फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एमबीबीएस परीक्षा: नकल के हाईटेक तरीके से अफसर हैरान, देखें ये तस्वीरें

Wed, 10 Jul 2019 01:50 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Wed, 10 Jul 2019 01:50 AM IST
विज्ञापन
Copying by hitech technique in MBBS supplementary examination in a college at Muzaffarnagar district
एमबीबीएस परीक्षा में हाईटेक तकनीक से नकल - फोटो : अमर उजाला

मुजफ्फरनगर जनपद के जैन कन्या डिग्री कॉलेज में एमबीबीएस परीक्षा के दौरान परीक्षार्थियों ने नकल करने के लिए हाईटेक तकनीक का प्रयोग कर पूरे सिस्टम पर ही सवालिया निशान लगा दिया है। नकल के लिए पहले से ही पूरी प्लानिंग के जाल बिछाया गया था। यूनिवर्सिटी की टीम भी इस मामले से हतप्रभ है। आगे तस्वीरों के साथ जानिए पूरा अपडेट:-

Copying by hitech technique in MBBS supplementary examination in a college at Muzaffarnagar district
मौके पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

जैन कन्या डिग्री कॉलेज के परीक्षा केंद्र पर हाईटेक तरीके से हो रही नकल ने यूनिवर्सिटी अफसरों के कान खड़े कर दिए हैं। टीम के सदस्यों का कहना था कि सामान्य तौर पर देखकर कोई नहीं कह सकता था कि परीक्षार्थी नकल कर रहे होंगे। केंद्र के बाहर और कक्ष के भीतर भी परीक्षार्थियों की तलाशी ली गई, लेकिन किसी को शक नहीं हुआ। सात छात्रों ने अंडरगारमेंट में नीचे की ओर डिवाइस लगाई थी और पांच ने विग में छिपा रखी थी। कोई शक भी नहीं कर सकता था कि नकल के लिए यह तरीका भी इस्तेमाल किया जा सकता है। डिवाइस लगा एक अंडगारमेंट बाथरूम में पड़ा मिलने से साफ है कि और भी परीक्षार्थी नकल करने वाले इस समूह से जुड़े थे, लेकिन वे बच गए। इन सभी को एक ही स्थान से बोलकर नकल कराए जाने की आशंका जताई जा रही है और नकल कराने वाले व्यक्ति कॉलेज के आसपास ही रहा होगा।

Copying by hitech technique in MBBS supplementary examination in a college at Muzaffarnagar district
एमबीबीएस परीक्षा में हाईटेक तकनीक से नकल - फोटो : अमर उजाला

हर साल पकड़े जाते हैं नकल के मामले 
एमबीबीएस परीक्षा में नकल माफिया का मजबूत रैकेट है। लगातार तीन वर्षों से मामले पकड़े जा रहे हैं। बीते वर्ष भी इसी परीक्षा केंद्र पर एक परीक्षार्थी को नकल सामग्री के साथ पकड़ा गया था। दो वर्ष पहले भी दो परीक्षार्थी नकल करते हुए पकड़े गए थे। यूनिवर्सिटी से आई टीम के सदस्यों ने स्वीकार किया कि हर साल इस परीक्षा केंद्र पर नकल के मामले पकड़े जाते हैं। इस संबंध में यूनिवर्सिटी को पूरी रिपोर्ट देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Copying by hitech technique in MBBS supplementary examination in a college at Muzaffarnagar district
एमबीबीएस की सप्लीमेंट्री परीक्षा में पकड़े बारह नकलची - फोटो : अमर उजाला

अब तक हुई परीक्षा पर सवाल 
एमबीबीएस के विभिन्न सेमेस्टर की परीक्षा दो जुलाई से चल रही है। सामूहिक नकल पड़े जाने के बाद यह बात साफ हो गई है कि इससे पहले हुए प्रश्नपत्रों में भी इसी तरह नकल की गई होगी। इससे अब तक हुई परीक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो गए हैं।

विज्ञापन
Copying by hitech technique in MBBS supplementary examination in a college at Muzaffarnagar district
एमबीबीएस परीक्षा में हाईटेक तकनीक से नकल - फोटो : अमर उजाला

आसपास ही घूमते दिखे कुछ बाहरी तत्व 
सामूहिक नकल पकड़े जाने के बाद परीक्षा केंद्र पर भारी पुलिस बल पहुंच गया। इस दौरान वहां अफरातफरी का माहौल रहा। पकड़ में आए 12 में से 10 परीक्षार्थियों को एक कमरे में बैठा लिया गया, जबकि दो पहले ही चले गए। इन सभी से मिली नकल सामग्री और उत्तर पुस्तिकाओं को कब्जे में ले लिया गया था। इस दौरान एक बजे परीक्षा खत्म हो गई तो अन्य परीक्षार्थी चले गए। कॉलेज में कुछ बाहरी तत्व भी घूमते नजर आए। यह लोग परीक्षार्थियों की पैरवी कर रहे थे। आशंका है कि यह भी नकल के रैकेट से जुड़े हो सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed