फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kasganj Plane Crash: घबराई नहीं कायनात, सूझबूझ दिखाकर टाला बड़ा हादसा; अगर आबादी में क्रैश होता...

Mon, 29 Jun 2026 11:02 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज।
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज। Published by: विकास कुमार Updated Mon, 29 Jun 2026 11:02 PM IST
सार

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, विमान काफी कम ऊंचाई पर आ गया और उसका संतुलन बिगड़ने लगा। पुलिस लाइन के आसपास लोगों ने विमान को हवा में हिचकोले खाते देखा। पायलट ने सूझबूझ के साथ आबादी से दूर पुलिस लाइन के पीछे बरेली-मथुरा हाईवे पर इमरजेंसी लैंडिंग की कोशिश की लेकिन विमान विद्युत तारों से टकरा गया और हाईवे के किनारे मिट्टी पर जा गिरा। 

विज्ञापन
Kasganj Plane Crash Pilot shows presence of mind execute an emergency landing on highway
कासगंज प्लेन क्रैश - फोटो : अमर उजाला

अलीगढ़ से उड़ान भरने के बाद प्रशिक्षु विमान में जब तकनीकी खराबी आ गई तो महिला पायलट कायनात खान ने घबराने के बजाय सूझबूझ से काम लिया।



एविएशन कंपनी से संपर्क टूटने और विमान के रास्ता भटकने पर पायलट ने कम ऊंचाई पर उड़ान भरते हुए जिले की सीमा में आबादी क्षेत्र के ऊपर दो से तीन बार चक्कर लगाए। फिर विमान को आबादी से बाहर ले जाकर निर्माणाधीन बरेली-मथुरा सिक्स लेन हाईवे पर इमरजेंसी लैंडिंग कराने की कोशिश की ताकि हादसे में जनहानि न हो। हालांकि, इमरजेंसी लैंडिंग का प्रयास करते समय विमान विद्युत तारों की चपेट में आ गया। इस वजह से हाईवे पर सही से लैंडिंग नहीं हो सकी और विमान हाईवे के किनारे मिट्टी पर क्रैश हो गया।

Kasganj Plane Crash Pilot shows presence of mind execute an emergency landing on highway
हाईवे पर ग्रामीणों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विमान में था एक घंटे का फ्यूल
हादसे के बाद मौके पर पहुंची एविएशन कंपनी की टीम के अनुसार, जब विमान ने अलीगढ़ से उड़ान भरी थी तो उसमें एक घंटे का फ्यूल था। विमान के भटक कर कासगंज की ओर आ जाने और काफी देर तक उसकी लोकेशन नहीं मिलने पर कंपनी में खलबली मच गई। बाद में उसके कासगंज में क्रैश होने की सूचना मिली। अब एविएशन कंपनी की टीम हादसे की वजह जानने के लिए जांच में जुटी है कि हादसा किन हालात में हुआ।

Kasganj Plane Crash Pilot shows presence of mind execute an emergency landing on highway
कासगंज प्लेन क्रैश - फोटो : अमर उजाला

डीसीजीए की टीम करेगी हादसे की जांच
प्रशिक्षु विमान हादसे की जानकारी मिलने पर दिल्ली से नागर विमानन महानिदेशालय (डीसीजीए) की टीम रवाना हो चुकी है। टीम देर रात तक कासगंज पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर सकती है। जांच के बाद ही हादसे की असल वजह सामने आ सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kasganj Plane Crash Pilot shows presence of mind execute an emergency landing on highway
कासगंज प्लेन क्रैश - फोटो : अमर उजाला

जमा हो गई भारी भीड़, पुलिस को करनी पड़ी मशक्कत
विमान हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। देखते ही देखते गांव बहेड़िया, क्यामपुर, जखारुद्रपुर, किलोनी, भिटौना, गौराहा, मांमों, अशोक नगर समेत अन्य गांव के लोग घटनास्थल पर जमा हो गए। हालात को संभालने और राहत कार्य में बाधा न आए, इसके लिए पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। पुलिस ने सुरक्षा की दृष्टि से क्षेत्र की घेराबंदी कर दी। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए एनएएचआई अधिकारियों को बुलाकर बैरिकेट्स लगाए गए। ढोलना, सोरोंजी थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई। क्यूआरटी सहित अन्य पुलिस पुलिसकर्मियों को भीड़ को नियंत्रण करने में लगाया गया। काफी प्रयास के बाद हालात सामान्य हुए । गांव बहेड़िया निवासी सत्यप्रकाश, बिट्टू और अशोक नगर निवासी डॉ. बंटी ने बताया कि विमान ने आसमान में पहले कई चक्कर लगाए। इसके बाद वह तारों से टकराने के बाद सिक्सलेन मार्ग से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गया। एएसपी सुशील कुमार, सदर एसडीएम संजीव कुमार, सीओ आंचल चौहान, सीएफओ आरके तिवारी ने मौके पर पहुंचकर हालात को नियंत्रण में किया।

विज्ञापन
Kasganj Plane Crash Pilot shows presence of mind execute an emergency landing on highway
कासगंज प्लेन क्रैश - फोटो : अमर उजाला

ये है पूरा मामला
अलीगढ़ से उड़ान पर निकला एक प्रशिक्षु विमान सोमवार दोपहर तकनीकी खराबी के कारण इमरजेंसी लैंडिंग के समय निर्माणाधीन बरेली-मथुरा हाईवे के किनारे (पुलिस लाइन के पीछे) क्रैश हो गया। इस दाैरान विमान की पायलट घायल हो गई। सूचना मिलने पर अग्निशमन दल की गाड़ियां, एंबुलेंस और पुलिस मौके पर पहुंची और पायलट कायनात खान (27) निवासी पवई, मुंबई को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। डीएम और एसपी ने मौके पर पहुंचकर जायजा लिया। एविएशन कंपनी की टीम भी मौके पर पहुंच गई और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed