फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यहां मुफ्त में मिलेंगे मलिन बस्ती वालाें काे झट-पट तैयार हाेने वाले पीएम आवास

Tue, 13 Feb 2018 12:21 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Tue, 13 Feb 2018 12:21 PM IST
विज्ञापन
Pradhan Mantri Awas Yojana in this city
डेमो पिक
कानपुर शहर की मलिन बस्तियों को आधुनिक टाउनशिप में बदलने के लिए केडीए को गुजरात मॉडल भाया है। वहीं प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बनाए जाने वाले फ्लैट प्री कास्ट तकनीक से बनेंगे। इस तकनीक में फ्लैट का ढांचा कहीं और बनता है फिर उसे लाकर रख दिया जाता है। धीरे-धीरे फ्लैट के टावर तैयार हो जाते हैं।


 

Pradhan Mantri Awas Yojana in this city
डेमो पिक

आंध्र में इसी योजना से पीएम आवास बनाए जा रहे हैं। सोमवार को गुजरात, आंध्र और महाराष्ट्र के दौरे से लौटे केडीए वीसी के विजयेंद्र पांडियन ने बताया कि गुजरात की न्यूलक्ष्मी नगर मलिन बस्ती को 50 करोड़ रुपये से निजी डेवलेपरों ने बदल डाला। 11 मंजिला इमारत में बस्ती के निवासियों को फ्लैट दिए गए, बाकी जमीन पर बिल्डरों ने अपनी परियोजना बसाई।

Pradhan Mantri Awas Yojana in this city
डेमो पिक

2010 में लागू इस योजना को 15 माह में पूरा कर लिया गया। यहां लिफ्ट, सामुदायिक केंद्र, आंगनबाड़ी, दुकानों आदि की सुविधाएं हैं। इसी की तरह अब जूही कलां की मलिन बस्ती में बिल्डर फ्लैट बनाएंगे। यहां बनने वाले 448 फ्लैटों के निर्माण के लिए टेंडर जारी कर दिए गए हैं। ये फ्लैट गरीबों को मुफ्त दिए जाएंगे। बस्ती की बाकी जगह पर बिल्डर फ्लैट बना बेचेंगे। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Pradhan Mantri Awas Yojana in this city
डेमो पिक
शहर में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बनने वाले 10,200 फ्लैट आंध्र की तर्ज पर बनेंगे। वहां फ्लैट प्री कास्ट तकनीक पर बनाए गए हैं। इस तकनीक से 10 से 12 मंजिला फ्लैटों का टावर सिर्फ पांच माह में पूरा हो जाता है। केडीए को 30 वर्गमीटर के दो कमरों का एक फ्लैट बनाना है। पहले चरण में महावीर नगर पनकी में 5000 फ्लैट बनेंगे। जिसके टेंडर पड़ चुके हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed