{"_id":"672ec6f8e0692f37dc0e6b1c","slug":"kanpur-ekta-murder-case-psychologist-says-vimal-is-stubborn-he-deliberately-did-not-answer-112-questions-2024-11-09","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Ekta Murder: पर्स-मोबाइल क्यों तोड़ा? एकता के परिवार को भी न मिले इन सवालों के जवाब... इन खास सवाल पर रहा चुप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ekta Murder: पर्स-मोबाइल क्यों तोड़ा? एकता के परिवार को भी न मिले इन सवालों के जवाब... इन खास सवाल पर रहा चुप
Sat, 09 Nov 2024 11:51 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
Published by: शाहरुख खान
Updated Sat, 09 Nov 2024 11:51 AM IST
सार
जिम ट्रेनर से पुलिस ने दो दिन की रिमांड के दौरान 209 सवाल किए थे। विमल ने सिर्फ 87 के जवाब दिए। पुलिस ने तीन मनोवैज्ञानिकों से विमल का सामना भी कराया। पूछताछ के दौरान के वीडियो भी दिखाए।
विज्ञापन
Kanpur Ekta murder
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर में कारोबारी की पत्नी एकता की हत्या करने वाले आरोपी जिम ट्रेनर विमल सोनी दो दिन की पुलिस रिमांड पर कई सवालों के चौंकाने वाले जवाब दिए। इसके साथ ही आरोपी जिम ट्रेनर ने जानबूझ कर कई सवालों के जवाब नहीं दिए।
आरोपी विमल
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस सूत्रों के अनुसार, 48 घंटे की कस्टडी रिमांड के दौरान पुलिस ने विमल का सामना तीन मनोवैज्ञानिकों से कराया था। साथ विमल से पूछताछ के दौरान बनाए गए वीडियो भी भी दिखाए। पुलिस के सवालों पर विमल के चेहरे पर बदलते भावों का अध्ययन करने के बाद मनोवैज्ञानिकों ने अपनी रिपोर्ट दी।
आरोपी विमल
- फोटो : अमर उजाला
उनके अनुसार पूछताछ के दौरान विमल के चेहरे पर कुछ ऐसे भाव उभर रहे थे, जैसे वह कोई बात छुपाने की कोशिश कर रहा हो। वह ढीठ है और उसने जानबूझ कर कुछ सवालों के जवाब नहीं दे दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
kanpur murder case
- फोटो : amar ujala
एकता के परिवार को भी नहीं मिले कई सवालों का जवाब
विमल ने एकता के परिजनों के पूछे गए सवालों के जवाब तो दिए, लेकिन जहां वह फंसने लगता वहां चुप्पी साध लेता था। यह एकता के पति राहुल गुप्ता का कहना है। राहुल के अनुसार, जब उसने विमल से पूछा कि एकता की हत्या क्यों की? तो उसने बताया कि उसे गुस्सा आ गया था। जब गुस्सा आने की वजह पूछी तो उसने कहा कि मैं एकता को मारना नहीं चाहता था। इस पर राहुल ने जब पूछा कि एकता के मोबाइल और पर्स में ऐसा क्या था जो दोनों को ठिकाने लगाना इतना जरूरी था? इन सवालों पर विमल ने चुप्पी साध ली थी।

kanpur murder
- फोटो : अमर उजाला
वह खास सवाल, जिनके जवाब नहीं दिए
- एकता के साथ वह कब से रिलेशन में था? रिलेशन में था भी या झूठ बोल रहा है?
- हत्या का प्लान कबसे दिमाग में बना? फरारी के दौरान किसने किसने साथ दिया?
- ऑफिसर्स क्लब में खुदाई के दौरान किसको-किसको जानकारी थी?
- आमतौर पर पहली बार हत्या करने के बाद आदमी घबराता है? उसके साथ ऐसा क्यों नहीं हुआ?
- ऑफिसर्स क्लब के पास की इमारत में लगे कैमरों में विमल सोनी की फुटेज क्यों नहीं मिली?