{"_id":"58e21b7c4f1c1b483e5b4c25","slug":"raju-shrivastav-says-about-kapil-and-sunil-dispute","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"‘गजोधर भैय्या’ ने कपिल-सुनील तकरार पर दिया ये बड़ा बयान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘गजोधर भैय्या’ ने कपिल-सुनील तकरार पर दिया ये बड़ा बयान
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Tue, 04 Apr 2017 11:24 AM IST
विज्ञापन
राजू श्रीवास्तव कपिल और सुनील विवाद के बारे में कहते हैं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कॉमेडियन कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर के बीच चल रही तकरार पर ‘कनपुरिया गजोधर भैय्या’ ने बड़ा बयान दिया है। मूल रूप से कानपुर के रहने वाले मशहूर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव ने कहा कि मैने इन दोनों को मिलवाने की कोशिश की थी लेकिन दाल नहीं गल पाई। राजू ने खुलासा किया है कि सुनील अब कभी कपिल के शो में नहीं लौटेंगे।
राजू श्रीवास्तव
मीडिया को दिए एक इंटरव्यू में राजू श्रीवास्तव ने कहा है कि वह सुनील ग्रोवर से मिले थे। जहां हम कपिल के शो को शूट रहे थे उसी के पास सुनील इंडियन आइडल के लिए शूट कर रहे थे। उन्होंने मुझसे कहा, 'राजू भाई आप मुझे काफी समय से जानते हो. ऐसा नहीं है कि मैं बहुत घमंडी हूं या मुझे कोई पॉपुलैरिटी का नशा हुआ है। लेकिन मेरे साथ बहुत गलत हुआ है।
राजू श्रीवास्तव कपिल और सुनील विवाद के बारे में कहते हैं
राजू से सुनील ने कहा था कि मैं शो पर कभी वापस नहीं आऊंगा। अगर कपिल सुधर जाएं फिर भी मैं वापस नहीं आऊंगा। ' ऐसे ही चलता रहा तो बर्बाद हो जाएगा कपिल शर्मा का शो! पूरी बोतल गटक गए थे कपिल, नहीं थे होश में हुआ यूं कि कपिल अपनी टीम के साथ ऑस्ट्रेलिया से शो कर इंडिया लौट रहे थे। सभी एयर इंडिया की मेलबर्न-दिल्ली-मुंबई फ्लाइट में थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
राजू श्रीवास्तव कपिल और सुनील विवाद के बारे में कहते हैं
घटना के वक्त फ्लाइट में मौजूद एक चश्मदीद के हवाले से ये खबर थी कि कपिल शर्मा ने व्हिस्की की एक पूरी बोतल ही गटक ली थी। जब केबिन क्रू खाना सर्व कर रहे थे तो उस वक्त वहां मौजूद पूरी टीम ने खाना शुरू कर दिया। इसी बात से कपिल नाराज हो गए। कपिल अभी भी ड्रिंक कर रहे थे और उन्हें एतराज था कि लोग उनके बिना ही खाना खा रहे हैं।
विज्ञापन
राजू श्रीवास्तव कपिल और सुनील विवाद के बारे में कहते हैं
राजू को झगड़े की पूरी कहानी सुनाते हुए सुनील ने बताया कि कपिल ने मुझपर जूता तक फेंका था। उस समय कपिल ने कहा कि जब मैंने खाना शुरू नहीं किया तो तुम लोगों ने कैसे ले लिया खाना? कपिल इतनी जोर से चिल्ला रहे थे कि वहां मौजूद को-पैसेंजर्स भी इससे डिस्टर्ब थे। कपिल के चिल्लाने से उनकी टीम के मेंबर इतने सहम गए कि आधा खाना के बाद भी प्लेट क्रू मेंबर को लौटाने लगे।