सब्सक्राइब करें

Ekta Murder: एकता को क्यों मारा... शादी की बात झूठ क्यों बोली? विमल के दिए गए जवाबों से निकल कर आए कई और सवाल

अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 07 Nov 2024 10:35 AM IST
सार

एकता गुप्ता हत्याकांड में एडिशनल सीपी ने बताया कि जांच टीम ने विमल से करीब 100 सवालों के जवाब मांगे। उन सवालों के जवाबों से कुछ और सवाल निकलकर सामने आए है। जांच टीम ने उन्हें नोट कर जवाब तलाशना शुरू कर दिए हैं।

विज्ञापन
Kanpur Ekta Murder Case Many more questions arose from answers given by Vimal
kanpur murder - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में हुए एकता गुप्ता हत्याकांड में आरोपी जिम ट्रेनर को बुधवार को पुलिस ने रिमांड पर लेकर पूछताछ की। एकता हत्याकांड की जांच कर रहे विवेचक धर्मेंद्र कुमार पुलिस टीम संग बुधवार सुबह करीब 9 बजे विमल सोनी को कस्टडी रिमांड पर लेने जिला कारागार पहुंचे। 


वहां कागजी कार्रवाई व मेडिकल कराने के बाद उसे 9.30 बजे लेकर कोतवाली पहुंच गए। सवालों की लंबी फेहरिस्त के साथ आठ सब इंस्पेक्टर और तीन इंस्पेक्टरों की टीम ने उसपर एक-एक कर सवाल दागने शुरू किए।

 
Trending Videos
Kanpur Ekta Murder Case Many more questions arose from answers given by Vimal
kanpur murder case - फोटो : अमर उजाला
विमल के दिए गए जवाबों से निकल कर आए कई और सवाल
एडिशनल सीपी ने बताया कि जांच टीम ने विमल से करीब 100 सवालों के जवाब मांगे। उन सवालों के जवाबों से कुछ और सवाल निकलकर सामने आए है। जांच टीम ने उन्हें नोट कर जवाब तलाशना शुरू कर दिए हैं। इसके साथ ही वैज्ञानिक साक्ष्य भी एकत्र किए जा रहे हैं। एडिशनल सीपी के अनुसार, पूछताछ अभी भी चल रही है। जल्द ही हर अनसुलझे सवालों के जवाब सामने आ जाएंगे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Kanpur Ekta Murder Case Many more questions arose from answers given by Vimal
आरोपी विमल - फोटो : अमर उजाला
एकता की हत्या में किसी और के शामिल होने का शक गहराया
उधर, एकता की हत्या में आरोपी जिम ट्रेनर विमल के साथ कोई और भी शामिल था या नहीं, इस बात पर शक और गहरा गया है। कारण, दो दिन की पुलिस कस्टडी रिमांड पर लाए गए विमल ने पहले दिन हुई पूछताछ के दौरान बेबाकी से एकता की हत्या की बात कबूल की।

हालांकि बिना किसी की मदद के लिए घटना को अंजाम देने के सवाल पर उसने चुप्पी साध ली। यही नहीं, उसने मददगार के सवाल से इन्कार भी नहीं किया। इस चुप्पी के बाद अब पुलिस उसके मददगार की तलाश में अपनी जांच को केंद्रित करने जा रही है।

 
Kanpur Ekta Murder Case Many more questions arose from answers given by Vimal
ekta murder case - फोटो : amar ujala
एकता के पति और भाई से कराया गया सामना
पुलिस ने रिमांड पर लिए गए विमल से एकता के पति राहुल और भाई आदित्य गुप्ता का भी आमना-सामना कराया। तीन मिनट की छोटी मुलाकात के दौरान डीसीपी पूर्वी एसके सिंह और इंस्पेक्टर कोतवाली संतोष शुक्ला वहां मौजूद रहे। राहुल की मानें तो विमल के चेहरे पर पछतावे के भाव नहीं थे।
 
विज्ञापन
Kanpur Ekta Murder Case Many more questions arose from answers given by Vimal
kanpur murder case - फोटो : अमर उजाला
किन सवालों के तलाशे जा रहे जवाब
क्या जिम में आने वाली कई महिलाओं से तुम्हारे संबंध हैं?
एकता को कब से जानते थे?
एकता की हत्या क्यों की?
शादी वाली बात तुमने झूठ क्यों बोली?
किन अधिकारियों के तुम निकट संपर्क में रहे हो?
एकता से तुम्हारा ऐसा क्या विवाद हुआ जिसकी वजह से उसने जिम आना बंद कर दिया?
जिम आने पर तुम्हारी उससे क्या बात हुई?
सुबह कितनी बार उसे कॉल किया था?
ऐसी क्या वजह थी कि एकता का मोबाइल तोड़कर फेंक दिया?
इस हत्याकांड में तुम अकेले नहीं हो सकते हो, कौन साथ था?
ऑफिसर्स क्लब में गड्ढा कब और कितने लोगों ने खोदा?
हत्या के बाद कब-कब, कहां-कहां और कैसे पहुंचे?
फरारी के दौरान किस-किसने मदद की?


अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed