{"_id":"67bd72df3ae917f47008d628","slug":"maha-shivratri-2025-kanwariyas-gathering-at-ganga-ghats-in-kanwar-mela-kasganj-2025-02-25","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Maha Shivratri 2025: गंगा के लहरा घाट पर आस्था का सैलाब, 24 घंटे में गंगाजल लेने पहुंचे चार लाख कांवड़िये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maha Shivratri 2025: गंगा के लहरा घाट पर आस्था का सैलाब, 24 घंटे में गंगाजल लेने पहुंचे चार लाख कांवड़िये
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Tue, 25 Feb 2025 01:05 PM IST
सार
महाशिवरात्रि पर्व पर भगवान शिवशंकर का कांवड़ के जल से अभिषेक करने के लिए बड़ी संख्या में कांवड़िये तीर्थनगरी के लहरा गंगाघाट पर पहुंच रहे हैं। आस्था की डगर पर संकल्प की कांवड़ उठा रहे हैं। कांवड़ियों की टोलियां लगातार लहरा गंगाघाट से गंतव्य की ओर रवाना हो रही हैं।
विज्ञापन
1 of 5
गंगा के लहरा घाट पर आस्था का सैलाब
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
कासगंज जिले में महाशिवरात्रि से एक दिन पहले मंगलवार की सुबह लहरा के गंगा घाट पर भोले की भक्ति का ऐसा नजारा नजर आया कि चारों ओर शिवभक्त ही नजर आ रहे थे। जितने कांवड़िये गंगाघाट की ओर आ रहे थे, उतने ही कांवड़िये कांवड़ भरकर कतारबद्ध होकर निकल रहे थे। 24 घंटे में चार लाख कांवड़ियों के कांवड़ भरकर ले जाने का अनुमान जताया गया है। आस्था के इस सैलाब में युवतियां और महिलाएं भी पीछे नहीं हैं। हजारों लोग परिवार के साथ कांवड़ भरने पहुंचे।
मंगलवार को गंगातट से लेकर कासगंज शहर तक शिवभक्ति का ऐसा सैलाब उमड़ा कि चारों ओर कांवड़ियों की सतरंगी टोलियां नजर आ रहीं थीं। गंगाघाट से लेकर बरेली-मथुरा मार्ग, बरेली-एटा मार्ग पर 20 से 30 किलोमीटर के दायरे में कांवड़ियों की अनवरत टोलियां चल रही थीं। टोलियों में चल रहे कांवड़ियों की जुबां पर हर हर महादेव के जयकारे थे। श्रद्धा और भक्ति का अनूठा संगम हर किसी को शिव की भक्ति में डुबो रहा था।
2 of 5
गंगा के लहरा घाट पर आस्था का सैलाब
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मान्यता है कि महाशिवरात्रि पर कांवड़ के जल से भोलेनाथ का अभिषेक करने से भक्तों की मनोकामना पूरी होती है। लोग अपनी मनौती को पूरा करने के लिए भी कांवड़ उठाने का संकल्प लेते हैं। इसी आस्था और संकल्प का सैलाब चारों ओर नजर आया। आगरा, हाथरस, फिरोजाबाद, एटा, सिकंदराराऊ सहित आसपास के हजारों कांवड़िये टोलियों के साथ कांवड़ भरने के लिए पहुंचे।
3 of 5
गंगा के लहरा घाट पर आस्था का सैलाब
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कांवड़ियों की टोलियों में महिलाओं की संख्या भी अधिक थी। वह भी कांवड़ कंधे पर लेकर आस्था के पथ पर तेजी से आगे बढ़ रही थीं। सोमवार की पूरी रात लहरा गंगाघाट पर कांवड़ियों ने अपनी कांवड भरीं। कांवड़ों को सजाया। श्रद्धा और आस्था का यह संगम सोमवार की रात तक गंगाघाटों पर बना रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
गंगा के लहरा घाट पर आस्था का सैलाब
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
गंगा किनारे शिवभक्तों की जहां लंबी-लंबी कतारें लग रही हैं, तो उनकी सेवा में जुटे समाजसेवी सेवादार भी कम नहीं हैं। हर कोई मनुहार करके कांवड़ियों की सेवा कर उन्हें भोजन करा रहा है। शिविरों में केवल खान पान ही नहीं बल्कि उनको दवाएं, मालिश के लिए तेल आदि उपलब्ध कराया जा रहा है।
विज्ञापन
5 of 5
गंगा के लहरा घाट पर आस्था का सैलाब
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मंगलवार को कांवड़ियों की भीड़ के चलते जगह-जगह यातायात की समस्या उत्पन्न हुई। पुलिस ने व्यवस्था बनाने के लिए काफी इंतजाम किए। बरेली-मार्ग पर तो कांवड़ियों की कतारें आसानी से चलती रहीं, लेकिन लहरा, सोरों और शहर के बाजारों व सर्कुलर रोड पर जाम के हालात बन गए। बाईपास होकर पुलिस ने वाहनों का रूट भी डायवर्ट किया है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।