{"_id":"672cd461bb230cfc160751f1","slug":"chhath-puja-2024-ghats-reverberate-with-chhath-maiya-songs-2024-11-07","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Kanpur: अरघ लेई सूरजदेव, खुश होइहैं छठी मइया..., छठ मैया के गीतों से गूंजे घाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: अरघ लेई सूरजदेव, खुश होइहैं छठी मइया..., छठ मैया के गीतों से गूंजे घाट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 07 Nov 2024 08:31 PM IST
सार
Kanpur News: छठ पर्व के तीसरे दिन व्रत रखने वालों ने डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया। छठ मैया के गीतों से घाट गूंज उठे।
विज्ञापन
Chhath puja 2024
- फोटो : अमर उजाला
सिर पर फल-फूल व पूजा सामग्री से भरी डलिया, हाथों में अखंड ज्योति और जुबां पर छठ मैया के गीत। चेहरे पर श्रद्धा के भाव लिए करीब पांच लाख लोगों ने उत्साह व उल्लास के साथ छठ पर्व के तीसरे दिन गुरुवार को डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया। शहर के घाटों पर आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा था।
Trending Videos
Chhath puja 2024
- फोटो : अमर उजाला
पहली बार रखा व्रत
नवविवाहिताओं ने पहली बार व्रत रखकर डूबते सूर्य को गाय के दूध व गंगाजल से अर्घ्य देते हुए छठ मैया की पूजा की। सुहागिनों ने एक-दूसरे की मांग में सिंदूर लगाकर अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद दिया। बांस के सूप व टोकरी को फलों व ठेकुआ आदि से सजाया गया था। घाटों पर आतिशबाजी भी की गई।

गीतों से बताई छठ मैया की महिमा
किसी ने मंत्रों का जाप कर तो किसी ने गीत गाकर छठ मैया को खुश करने की कोशिश की। घाटों पर अरघ लेई सूरजदेव खुश होइहैं छठ मइया.., कहवां भईल एतनी देर हो माई.., छठ मइया के आके सजा देबू का हो.., उतरले सूरज देव भईले अरघिया के जून..., पूजेली चरण तोहार हे छठी मइया, गांवे-गांवे गितिया गवाई लागल, कोसिया भराई लागल, मथवा प दउरा सजाय लागल, छठी घाट लोग जाय लागल जैसे गीत गूंजते रहे। मन्नत मांगने वाले कई श्रद्धालु दंडवत प्रणाम करते हुए घाटों तक पहुंचे। हर-हर गंगे, जय छठी माई और हर-हर महादेव के जयकारों से छठ घाट गूंज उठे। पनकी नहर घाट पर देर शाम अकबरपुर सांसद देवेंद्र सिंह भोले, महापौर प्रमिला पांडेय, विधायक नीलिमा कटियार, महेश त्रिवेदी, पूर्व विधायक सतीश निगम पहुंचे।

यहां हुआ पूजन
अर्मापुर, पनकी, सीटीआई, साकेत नगर, गुजैनी, दबौली नहर घाट, सरसैया घाट, गोला घाट, मैस्कर घाट, नमक फैक्ट्री चौराहा (ग्रीन बेल्ट के अंदर), बर्रा विश्व बैंक, सेंट्रल पार्क, रतनपुर, पनकी, स्वरूप नगर, गोविंदनगर, शास्त्री नगर आदि।
पनकी में बनाया गया सेल्फी प्वाइंट
पूर्वांचल भोजपुरी छठ पूजा सेवा समिति की ओर से पनकी, आवास विकास-कल्याणपुर रोड पर 49वां छठ पूजा महापर्व मनाया गया। देर रात सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। नगर निगम की ओर से मेडिकल कैंप के साथ ही सेल्फी प्वाइंट बनाया गया। घाटों पर लगे मेले में लोगों ने जमकर खरीदारी की।

घर में भी भरी गई कोसी
पूजन संपन्न होने के बाद महिलाएं घर में लेपन करने के लिए घाटों से जल व मिट्टी साथ ले गईं। घर में भी कोसी भरकर पूजा की गई। केंद्रीय छठ पूजा समिति के अध्यक्ष संतोष गहमरी ने घाटों पर गाय का दूध बांटा और छठ मैया का झंडा लहराया। जरूरतमंदों को पूजा सामग्री भी दी।