फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

प्रेम कहानी की खौफनाक वारदातें: रिश्तों के कत्ल से कांपी हर किसी रूह, फिल्मी स्टाइल में चार प्रेमियों की हत्याएं

Sat, 03 Jul 2021 01:44 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Sat, 03 Jul 2021 01:44 PM IST
विज्ञापन
UP Crime News: Four lovers have been murdered in a love affair in three village of Meerut
मेरठ के छुर गांव में हत्या का मामला। - फोटो : amar ujala

उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में हाल ही में तीन ऐसी खौफनाक वारदातें हुई हैं, जिनके बारे में सुनकर हर किसी की रूह कांप गई। हर वारदात में प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत हुआ है। जहां खरखौदा थाना क्षेत्र के बधौली गांव में एक पिता ने अपनी 16 साल की बेटी और उसके प्रेमी की सरेआम हत्या कर डाली तो वहीं सदर थाना क्षेत्र के भूसा मंडी में एक भाई ने अपनी बहन के प्रेमी की गोली मारकर हत्या कर दी। इससे पहले सरधना क्षेत्र के छुर गांव में एक युवक ने प्रेम प्रसंग के मामले में अपनी बहन की हत्या कर डाली थी। 



पहला मामला
झूठी शान की खातिर शुक्रवार को खरखौदा क्षेत्र में किशोरी के पिता ने प्रेमी युगल की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात से गांव में तनाव फैल गया। युवक को चार और किशोरी को दो गोलियां मारी गईं। किशोरी ने मरने से पहले अपने पिता के खिलाफ बयान दिया। पुलिस ने आरोपी तौसिन को हिरासत में ले लिया।

UP Crime News: Four lovers have been murdered in a love affair in three village of Meerut
मेरठ के बधौली गांव में घटना के बाद जांच करने पहुंची पुलिस। - फोटो : amar ujala

बधौली गांव निवासी आरिफ (18) पुत्र मंदूरी उर्फ अली मोहम्मद का एक किशोरी (16) से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इस मामले की जानकारी किशोरी के पिता तौसिन को लग गई। शुक्रवार को आरिफ गांव की मस्जिद में नमाज पढ़कर घर लौट रहा था। इसी दौरान तौसिन ने आरिफ की गोलियां मारकर हत्या कर दी। उसके बाद तौसिन अपने घर पहुंचा और बेटी को दो गोलियां मार दीं। जानकारी लगते ग्रामीणों की भीड़ लग गई। ग्रामीणों की सूचना पर खरखौदा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। इससे पहले गांव में हंगामा शुरू होता कि पुलिस ने घायल किशोरी को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया।

वहीं किशोरी ने पुलिस को बताया कि उसके अब्बू ने ही उसे व उसके प्रेमी को गोलियां मारी हैं। पुलिस ने आरिफ के शव को पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया। इलाज के दौरान किशोरी ने दम तोड़ दिया। एसपी देहात केशव कुमार का कहना है कि प्राथमिक जांच में तौसिन ने ही प्रेमी-युगल की गोली मारकर हत्या की है। गांव में पुलिस तैनात कर दी गई है। 

UP Crime News: Four lovers have been murdered in a love affair in three village of Meerut
मेरठ: सलीम का फाइल फोटो। - फोटो : amar ujala

दूसरा मामला
मेरठ के सदर बाजार थाना क्षेत्र के भूसा मंडी में शनिवार तड़के एक सनसनीखेज वारदात हो गई है। प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंचे युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। जानकारी लगने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है।

यह मामला सदर बाजार थाना क्षेत्र के भूसा मंडी का है। एक लड़की का सलीम नाम के युवक के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। शनिवार सुबह करीब चार बजे सलीम लड़की से मिलने के लिए उसके घर पर पहुंच गया। वह दोनों घर में बात कर रहे थे तभी लड़की के भाई की आंख खुल गई। लड़की के भाई ने सलीम की गोली मारकर हत्या कर दी। जानकारी लगने के बाद आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
UP Crime News: Four lovers have been murdered in a love affair in three village of Meerut
मेरठ के छुर गांव में हत्या का मामला। - फोटो : amar ujala

वहीं घटना की जानकारी लगने पर एएसपी कैंट सूरज राय और इंस्पेक्टर सदर बाजार पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। पुलिस का कहना है कि पूछताछ के लिए दो युवकों को उठाया है।

तीसरा मामला
मेरठ के सरधना क्षेत्र के छुर गांव में एक युवक ने अपनी बहन की गोली मारकर हत्या कर दी थी। बताया गया कि किशोरी एक युवक के साथ चली गई थी। वह दो दिन बाद घर लौटी थी। इसी से आरोपी भाई नाराज था।

विज्ञापन
UP Crime News: Four lovers have been murdered in a love affair in three village of Meerut
मेरठ के छुर गांव में हत्या का मामला। - फोटो : amar ujala

पुलिस के मुताबिक, सरधना थाना क्षेत्र के छुर गांव की 16 साल की किशोरी (12वीं की छात्रा) का गौरव निवासी कलंजरी, जानी से प्रेम प्रसंग चल रहा था। गौरव (19) की रिश्तेदारी छुर गांव में थी। जिसके चलते उसका वहां आना जाना था। 13 जून को गौरव के साथ किशोरी चली गई। परिजनों ने किशोरी को मथुरा से बरामद किया था।

इस बात को लेकर किशोरी से उसका भाई नफरत करने लगा। इस दौरान बहन-भाई में विवाद हो गया। तभी भाई ने बहन की गर्दन पर गोली मारकर हत्या कर दी। जानकारी लगते ही सीओ सरधना और इंस्पेक्टर सरधना पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे थे। एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने बताया था कि आरोपी भाई को जेल भेज दिया गया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed