सब्सक्राइब करें

पीएम की रैली में पीयूष का जिक्र: सीएम योगी बोले- दीवारों से निकली गड्डियां बता रहीं विकास का पैसा कहां गया

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Tue, 28 Dec 2021 08:42 PM IST
विज्ञापन
CM Yogi said: money coming out of walls are telling where did the money for development go
पीएम मोदी सीएम योगी ने पीयूष जैन प्रकरण में अखिलेश यादव पर बोला हमला - फोटो : amar ujala
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बिना नाम लिए सपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि दीवारों को खोद कर निकाली जा रही गड्डियां बता रही हैं कि विकास का पैसा ये लोग कहां ले जाते थे? विकास के पैसे की लूटपाट होती थी। मुख्यमंत्री ने कहा कि कानपुर अपने औद्योगिक स्वरूप के लिए जाना जाता रहा है लेकिन स्वार्थ की राजनीति ने इसका स्वरूप बिगाड़ दिया। कई मील बंद हुईं और उद्योग-धंधे चौपट हो गए। अराजकता का तांडव शुरू हो गया। योगी ने अपने काम के संबंध में भी बताया। बोले कि मेट्रो का प्रोजेक्ट दो साल के पहले ही पूरा कर दिया। 10 नवंबर को यह पूरा हो गया, लेकिन क्लीरियंस लेने में समय लग गया। मंगलवार को निरालानगर रेलवे मैदान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा हुई।


 
Trending Videos
CM Yogi said: money coming out of walls are telling where did the money for development go
सीएम योगी ने साधा निशाना - फोटो : amar ujala
सबसे पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभा को संबोधित किया। पहले उन्होंने कानपुर की महत्ता बताई। बोले कि पहले गंगा की अविरल धारा के लिए यहां की पहचान रही है। इसके बाद आजादी की लड़ाई के गढ़ के रूप में बिठूर विख्यात रहा है। इसके बाद उद्योगों के लिए शहर की पहचान बनी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
CM Yogi said: money coming out of walls are telling where did the money for development go
Tax Raid - फोटो : अमर उजाला
नमामि गंगे परियोजना में यहां पर कई जटिलताएं आईं। दो साल पहले प्रधानमंत्री आए तो यहां का सीसामऊ नाला बंद किया गया। नमामि गंगे अभियान का सबसे जटिल काम प्रधानमंत्री के हाथों हुआ।पहले प्रदेश के विकास का धन लोगों की दीवारों और तिजोरियों में पहुंच जाता था। आप इसका उदाहरण अपने शहर में ही देख रहे हैं।

 
CM Yogi said: money coming out of walls are telling where did the money for development go
piyush jain income tax raid - फोटो : अमर उजाला
आज यहां शहर को पब्लिक ट्रांसपोर्ट की सुविधा प्रदान की गई है। बीना-पनकी मल्टी प्रोडक्ट पाइप लाइन का लोकार्पण किया गया। यूपी देश में सबसे अधिक मेट्रो संचालित करने वाला प्रदेश है। इससे सड़कें जाम मुक्त होंगी। यातायात सुगम होगा। इसके साथ ही प्रदूषण में भी कमी आएगी। 

 
विज्ञापन
CM Yogi said: money coming out of walls are telling where did the money for development go
Tax Raid: पीयूष जैन के घर जीएसटी का छापा - फोटो : अमर उजाला
महानिदेशालय जीएसटी इंटेलिजेंस (डीजीजीआई) अहमदाबाद की टीम ने सोमवार को इत्र कारोबारी पीयूष जैन पर अब तक की गई कार्रवाई का ब्योरा जारी किया था। पांच दिन की जांच के बाद पीयूष के ठिकानों से करीब 195 करोड़ रुपये की नकदी मिली है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed