सब्सक्राइब करें

Kanpur Accident: मातारानी के दर्शन कर लौट रहे थे लोग, हादसे ने ली 26 की जान; पढ़ें हादसे से जुड़े 10 अपडेट

अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 02 Oct 2022 04:16 AM IST
विज्ञापन
Kanpur Tractor Trolley Accident Update People were returning from Unnao after darshan 27 people died in accide
कानपुर ट्रैक्टर-ट्रॉली हादसा - फोटो : PTI

कानपुर देहात के घाटमपुर क्षेत्र के भीतरगांव में हुए भीषण सड़क हादसे में अब तक 26 लोगों की मौत होने की खबर है। हदासा ट्रैक्टर-टॉली के बेकाबू होने की वजह हुआ है। बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर-ट्रॉली में करीब 50 लोग सवार थे। जान गंवाने वालों में 13 बच्चे और 13 महिलाएं बताईं जा रही हैं। ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार लोग उन्नाव जिले में स्थित मां चंद्रिका देवी के दर्शन करके लौट रहे थे। मौके पर अभी राहत और बचाव कार्य जारी है। घायलों को नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। वहीं घटना को लेकर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से लेकर पीएम नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और सीएम योगी आदित्यनाथ समेत अन्य ने शोक जताया है।

Trending Videos
Kanpur Tractor Trolley Accident Update People were returning from Unnao after darshan 27 people died in accide
घाटमपुर में सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला

मिली जानकारी के अनुसार, कोरथा गांव निवासी एक मुंडन संस्कार में फतेहपुर गए थे। वहीं, से मुंडन करा कर लौट रहे ट्रैक्टर सवार ट्राली सहित हादसे के बाद खंती पानी भरे में जा गिरे। घटना से भयंकर चीख पुकार मच गई। आधे घंटे तक ट्राली बाहर नहीं निकाली जा सकी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kanpur Tractor Trolley Accident Update People were returning from Unnao after darshan 27 people died in accide
घाटमपुर में सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला

इससे पानी के अंदर ही अधिकतर लोगों की मौत हो गई है। वहीं, अभी भी शवों को बाहर निकाला जा रहा है। वहीं, घायलों को भीतरगांव सीएचसी में भर्ती कराया जा रहा है। पुलिस द्वारा आसपास से 15 एम्बुलेंस मंगाई गई हैं। वहीं, डीएम और एडीजी जोन भी भीतरगांव के लिए रवाना हो गए हैं।

Kanpur Tractor Trolley Accident Update People were returning from Unnao after darshan 27 people died in accide
कानपुर ट्रैक्टर-ट्रॉली हादसा - फोटो : अमर उजाला

मौके पर पुलिस और प्रशासन के उच्च अधिकारी पहुंच रहे हैं। बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर में करीब 50 लोग सवार थे। 22 लोगों की मौत हो गई है। मृतकों में कई बच्चे और महिलाएं भी शामिल हैं। पुलिस प्रशासन के अफसर मौके पर पहुंच रहे हैं और रेस्क्यू अभियान जारी है।

विज्ञापन
Kanpur Tractor Trolley Accident Update People were returning from Unnao after darshan 27 people died in accide
कानपुर ट्रैक्टर-ट्रॉली हादसा - फोटो : अमर उजाला

पीएम मोदी और सीएम योगी ने जताया दुख, मुआवजे का एलान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घाटमपुर सड़क  हादसे में हुई लोगों की मौत पर दुख जताया और उनके परिजनों के लिए पीएम राहत कोष से मदद दिए जाने की घोषणा की। मृतकों के परिजनों को दो लाख और घायलों को 50-50 हजार की आर्थिक मदद देने की घोषणा की। वहीं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घाटमपुर ट्रैक्टर-ट्राली हादसे में लोगों की मौत पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने शोकाकुल परिजनों के प्रति संवदेना व्यक्ति करते हुए हादसे में घायल हुए लोगों के उचित उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। दिवंगत हुए लोगों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये और गंभीर रूप से घायल लोगों को 50-50 हजार रुपये की सहायता राशि दिए जाने के निर्देश दिए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed