{"_id":"61df37707a91793148367021","slug":"corona-update-a-woman-has-died-and-1955-corona-positive-have-found-in-six-districts-of-west-up","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कोरोना का कहर: एक महिला की मौत, सीएमओ और पीएसी के 77 रिक्रूट समेत मिले 1955 पॉजिटिव केस, लोगों में दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना का कहर: एक महिला की मौत, सीएमओ और पीएसी के 77 रिक्रूट समेत मिले 1955 पॉजिटिव केस, लोगों में दहशत
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Thu, 13 Jan 2022 01:47 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
मेरठ में कोरोना
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
पश्चिमी यूपी में कोरोना का कहर बढ़ता जा रहा है। सहारनपुर में बुधवार को कोरोना संक्रमित एक महिला की मौत हो गई, जबकि मेरठ जिले में 1212 नए मरीज मिले हैं। वहीं मुजफ्फरनगर में 271, शामली में 131, बिजनौर में 96 और बागपत में सीएमओ सहित 57 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं।
मेरठ में कोरोना के 1212 मरीज मिले
मेरठ में कोरोना तेजी फैलता जा रहा है। बुधवार को 8012 लोगों की जांच में 44वीं वाहनी पीएसी के 77 रिक्रूट समेत कोरोना के 1212 नए मरीज मिले। सबसे ज्यादा 113 मरीज कंकरखेड़ा क्षेत्र, फिर पल्हेड़ा 99, जयभीमनगर 91, जाकिर कालोनी 80 और राजेंद्र नगर में 70 मरीज मिले।
मलियाना से 66, पुलिस लाइंस क्षेत्र से 65, नंगला बट्टू से 55, साबुन गोदाम से 54, दौराला से 44 और कैंट से 43 मरीज मिले। इनमें पुलिसकर्मी, कारोबारी, शिक्षक, छात्र छात्राएं, नौकरीपेशा और हेल्थ केयर वर्कर शामिल हैं। सक्रिय केस 5224 हो गए हैं। 32 अस्पतालों में भर्ती हैं। 5192 होम आइसोलेशन में हैं। इन मरीजों में 729 पुरुष वर्ग से और 483 महिलाएं वर्ग से हैं। इनमें 83 बच्चे व किशोर (लड़के- लड़कियां) भी शामिल हैं।
मिल चुके 176 रिक्रूट
छठी और 44वीं वाहिनी पीएसी से अब तक 176 रिक्रूट संक्रमित मिल चुके हैं। मंगलवार को 99 रिक्रूट मिले थे। यहां शिविर लगाकर सैंपलिंग की गई।
सात दिन में ठीक हो रहे मरीज
कोरोना संक्रमित हुए 55 मरीजों की बुधवार को छुट्टी हुई है। सीएमओ ने बताया कोरोना प्रोटोकॉल के हिसाब से संक्रमित आने के 7 दिन बाद नेगेटिव मान लिया जाता है।
300 टीमें लगीं सर्विलांस में
स्वास्थ्य विभाग की 300 टीमें सर्विलांस में लगी हुई हैं। 30 टीमें सीएमओ कार्यालय में डेटा एकत्र करने और मरीजों के वेरिफिकेशन में लगी हुई हैं।
2 of 6
सहारनपुर में कोरोना।
- फोटो : amar ujala
सहारनपुर में कोरोना संक्रमित महिला की मौत, कोरोना के 188 नए मरीज मिले
सहारनपुर में कोरोना संक्रमित महिला की शेखुल हिंद मौलाना महमूद हसन मेडिकल कॉलेज पिलखनी में मौत हो गई। महिला की मौत को लेकर चिकित्सा अधिकारियों के अलग-अलग बयान आए हैं। उधर, जनपद में बुधवार को 188 नए कोरोना संक्रमित भी मिले हैं। इनके साथ ही जनपद में तीसरी लहर में मिले कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा एक हजार को पार कर 1089 पर पहुंच गया है। वर्तमान में जनपद में 987 एक्टिव मरीज हैं।
शामली जनपद के जलालाबाद स्थित गांव अंबेहटा याकूबपुर निवासी महिला गर्भवती थी, जिसका इलाज नगर की एक महिला डॉक्टर के यहां चल रहा था। दस जनवरी को वह प्रसव के लिए अपनी डॉक्टर के पास पहुंची थी। डॉक्टर को गर्भवती में कोरोना के लक्षण नजर आए, जिसके बाद डॉक्टर ने उसे जिला महिला अस्पताल जाने की सलाह दी। जिला महिला अस्पताल में प्रसव से पहले गर्भवती की कोरोना जांच कराई गई, जिसमें वह पॉजिटिव आई। इसके बाद गर्भवती को प्रसव के लिए शेखुल हिंद मौलाना महमूद हसन मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। वहां मंगलवार को ऑपरेशन से महिला ने बच्ची को जन्म दिया। मंगलवार की शाम तक महिला की हालत बिगड़ती चली गई। रात में सांस लेने में तकलीफ के चलते महिला को वेंटीलेटर पर भी रखा गया, लेकिन डॉक्टर उसे बचा नहीं सके। बुधवार की सुबह चार बजे महिला ने दम तोड़ दिया।
उधर, बुधवार को जनपद में 188 नए कोरोना संक्रमित मिले। इनमें सीएचसी सुन्हेटी खड़खड़ी का एक डॉक्टर भी शामिल है। संक्रमितों में डिस्ट्रिक्ट कोर्ट परिसर के पांच लोग, राजकीय मेडिकल कॉलेज के आठ लोग, एयर फोर्स स्टेशन परिसर के पांच लोग, ऑफिसर कॉलोनी का एक व्यक्ति, जीआरपी के तीन, थाना चिलकाना के दो लोग शामिल, जिला महिला अस्पताल के दो लोग शामिल हैं। इनके अलावा रेलवे कॉलोनी, लेबर कॉलोनी, हनुमान चौक, इस्लामपुर, अहमदपुर हरडेकी, रेलवे स्टेशन, सरसावा, कंजौली, नवीन नगर, सोफिया स्कूल, एसडी इंटर कॉलेज, मक्खन कॉलोनी, बेहड़ी, बलियाखेड़ी, बेरीजमा, शिवपुरी, नाजिरपुरा, रामपुर मनिहारान, जंधेड़ा, साखन कलां, मुकंदपुर, प्रेम वाटिका, मल्हीपुर, रसूलपुर, कृष्ण कुंज मोरगंज, ज्वाला नगर, अर्पित विहार, गिल कॉलोनी, लाखनौर, एआरसी सरसावा, सौराना, गदरहेड़ी, आवास विकास, मिशन कंपाउंड, साउथ सिटी, बेहट, विशाल विहार, राजविहार, कोर्ट रोड, कुलतार सिंह नगर, प्रद्युमननगर, मिरगपुर, कायस्थवाड़ा देवबंद, कपिल विहार, माही कोटा, माधोनगर, गोपाल नगर, कृष्ण नगर, बलियाखेड़ी, शंकरपुरी कॉलोनी आदि जगहों पर भी कोरोना के मरीज मिले हैं।
3 of 6
कोरोना
- फोटो : amar ujala
बागपत में सीएमओ सहित 57 संक्रमित, गढ़ी बंजारान में बच्चे की मौत
बागपत में कोरोना संक्रमण ने स्वास्थ्य विभाग के अफसरों को भी चपेट में लेना शुरू कर दिया है। बुधवार को जनपद में सीएमओ डॉ दिनेश कुमार और कोर्ट कर्मचारी सहित 57 लोग संक्रमित मिले है। गढ़ी बंजारन में कोरोना संक्रमित एक साल के बच्चे की मौत हो गई है। स्वास्थ्य विभाग ने संक्रमितों को होम आइसोलेट कर उपचार शुरू कर दिया है। संक्रमितों के संपर्क में आने वाले लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए है। विभाग ने लोगों को संक्रमण से बचाव के लिए गाइड लाइन का पालन करने का आह्वान किया है।
डिप्टी सीएमओ डॉ यशवीर सिंह ने बताया कि बुधवार को सीएमओ, कोर्ट के चार कर्मचारी, स्यादवाद इंस्टीट्यूट के चार छात्र, सीएचसी बागपत के एक चिकित्सक व एक स्टाफ नर्स, बड़ौत के जौहड़ी, कोताना, अंगदपुर में दो-दो केस आए। बड़ौत नगर में 26 संक्रमित मिले है। खेकड़ा के फुलेरा गांव में एक तीन साल की बच्ची, सांकरौद में एक ही परिवार के चार लोग और नगर में एक युवक संक्रमित मिला है। पिलाना और चांदीनगर में भी संक्रमित मिले है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने संक्रमितों को होम आइसोलेट कर उपचार शुरू कर दिया है। संक्रमितों के परिजनों और संपर्क में आने वाले लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
बिजनौर में कोरोना।
- फोटो : amar ujala
बिजनौर में मिले 96 संक्रमित, पुलिस और स्वास्थ्य विभाग भी चपेट में
बिजनौर जिले में बुधवार को कोरोना के 96 मरीज मिले हैं। इनमें से 65 मरीज केवल बिजनौर शहर और उसके पास के मोहम्मदपुर देवमल ब्लॉक के हैं। पुलिस और स्वास्थ्य कर्मियों से लेकर मेडिकल स्टोर मालिक व व्यापारी भी संक्रमित मिले हैं। जिले में संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 374 हो गई है। संक्रमित मिले लोगों के संपर्क में आए परिजनों व अन्य परिचितों का अब सैंपल लिया जाएगा।
सोमवार को जिले में 87 कोरोना संक्रमित मिले थे। बुधवार को मरीजों की संख्या में और इजाफा हुआ है। बुधवार को जिले में 96 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। सीएमओ कार्यालय में भी एक कर्मचारी को कोरोना हो गया है। कुल छह पुलिसकर्मी और आठ स्वास्थ्य कर्मचारी संक्रमित मिले हैं। अब भी जिला मुख्यालय और उसके पास के गांवों के मोहम्मदपुर देवमल ब्लॉक ही सबसे अधिक मरीज मिल रहे हैं। इसकी वजह लोगों के शहर में आकर जांच कराना है। पुलिस लाइन में सोमवार को भी कई लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। ज्यादातर संक्रमित वही लोग हैं जिनके घरों में पहले से ही मरीज है और इन्होंने एहतियात के तौर पर जांच कराई थी। किसी भी मरीज में कोरोना का कोई गंभीर लक्षण नहीं है। मरीजों में केवल खांसी, जुकाम के ही मामले अब भी सामने आ रहे हैं। कोरोना मरीजों के स्वास्थ्य के बारे में पता करने के लिए लगातार रैपिड रेस्पांस टीम उनसे संपर्क करने में लगी है। जिले में संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। हालांकि किसी को भी अभी अस्पताल में भर्ती करने की नौबत नहीं आई है।
बिना मास्क के घूम रहे लोग
कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए अब भी जनता ज्यादा जागरुक नजर नहीं आ रही है। लोगों को आराम से बिना मास्क के बाजार में घूमते हुए अब भी देखा जा सकता है। प्रशासन ने भी अब तक गाइडलाइंस का पालन कराने के लिए कोई सख्ती नहीं दिखाई है।
बढ़ते कोरोना के मामलों के साथ-साथ लोगों को सतर्कता बढ़ानी चाहिए। मास्क, सैनिटाइजर का प्रयोग करना चाहिए। साथ ही जिन लोगों ने वैक्सीन की डोज नहीं ली है, उन्हें वैक्सीन लगवानी चाहिए। - उमेश मिश्रा, डीएम बिजनौर
विज्ञापन
5 of 6
शामली में कोरोना।
- फोटो : amar ujala
शामली में बीडीओ समेत 131 और कोरोना संक्रमित
शामली जिले में 131 और लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। नए संक्रमितों में ऊन ब्लॉक के बीडीओ, कई पुलिसकर्मी, स्वास्थ्यकर्मी और एक छात्र भी शामिल है। राहत की बात यह है कि पूर्व में संक्रमित हुए 61 लोग स्वस्थ्य भी हुए हैं। अब सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 549 हो गई है।
जिले में बुधवार को आई सैंपलों की जांच रिपोर्ट में 131 लोग और संक्रमित पाए गए। ऊन ब्लाक के बीडीओ कोरोना संक्रमित मिले हैं। पुलिस लाइन में चार, शहर कोतवाली में तीन और थाना जीआरपी में एक पुलिसकर्मी में संक्रमण की पुष्टि हुई है। ऊन के एक कॉलेज का 15 वर्षीय छात्र कोरोना पॉजिटिव मिला है। सीएमओ कार्यालय का एक कर्मचारी और जिला अस्पताल का एक स्वास्थ्य कर्मी भी कोरोना संक्रमित हुआ है। इनके अलावा शहर में एक नर्सिंग होम में आठ, रेलपार, कांबोज कॉलोनी में दो-दो, माजरा रोड में चार, पंजाबी कॉलोनी, रेलवे कॉलोनी में एक, शिव विहार में पांच, चरण सिंह कॉलोनी, शास्त्री नगर, नंदू प्रसाद, दयानंद नगर, बड़ा बाजार, रामशाला में एक-एक, सहारनपुर रोड पर चार, नौकुआं रोड पर दो, मिल रोड व शांति नगर मोहल्ले के दो-दो लोग संक्रमित हुए हैं।
कस्बा कांधला में सीएचसी के दो स्वास्थ्यकर्मी समेत छह लोग, सीएचसी थानाभवन का एक स्वास्थ्य कर्मचारी भाज्जू में तीन, बधेव में दो, कुरमाली में एक, कंडेला, बलवा, लिसाढ़ व लांक में एक-एक, गांव जिड़ाना में दो लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. जाहिद अली त्यागी ने बताया कि सभी संक्रमितों को होम आइसोलेशन में रहने के लिए कहा गया है। उन्हें दवाई उपलब्ध कराई जा रही है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।