{"_id":"693031858980f19ebe02a632","slug":"margashirsha-mela-syahi-shobhayatra-taken-out-by-naga-sadhus-in-soronji-in-kasganj-2025-12-03","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मार्गशीर्ष मेला: हाथों में दुंदुभी, त्रिशूल और फरसा...स्याही, शोभायात्रा में नागा साधुओं ने दिखाए ऐसे करतब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मार्गशीर्ष मेला: हाथों में दुंदुभी, त्रिशूल और फरसा...स्याही, शोभायात्रा में नागा साधुओं ने दिखाए ऐसे करतब
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
Published by: अरुन पाराशर
Updated Wed, 03 Dec 2025 06:20 PM IST
सार
सोरोंजी में विभिन्न अखाड़ों से पहुंचे नागा साधुओं की ओर से स्याही शोभायात्रा निकाली गई। इसमें नागा साधुओं ने कई हैरतंगेज करतब दिखाए, जिन्हें देखकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। शोभायात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया।
विज्ञापन
1 of 5
स्याही शोभायात्रा।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भगवान विष्णु के तृतीय अवतार भगवान वराह की भूमि तीर्थनगरी सोरोंजी में विभिन्न अखाड़ों से पहुंचे नागा साधुओं की परंपरात रूप से स्याही शोभायात्रा निकाली गई। इसमें नागा साधुओं के हैरतंगेज करतब देखकर श्रद्धालुओं हैरान रह गए। दुंदुभी, त्रिशूल, फरसा के साथ नागा साधुओं ने न केवल करतब दिखाए बल्कि ढोल मंजीरों, बैंड की धुन पर आस्था का नृत्य किया। बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर नागासाधुओं की शोभायात्रा देखी और स्वागत किया।
नागा साधुओं की स्याही शोभायात्रा सुबह 11 बजे हरि की पौड़ी किनारे नागालैंड आश्रम से प्रारंभ हुई। शंभू पंच दशनाम आवाहन सरकार गणपति अखाड़े के नेतृत्व में निकाली गई शोभायात्रा में विभिन्न अखाड़ों के प्रमुख नागा साधु व महंत सजे हुए आकर्षक डोलों में विराजमान थे। शोभायात्रा के साथ चल रहे नागा साधु हाथों में दुंदुभी, त्रिशूल, फरसा आदि लिए हुए हैरतंगेज करतब दिखा रहे थे।
2 of 5
स्याही शोभायात्रा।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इनमें कुछ साधु शरीर पर भभूत लगाए हुए थे वहीं कुछ साधु रंग बिरंगे परिधान पहने हुए थे। शोभायात्रा ने योगमार्ग, चक्रतीर्थ, बारु बाजार, चौंसठ, चौदहपोर, बड़ा बाजार, लहरा रोड, रामसिंहपुरा, कटरा बाजार, चंदन चौक, मेला क्षेत्र में भ्रमण किया। इसके बाद शोभायात्रा वापस हरि की पौड़ी के नागालैंड घाट पहुंची जहां साधु नागाओं ने सामूहिक स्नान किया। शोभायात्रा में जूना अखाड़ा,अटल अखाड़ा, निर्वाणी अखाड़ा, आनंद अखाड़ा, उदासीन अखाड़ा, अग्नि अखाड़ा, श्री पंचायती बड़ा उदासीन अखाड़ा, वैष्णव चतुर्संप्रदाय, खड्ग दर्शन संप्रदाय एवं नागालैंड आदि अखाड़ों के साधु शामिल रहे।
बैंड की बजती धुनों पर गाए जा रहे भजन बांके बिहारी कजरारे तेरे....,सजा दो घर और आंगन को...., ऊं जय गंगे ऊं जय वराह आदि वातावरण में भक्ति रस घोल रहे थे। शोभायात्रा में ब्रह्मलीन गणेश महाराज की झांकी व अन्य झांकियों को देखकर श्रद्धालु पुष्प वर्षा कर श्रद्धा से उनको नमन कर रहे थे। वहीं जगह जगह समाजसेवी नागा साधुओं को गर्म दूध , हलवा आदि का वितरण कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
मार्गशीर्ष मेला में उमड़े साधु।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
शोभायात्रा में शामिल बाल नागा साधु भी अपने करतब से सबका ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर रहे थे। शोभायात्रा में महंत किशन गिरी, सोरोंमुनि, लच्छू बाबा, आकाश गिरी, अशोक गिरी,पर्वत गिरी, मलखान गिरी, प्रेमशंकर, महादेव गिरी, सूर्य गिरी, सीताराम दुबे,श्रीकांत तिवारी, सुनील तिवारी , अभिषेक दुबे, गंगे मिश्रा आदि बड़ी संख्या में धर्मप्रेमी श्रद्धालु, महात्मा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
5 of 5
शोभयात्रा का श्रद्धालुओं ने किया स्वागत।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
दिवंगत महंत काशी गिरि की समाधि पर पहुंचे नागा साधु
नागा साधु दिवंगत महंत काशी गिरि की समाधि पर पहुंचे जहां उनका भावपूर्ण स्मरण किया। साधुओं ने पूजा अर्चना की। इसी के साथ चिलम चढ़ाने की परंपरागत रस्म को पूरा किया। नागा साधु समाधि स्थल पर चिलम भी पीते हैं। इस परपंरा का निर्वहन करते नागा साधु नजर आए।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।