सब्सक्राइब करें

Ekta Murder Case: 'शादी में अड़ंगा और धमकी...' विमल ने इसलिए मारा; जिम ट्रेनर से एकता के परिजन ने पूछे ये सवाल

अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर Published by: शाहरुख खान Updated Fri, 08 Nov 2024 08:21 AM IST
सार

कानपुर की एकता गुप्ता हत्याकांड में गिरफ्तार जिम ट्रेनर विमल ने पुलिस रिमांड पर बताया कि वह ऑफिसर्स क्लब में 45 मिनट तक रहा। इसी दौरान शव को ठिकाने लगाया। उसने हत्या करने की वजह भी बताई।

विज्ञापन
Kanpur Ekta Murder Case Vimal stayed at Officers Club for 45 minutes and disposed of Ekta body
Kanpur murder - फोटो : अमर उजाला
कानपुर के ग्रीनपार्क में कारोबारी राहुल गुप्ता की पत्नी एकता गुप्ता की हत्या करने वाले जिम ट्रेनर विमल ने दो दिन की रिमांड पर कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। दूसरे दिन पूछताछ में विमल ने बताया कि एकता की हत्या करने के बाद वह कार में उसका शव लेकर सीधे ऑफिसर्स क्लब पहुंचा था। मुख्य गेट के बाहर कार खड़ी की। फिर डीएम के आवासीय परिसर के अंदर से क्लब जाने वाले छोटे गेट से दाखिल हुआ।


 
Trending Videos
Kanpur Ekta Murder Case Vimal stayed at Officers Club for 45 minutes and disposed of Ekta body
आरोपी विमल - फोटो : अमर उजाला
इसलिए की एकता की हत्या
वहां मुख्य गेट को खोलकर कार अंदर लाया और पहले से खुदे गड्ढे को फावड़े से और गहरा कर शव को दफना दिया। इस पूरे काम को करने में उसे करीब 45 मिनट लगे। इसके बाद विमल फरार हो गया। पुलिस को पूछताछ के दौरान उसने यह भी बताया कि एकता उसकी शादी में अड़ंगा डालने के साथ ही उसे धमका भी रही थी। इसी वजह से उसने उसकी हत्या कर दी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Kanpur Ekta Murder Case Vimal stayed at Officers Club for 45 minutes and disposed of Ekta body
आरोपी विमल - फोटो : अमर उजाला
आधे घंटे तक साथ रहे... फिर कार में ही मार डाला
कस्टडी रिमांड के दिन पुलिस ने जिम ट्रेनर विमल से पुलिस ने लंबी पूछताछ की। इस दौरान उसने बताया कि ऑफिसर्स क्लब में न तो उसे किसी ने रोका, न ही किसी ने पूछताछ की। उसने यह भी साफ किया कि एकता की हत्या उसने ग्रीन पार्क की पार्किंग में कार के अंदर ही कर दी थी। इससे पहले दोनों करीब आधे घंटे तक वहीं रहे थे।
Kanpur Ekta Murder Case Vimal stayed at Officers Club for 45 minutes and disposed of Ekta body
kanpur murder - फोटो : amar ujala
वारदात का नाट्य रूपांतरण भी किया
इस जानकारी के आधार पर गुरुवार को पुलिस विमल और फॉरेंसिक टीम के साथ ऑफिसर्स क्लब पहुंची। वहां पर वारदात का नाट्य रूपांतरण भी किया गया। फॉरेंसिक टीम ने डमी के साथ 45 मिनट तक बारीकी से जांच कर वीडियोग्राफी की। गड्ढे की खोदाई करने के बाद पुतले की बनी बॉडी को उसमें डाला। एडिशनल सीपी हरीश चंदर ने बताया कि विमल का डीएम कंपाउंड में आना जाना रहता था। इसी लिए गार्ड ने उससे पूछताछ नहीं की। 
विज्ञापन
Kanpur Ekta Murder Case Vimal stayed at Officers Club for 45 minutes and disposed of Ekta body
आरोपी जिम ट्रेनर विमल - फोटो : अमर उजाला
विमल से एकता के परिजनों ने पूछे ये सवाल
सवालः कहां से अंदर गए, एकता को कैसे दफनाया?
विमल : मेरे पास बड़े गेट की चाभी थी। छोटे गेट से अंदर गया और जाकर गेट खोल दिया। उसके बाद कार अंदर ले गया। फावड़े से पहले से खुदे गड्ढे को गहरा किया, फिर शव को दफना दिया।
सवाल : गड्ढा खोदने और हत्या कर शव दबाने में कौन-कौन शामिल था ?
जवाब : मैं अकेला था गड्ढा गहरा किया और कार से शव निकाल कर दफना दिया। आसपास कोई नहीं था।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed