सब्सक्राइब करें

Vikas Encounter: विकास खत्म, अफसर-नेताओं का राज दफन, जिंदा रहता तो सत्तापक्ष-विपक्ष के कई नेताओं के चेहरों से उठता नकाब

सूरज शुक्ला, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 11 Jul 2020 07:07 PM IST
विज्ञापन
Vikas dubey Kanpur Encounter news, officer-leaders secret burial
विकास दुबे एनकाउंटर - फोटो : अमर उजाला
दहशतगर्द विकास दुबे के खात्मे के साथ ही तमाम राज भी दफन हो गए। वह जिंदा रहता तो प्रदेश और देश के कई बड़े नेता (अलग-अलग पार्टियों के), कारोबारी और नामचीन हस्तियां बेनकाब होतीं। पता चलता कि किस तरह से नेता, पुलिस और अपराधियों का गठजोड़ चल रहा था। इन्हीं लोगों की सरपरस्ती और मदद से विकास दुबे खूंखार अपराधी बना।


 
Trending Videos
Vikas dubey Kanpur Encounter news, officer-leaders secret burial
विकास दुबे एनकाउंटर - फोटो : amar ujala
हत्या, हत्या के प्रयास, लूट समेत उस पर सौ से अधिक केस हुए। जेल जाता रहा, बेल मिलती रही। विकास दुबे शुरू से ही राजनीति में रहा है। डेढ़ दशक तक वो ग्राम प्रधान रहा। आज भी प्रधानी उसके घर में ही है। सबसे पहले वो बसपा से जुड़ा। करीब 15 साल तक बसपा से जुड़ा रहा। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य भी रहा। बसपा सुप्रीमो से लेकर पार्टी के पावरफुल नेताओं से उसका सीधा संपर्क रहा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Vikas dubey Kanpur Encounter news, officer-leaders secret burial
विकास दुबे एनकाउंटर - फोटो : amar ujala
इसके बाद सपा और भाजपा नेताओं के संपर्क में आ गया। स्थानीय भाजपा के दो विधायक भी उसके बेहद करीबी हैं। वहीं सांसद भी उसके रुतबे के कायल थे। चुनाव हो या किसी अन्य मामले में समर्थन की जरूरत पड़े तो ये सभी जनप्रतिनिधि विकास का दरवाजा जरूर खटखटाते थे।

 
Vikas dubey Kanpur Encounter news, officer-leaders secret burial
विकास दुबे एनकाउंटर - फोटो : amar ujala
कुछ यही हाल सपा पार्टी के नेताओं व जनप्रतिनिधियों का रहा है। विधायक, सांसद, प्रदेश अध्यक्ष या अन्य किसी पद पर बैठे पार्टी के लोग विकास दुबे के करीबी रहे हैं। विकास जो कहता था वो ये करते थे। पार्टी में फंड भी देता था। शहर के दो सपा विधायक भी उसके नजदीकी हैं। सोशल मीडिया पर उनकी फोटो भी वायरल हो चुकी हैं। 

 
विज्ञापन
Vikas dubey Kanpur Encounter news, officer-leaders secret burial
विकास दुबे एनकाउंटर - फोटो : amar ujala
बसपा सुप्रीमो से सीधे मिलता था विकास
विकास राजनीति में सक्रिय रहा। पार्टी कोई भी मिले, उसका मकसद राजनीति करना था। इलाके में दहशत बनाई, जिससे वोट बैंक इकट्ठा किया और उसी बल पर पार्टियों से डील करता रहा। राजनीति से जुड़े पुराने लोग बताते हैं कि विकास बसपा सुप्रीमो मायावती से सीधे मिलता था। इससे उसकी हनक का अंदाजा लगाया जा सकता था।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed