फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Income Tax Officer Dead Body: खराब ऑक्सीमीटर से कर रहे थे विमलेश की जांच, पत्नी बोली-सब कह रहे थे तो हमने भी..

Thu, 29 Sep 2022 09:32 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 29 Sep 2022 09:32 AM IST
विज्ञापन
kanpur income tax officer dead body Vimlesh was being investigated with a bad oximeter
income tax officer dead body - फोटो : अमर उजाला
कानपुर के रोशन नगर में आयकर अधिकारी विमलेश कुमार के शव को डेढ़ साल तक घर पर रखने के मामले में बुधवार को पुलिस ने घर पहुंचकर जांच की तो पाया कि जिस ऑक्सीमीटर का इस्तेमाल परिवार वाले विमलेश पर कर रहे थे वह खराब था। जिससे उसकी रीडिंग गलत आ रही थी। पुलिस का मानना है कि पुत्र मोह में माता-पिता को अंधविश्वास ने जकड़ा था। अन्य परिजन भी उनकी हां में हां मिलाने लगे। किसी भी तरह की साजिश की आशंका नहीं है। वहीं, परिजनों ने अपनी बात दोहराई और कहा कि विमलेश की सांसें चल रही थीं, वह जीवित था, अब भी इसपर यकीन है। एडीसीपी पश्चिम लाखन सिंह यादव के नेतृत्व में गठित टीम दो घंटे की तहकीकात के बाद दोपहर दो बजे लौटी। जांच में स्पष्ट हुआ कि परिवार वालों ने विमलेश के शव पर किसी तरह के केमिकल का इस्तेमाल नहीं किया था।
kanpur income tax officer dead body Vimlesh was being investigated with a bad oximeter
मृतक की मां और बाप - फोटो : अमर उजाला
मां रामदुलारी और पिता रामऔतार ने बताया कि वह हर रोज गंगाजल से उसका शरीर साफ करते थे। जब जांच अधिकारी ने पूछा कि विमलेश का शरीर हरकत करता था या नहीं। 
kanpur income tax officer dead body Vimlesh was being investigated with a bad oximeter
भावुक हुई विमलेश की मां व मौके पर टीम - फोटो : अमर उजाला
तब उन्होंने कहा कि ऐसा लगता था कि सांस चल रही है लेकिन कोई हरकत नहीं करता था। दावा किया कि जब पुलिस व मेडिकल टीम उसको ले जा रही थी तब भी उसकी धड़कन चल रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
kanpur income tax officer dead body Vimlesh was being investigated with a bad oximeter
income tax officer dead body - फोटो : अमर उजाला
सब कह रहे थे तो हमने भी मान लिया 
एडीसीपी ने विमलेश की पत्नी मिताली से जब पूछा कि क्या तुमको पता था कि विमलेश की मौत हो चुकी है? इस पर मिताली ने कहा कि मालूम तो था लेकिन जब सब कह रहे थे कि वह जिंदा है तो मैंने भी मान लिया था। 

 
विज्ञापन
kanpur income tax officer dead body Vimlesh was being investigated with a bad oximeter
पत्नी मिताली के साथ विमलेश (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विमलेश के दफ्तर को उन्होंने ही दो पत्र भेजे। पहले में मौत की सूचना दी तो दूसरे में परिजनों के कहने पर तबीयत खराब होने की बात लिखी थी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed