फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दहशत में परिवार: 10 मौत से मचा कोहराम, दिनभर बिलखते रहे परिजन, गांव पसरा सन्नाटा, देखिए तस्वीरें

Wed, 28 Apr 2021 05:43 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Wed, 28 Apr 2021 05:43 PM IST
विज्ञापन
Alcohol scandal: Families are angry after 10 deaths in a village in Meerut and see photos
विलाप करते परिजन। - फोटो : amar ujala

मेरठ में इंचौली थाना क्षेत्र के साधारणपुर गांव में लगातार 10 मौतों के बाद पीड़ित परिवारों में कोहराम मचा है। अपनों को खो चुके कुछ परिवारों की महिलाएं और बच्चे दिनभर रोते बिलखते रहे तो कुछ में मातम पसरा रहा।

Alcohol scandal: Families are angry after 10 deaths in a village in Meerut and see photos
विलाप करते परिजन। - फोटो : amar ujala

मरने वालों में सात लोग एक ही मोहल्ले के हैं। ये राज मिस्त्री थे। पड़ोसियों और अन्य ग्रामीणों ने पीड़ित परिवारों को सांत्वना दी। गांव में लाला, महेंद्र, पंकज, अंकित सहित अन्य लोगों की स्थिति गंभीर बताई जा रही हैं। इनके परिजन दहशत में हैं। 

Alcohol scandal: Families are angry after 10 deaths in a village in Meerut and see photos
विलाप करते परिजन। - फोटो : amar ujala

ग्रामीणों ने चुनाव के समय शराब बांटने वाले प्रत्याशियों को कोसना शुरू कर दिया। वहीं, कुछ बुजुर्ग और जिम्मेदार लोग युवाओं को शराब की लत से दूर रहने की नसीहत दे रहे हैं। ग्रामीणों में इस बात का गुस्सा रहा कि पुलिस ने समय रहते ध्यान नहीं दिया। यदि पुलिस और आबकारी विभाग सक्रिय रहता तो शायद इतनी जिंदगियां खत्म न होतीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Alcohol scandal: Families are angry after 10 deaths in a village in Meerut and see photos
गमजदा परिजन। - फोटो : amar ujala

पुलिस ने बिना जांच कर दिया बीमारी से मौत का दावा
गांव में लगातार 10 लोगों की मौत के बावजूद पुलिस का रवैया सबसे हैरान करने वाला रहा। अपनी नाकामी छिपाने के लिए पुलिस खुद ही डॉक्टर बन गई और बिना जांच के ही दावा कर दिया कि ग्रामीणों की मौत बीमारी से हुई है। शवों का पोस्टमार्टम तक नहीं करवाया गया। अगर बीमारी से भी मौतें हुई हैं तो पुलिस ने पोस्टमार्टम क्यों नहीं करवाया।

विज्ञापन
Alcohol scandal: Families are angry after 10 deaths in a village in Meerut and see photos
मामले की जानकारी देते ग्रामीण। - फोटो : amar ujala

वहीं, पुलिस और गांव के प्रभावशाली लोगों के दबाव के कारण पीड़ित परिवार भी खुलकर नहीं बोल पा रहे हैं। सरकारी तंत्र इसी कोशिश में है कि कोरोना के शोर में शराब से मौतों का मामला दब जाए। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed