। एसआईटी ने अनंत देव को इस मसले पर भी दोषी माना है। 

 
विज्ञापन
Bikru scandal: Anant Dev encounter 148 criminals, did not see Durdant Vikas Dubey with 70 cases
विकास दुबे कांड - फोटो : अमर उजाला
जय की फाइल दबाई 
तत्कालीन आईजी आलोक सिंह ने एएसपी औरैया केसी गोस्वामी से जय बाजपेई की जांच कराई थी। इसमें जय समेत तमाम पुलिसकर्मी दोषी पाए गए थे। ये फाइल तब से दबी हुई थी। फाइल तत्कालीन एसएसपी अखिलेश कुमार मीणा के समय से ही दबी रही। अनंत देव जब आए तो भी इस पर कार्रवाई नहीं हुई।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed