फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ये है मदरसे का खौफनाक सच, ऐसे बेचते थे अवैध हथियार, अब हिस्ट्रीशीटर खोलेगा गहरे राज

Fri, 12 Jul 2019 11:20 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: कपिल kapil Updated Fri, 12 Jul 2019 11:20 AM IST
विज्ञापन
UP NEWS: illegal weapons was selling from madarsa in Bijnor and soon the case will open
मदरसे से पकड़े गए आरोपी - फोटो : अमर उजाला

यूपी के बिजनौर जनपद में शेरकोट के मदरसा दारुलकुरान हमीदिया में अवैध शस्त्रों के जखीरे के साथ पकड़े गए मदरसे के संचालक समेत छह लोग हथियार बेचकर मदरसे का संचालन करते थे। पुलिस की पूछताछ में यह बात सामने आई है। पुलिस ने फरार हिस्ट्रीशीटर समेत दो साथियों की तलाश में उनके ठिकानों पर कई जगह दबिश दी, पर वे हाथ नहीं आए। पुलिस की मानें तो दोनों के पकड़े जाने के बाद ही राज खुलेंगे। ये दोनों ही मदरसे से हथियारों की खरीद-फरोख्त का कारोबार करते थे। अगली स्लाइडों में जानिए मदरसे का पूरा सच...

UP NEWS: illegal weapons was selling from madarsa in Bijnor and soon the case will open
अवैध हथियार बरामद - फोटो : अमर उजाला

एसपी संजीव त्यागी के अनुसार मदरसे से संचालक शेरकोट के मोहल्ला मनिहारान निवासी मोहम्मद साजिद, स्योहारा के मोहल्ला शेखान निवासी फईम अहमद, अजीजुर्रहमान, धामपुर के मोहल्ला अफगानान निवासी जफर इस्लाम, अफजलगढ़ के मनोहरवाली भूतपुरी निवासी सिकंदर अली, बिहार के अररिया जिले के थाना जूकी हाट के गांव काकन निवासी मोहम्मद साबिर को दबोचा गया। उनके पास से 315 बोर के तीन तमंचे, 252 कारतूस, 32 बोर का रिवॉल्वर, 16 कारतूस, 32 बोर का पिस्टल, दो मैगजीन व 16 कारतूस व छह मोबाइल बरामद किए थे। यह सभी हथियार दवा के डिब्बों में रखे थे।

UP NEWS: illegal weapons was selling from madarsa in Bijnor and soon the case will open
आरोपियों से पूछताछ जारी - फोटो : अमर उजाला

संचालक मोहम्मद साजिद मदरसे में हिकमत का काम करता है। तमाम लोग रोजाना संचालक से दवाई लेने आते हैं। पकड़े गए लोगों ने बताया कि मदरसे में जरूरत के मुताबिक लोग हथियार खरीदने आते थे। पकड़े गए लोगों से बरामद कार संचालक मोहम्मद साजिद की है। कार पर स्लोगन लिखा है, हारे का सहारा बाबा श्याम हमारा।

विज्ञापन
विज्ञापन
UP NEWS: illegal weapons was selling from madarsa in Bijnor and soon the case will open
आरोपियों से पूछताछ जारी - फोटो : अमर उजाला

वहीं शेरकोट के मोहल्ला नोधना निवासी हिस्ट्रीशीटर आरिफ व उसका भाई आसिफ अभी फरार हैं। उसके खिलाफ न्यायालय में कई मामले विचाराधीन हैं। दोनों भाई तांत्रिक विद्या, झाड़-फूंक का काम करते हैं। उनकी आड़ में ये भाई अवैध शस्त्रों की तस्करी भी करते हैं। हथियारों को बेचकर मदरसे का संचालन किया जाता है। एसपी ने बताया कि फरार आरिफ व उसका भाई आसिफ ही पकड़े जाने पर बता सकते हैं कि वे हथियार कहां से लाकर बेचते थे। दोनों भाइयों के अंदर कई राज छिपे हैं। उनके पकड़े जाने के बाद राज फाश होंगे।

विज्ञापन
UP NEWS: illegal weapons was selling from madarsa in Bijnor and soon the case will open
आरोपियों से पूछताछ की गई - फोटो : अमर उजाला

एटीएस समेत कई एजेंसियों ने की पूछताछ
मदरसे से पकड़े गए संचालक समेत सभी छह लोगों से एटीएस, आईबी, एलआईयू समेत कई एजेंसियों ने कड़ाई से पूछताछ की। पर कोई आतंकी कनेक्शन सामने नहीं आया है। एटीएस समेत सभी टीम इन लोगों को कई घंटे खंगालने में जुटी रहीं। यह पता लगाती रहीं कि वे हथियार कहां से लाते थे। कहीं मदरसे में हथियार चलाने की ट्रेनिंग तो नहीं दी जा रही थी। पर पकड़े गए आरोपियों ने अपनी जुबान नहीं खोली और चुप रहे। एसपी संजीव त्यागी के मुताबिक अभी कोई ऐसी बात सामने नहीं आई हैं जिससे यह पता चले कि पकड़े गए लोगों के तार आतंकियों से जुड़े हैं। अभी इस मामले में जांच चल रही है। कई लोगों पर पुलिस की नजर है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed