{"_id":"5b8d55dc42c792465040a7d3","slug":"samajwadi-party-cycling-travel-rest-under-bjp-leader-s-roof","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"भाजपा नेता की छत के नीचे सपा कार्यकर्ताओं का रात्रि विश्राम, पब्लिक का कुछ ऐसा रहा रिएक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा नेता की छत के नीचे सपा कार्यकर्ताओं का रात्रि विश्राम, पब्लिक का कुछ ऐसा रहा रिएक्शन
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Updated Tue, 04 Sep 2018 08:43 AM IST
विज्ञापन
साइकिल यात्रा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपनी नीतियों और सरकार की विफलताओं का प्रचार करने निकली सपा की साइकिल यात्रा ने भाजपा नेता की छत के नीचे सोमवार की रात शरण ली। फतेहपुर जिले के खागा कस्बे में पहुंची साइकिल यात्रा के कुछ कद्दावर नेताओं और खास लोगों को भाजपा नेता के विद्यालय में ठहराया गया। सपा की रैली का भाजपा नेता के विद्यालय में ठहरना पूरे दिन चर्चा का विषय बना रहा। हालांकि यह सब देर रात हुआ लेकिन जब लोगों ने सुबह भाजपा के दिग्गज नेता के विद्यालय में सपाइयों की साइकिलें और टेंट देखे तो हतप्रभ रह गए। वहीं दबी जुबान से आसपास के लोगों का यह भी कहना था कि आजकल की पॉलिटिक्स में ये सब चल क्या रहा है।
सपा की साइकिल यात्रा
गाजीपुर से निकली सपा की साइकिल यात्रा दिल्ली तक जानी है। रविवार को सपाइयों की साइकिल का हुजूम खागा कस्बे पहुंचा था। जहां पार्टी की जिला इकाई की ओर से जीटी रोड स्थित एक मैरिज हाल में नेताओं और कार्यकर्ताओं के खाने और ठहरने की व्यवस्था की गई थी। मगर देर शाम कार्यकर्ताओं का हुजूम बढ़ता चला गया तो रुकने की जगह कम पड़ गई। लिहाजा मैरिज हाल के निकट स्थित भाजपा नेता के विद्यालय में सपाइयों के रुकने की व्यवस्था कर दी गई।
सपा की साइकिल यात्रा
इसी विद्यालय में साइकिल सवारों ने अपनी-अपनी साइकिलें खड़ी कीं और रात्रि विश्राम किया। साइकिल यात्रा के मुख्य संयोजक चंद्रशेखर चौधरी ने बताया कि जहां खाने की व्यवस्था की गई थी, वहां हमारे लोगों की संख्या बढ़ गई। जिससे हमें पास के एक विद्यालय में ठहराया गया। हमारे रहने और खाने की व्यवस्था जिलाध्यक्ष को करनी थी। हमें कहां रुकाया गया यह वही बता सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सपा की साइकिल यात्रा
वहीं इस मसले पर सपा जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह यादव से बात की गई तो उन्होंने बताया कि हमने रुकने की व्यवस्था जीटी रोड के एक मैरिज हाल के दस कमरों में की थी। अब कोई निजी संबंधों के आधार पर कहीं चला गया हो तो इसके वो जिम्मेदार नहीं हैं। उन्होंने कहा कि हम लोगों को खाने की व्यवस्था करके रात को की वहां से फतेहपुर चले आए थे।