उत्तर प्रदेश के बागपत में गुरुवार को हुए नाव हादसे में यमुना में डूबी महिला राजेश का शव शनिवार को खेकड़ा में मिल गया जबकि किशोरी मोनी का अभी तक कोई सुराग नहीं लग सका है। एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और स्थानीय गोताखोरों की टीम यमुना नदी में तलाश कर रही हैं।
{"_id":"5e6c9cdb8ebc3ea7cb576725","slug":"boat-accident-in-baghpat-ndrf-team-found-women-dead-body-from-the-river-teenager-still-missing","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"लगी रही टकटकी, बंधी रही आस.., यमुना में समाई राजेश का शव मिला, किशोरी मोनी का नहीं लगा सुराग ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लगी रही टकटकी, बंधी रही आस.., यमुना में समाई राजेश का शव मिला, किशोरी मोनी का नहीं लगा सुराग
Sat, 14 Mar 2020 02:40 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sat, 14 Mar 2020 02:40 PM IST
विज्ञापन
boat acident in yamuna
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
boat ccident in yamuna
- फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार को दिल्ली की सीमा तक सर्च अभियान चलाया गया। लेकिन महिला व किशोरी का कोई पता नहीं चल सका। जिले की डीएम शकुंतला गौतम ने बताया कि मृतक के परिवारों को चार लाख और अस्पताल में भर्ती हुए लोगों को 43-43 सौ रुपये की आर्थिक सहायता दे दी गई है।
boat ccident in yamuna
- फोटो : अमर उजाला
गुरुवार शाम पांच बजे मोहल्ला देशराज के सामने यमुना नदी में नाव डूब जाने के कारण माता कॉलोनी निवासी किशोरी नसरीन की मौत हो गई थी जबकि देशराज मोहल्ला निवासी महिला राजेश और किशोरी मोनी का सुराग नहीं लग सका था। बचाए गए नौ लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
लापता लोगों की तलाश में लगी टीम
- फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार को डीएम शकुंतला गौतम, एसपी प्रताप गोपेंद्र यादव, एडीएम अमित कुमार सिंह, एसडीएम रामनयन, सीओ ओमपाल सिंह यमुना नदी के किनारे पर पहुंचे और राहत कार्यों की जानकारी ली। एहतियात के तौर पर यमुना की ओर जाने वाले रास्तों पर वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित कर दिया गया है। पुलिस तैनात रही।
विज्ञापन
मौके पर पहुंचे अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
सहायक कमांडेंट श्रीनिवास के नेतृत्व मेें एनडीआरएफ की 16 सदस्यीय टीम और कमांडेंट आशुतोष के नेतृत्व में एसडीआरएफ की 20 सदस्यीय टीम के अलावा स्थानीय गोताखोरों ने दिल्ली की सीमा तक राजेश और मोनी की तलाश की, मगर सुराग नहीं लग सका।
उधर, जिला अस्पताल में भर्ती नौ पीड़ितों को छुट्टी मिल गई है। डीएम शकुंतला गौतम ने बताया कि आपदा राहत कोष से मृतक नसरीन के परिजन को चार लाख और जिला अस्पताल में भर्ती कराए गए नौ लोगों को 43-43 सौ रुपये की आर्थिक सहायता पीड़ितों के बैंक खाते में दी गई है।
उधर, जिला अस्पताल में भर्ती नौ पीड़ितों को छुट्टी मिल गई है। डीएम शकुंतला गौतम ने बताया कि आपदा राहत कोष से मृतक नसरीन के परिजन को चार लाख और जिला अस्पताल में भर्ती कराए गए नौ लोगों को 43-43 सौ रुपये की आर्थिक सहायता पीड़ितों के बैंक खाते में दी गई है।