फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फिल्मी सीन: नमाज पढ़ी फिर प्रेमी युगल को गोलियों से भून डाला, खौफनाक था मंजर, देखिए तस्वीरें

Sat, 03 Jul 2021 06:43 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Sat, 03 Jul 2021 06:43 PM IST
विज्ञापन
UP Crime News: A man had killed his daughter and lover boy in Meerut city of Uttar Pradesh
मेरठ में जांच करती पुलिस। - फोटो : amar ujala

मेरठ के खरखौदा थाना क्षेत्र के बधौली गांव में एक व्यक्ति ने प्रेमी युगल की गोली मारकर हत्या कर दी। इस सनसनीखेज वारदात से गांव में तनाव फैल गया। तनाव को देखते हुए गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है।



मस्जिद के सामने भीड़ के बीच आरोपी तौसिन ने पहले आरिफ को चार गोलियां मारीं और फिर घर जाकर बेटी की दो गोलियां मारकर हत्या कर दी। इस सनसनीखेज वारदात से ग्रामीणों में भगदड़ मच गई। यह नजारा जिसने भी देखा, वही दंग रह गया। किसी ने तौसिन को पकड़ने की जहमत नहीं उठाई। बेटी को गोली मारने के बाद आरोपी घर में ही रहा। पुलिस पहुंची तो आरोपी ने आरिफ के परिजनों पर ही हत्या के आरोप लगाए। हालांकि बाद में उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

पुलिस के मुताबिक, तौसिन ने बताया कि उसकी बेटी का आरिफ से करीब तीन महीने से प्रेम प्रसंग चल रहा था। बेटी को कई बार समझाया, लेकिन वह नहीं मानी। आरिफ के पिता से भी बात की, लेकिन उन्होंने आरिफ को नहीं रोका। शुक्रवार रात मस्जिद में नमाज पढ़ने के बाद आरिफ अपने घर की तरफ जा रहा था। उसकी बेटी अपने घर की छत पर खड़ी थी। दोनों में इशारे हो रहे थे। जिसको देखकर तौसिन आपा खो बैठा और दौड़कर घर पहुंच गया। घर से तमंचा लाया और फिर भीड़ के बीच वारदात को अंजाम दे डाला। घटनास्थल पर करीब 50 लोग मौजूद थे।

UP Crime News: A man had killed his daughter and lover boy in Meerut city of Uttar Pradesh
मेरठ में विलाप करते परिजन। - फोटो : amar ujala

मेरे अब्बू ने मारी गोली 
घायल अवस्था में पुलिस ने किशोरी को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने किशोरी के बयान भी लिए। किशोरी ने बताया कि अब्बू ने मुझे गोली मारी है। आरिफ के बाद किशोरी को गोली मारी गई। इसकी पुष्टि भी किशोरी ने की है। इसके बाद किशोरी की मौत हो गई। पुलिस ने मुकदमे में इस वीडियो की सीडी लगाने की बात कही है। पुलिस का कहना है कि आरोपी के साथ उसके परिवार से भी पूछताछ की गई है।

UP Crime News: A man had killed his daughter and lover boy in Meerut city of Uttar Pradesh
मेरठ में विलाप करते परिजन। - फोटो : amar ujala

गांव में पुलिस फोर्स तैनात 
प्रेमी युगल की मौत के बाद गांव में तनाव के हालात हैं। आरिफ के परिजनों में हत्यारोपी के प्रति नाराजगी है। आरोप लगाया कि तौसिन ने पहले कभी इसके बारे में नहीं बताया। आरोपी के घर पर हमला हो सकता है। इसको देखते हुए गांव में पुलिस फोर्स तैनात कर दिया गया है। वहीं पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
UP Crime News: A man had killed his daughter and lover boy in Meerut city of Uttar Pradesh
मेरठ के बधौली गांव में घटना के बाद जांच करने पहुंची पुलिस। - फोटो : amar ujala

छह महीने पहले खरीदा था तमंचा 
आरोपी तौसिन का कहना है कि छह महीने पहले एक युवक से तमंचा खरीदा था। इस वारदात को अंजाम देने के लिए तौसिन ने पहले से प्लानिंग बनाई थी। एक ही तमंचे से प्रेमी आरिफ और फिर बेटी को मौत के घाट उतारा है। कई कारतूस उसके पास अभी बचे हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन
UP Crime News: A man had killed his daughter and lover boy in Meerut city of Uttar Pradesh
मेरठ के छुर गांव में हत्या का मामला। - फोटो : amar ujala

झूठी शान की खातिर हुई कई हत्या 
18 जून 2021 को सरधना के छूर गांव में बहन की गोली मारकर भाई ने हत्या कर दी
2020 में जानी में प्रेमी युगल को मारा और फिर पेड़ पर शव लटका दिए
2019 में कोतवाली में बेटी की गोली मारकर हत्या की
2018 में लिसाड़ीगेट में भाइयों ने बहन को गला घोंटकर मार डाला 
2017 में मवाना में पिता ने बेटी को फावड़े से काटकर मार डाला 
2016 में गंगानगर में भाई ने बहन को चाकू से काटकर मार डाला 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed