{"_id":"672c1f36464f3b88cf0e864b","slug":"kanpur-ekta-gupta-doubts-deepened-about-someone-else-involvement-in-ekta-vimal-remained-silent-on-question-2024-11-07","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"एकता हत्याकांड: कोई और भी था कत्ल करने में शामिल! विमल ने अब बताई मारने की ये वजह; बेबाकी से दिए पुलिस को जवाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एकता हत्याकांड: कोई और भी था कत्ल करने में शामिल! विमल ने अब बताई मारने की ये वजह; बेबाकी से दिए पुलिस को जवाब
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
Published by: शाहरुख खान
Updated Thu, 07 Nov 2024 09:10 AM IST
सार
Kanpur Murder Case: कानपुर में हुए एकता गुप्ता हत्याकांड में पुलिस रिमांड के पहले दिन आरोपी ने कई खुलासे किए। हत्या की बात तो कबूली। मददगार की बात से इन्कार नहीं किया। उसने एकता को मारने की असल वजह भी बताई। जानें रिमांड पर क्या-क्या राज खोले
कानपुर के कारोबारी राहुल गुप्ता की पत्नी एकता गुप्ता की हत्या में सनसनीखेज खुलासा हुआ है। एकता की हत्या में आरोपी जिम ट्रेनर विमल के साथ कोई और भी शामिल था या नहीं, इस बात पर शक और गहरा गया है। कारण, दो दिन की पुलिस कस्टडी रिमांड पर लाए गए विमल ने पहले दिन हुई पूछताछ के दौरान बेबाकी से एकता की हत्या की बात कबूल की।
हालांकि बिना किसी की मदद के लिए घटना को अंजाम देने के सवाल पर उसने चुप्पी साध ली। यही नहीं, उसने मददगार के सवाल से इन्कार भी नहीं किया। इस चुप्पी के बाद अब पुलिस उसके मददगार की तलाश में अपनी जांच को केंद्रित करने जा रही है।
Trending Videos
2 of 7
आरोपी विमल
- फोटो : अमर उजाला
सवालों की लंबी फेहरिस्त
एकता हत्याकांड की जांच कर रहे विवेचक धर्मेंद्र कुमार पुलिस टीम संग बुधवार सुबह करीब 9 बजे विमल सोनी को कस्टडी रिमांड पर लेने जिला कारागार पहुंचे। वहां कागजी कार्रवाई व मेडिकल कराने के बाद उसे 9.30 बजे लेकर कोतवाली पहुंच गए। सवालों की लंबी फेहरिस्त के साथ आठ सब इंस्पेक्टर और तीन इंस्पेक्टरों की टीम ने उसपर एक-एक कर सवाल दागने शुरू किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 7
आरोपी विमल
- फोटो : अमर उजाला
हत्या नहीं करना चाहता था लेकिन...
पुलिस सूत्रों के अनुसार पूछताछ के दौरान विमल ने एकता से प्रेम संबंध की बात स्वीकार की है लेकिन रिलेशन एक तरफ से थे या दोनों तरफ से, इस प्रश्न पर विमल ने चुप्पी साध ली। हत्या का कारण पूछने पर उसने कहा कि वह हत्या नहीं करना चाहता था लेकिन एकता अब उसे दुत्कारने लगी थी।
4 of 7
kanpur murder case
- फोटो : amar ujala
एकता और राहुल की लोकेशन लेता था विमल
जबकि जिम की और महिलाएं खाने के लिए दलिया और दूसरा सामान लेकर आती थीं। उसने यह भी बताया कि अपार्टमेंट के गार्ड से वह एकता और राहुल की लोकेशन लेता रहता था। कितनी बार एकता के घर गए? इस सवाल पर वह चुप हो गया। वहीं, डीएम ऑफिस में परिचितों के सवाल पर उसने कहा कि लंबे समय से उसका आना जाना था।
विज्ञापन
5 of 7
Kanpur Ekta murder
- फोटो : सोशल मीडिया
पुराने अधिकारी उसे बहुत मानते थे, इसी वजह से सभी लोगों से उसकी जान पहचान हो गई थी। उसने यह भी बताया कि वह डीएम आवास नियमित रूप से आता-जाता था। देर शाम तक सवालों का सिलसिला चलता रहा। इस दौरान पुलिस टीम ने पूछताछ की पूरी प्रक्रिया की रिकार्डिंग भी कराई।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।