फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kanwad Yatra: हर दिशा में शिव, हर जुबां पर महादेव..., भगवा रंग में रंगा मेरठ, चरम पर पहुंची कांवड़ यात्रा

Fri, 07 Aug 2026 11:27 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Fri, 07 Aug 2026 11:27 PM IST
सार

कांवड़ यात्रा के चरम पर पहुंचते ही मेरठ पूरी तरह शिवभक्ति के रंग में रंग गया है। शहर की सड़कों पर लाखों कांवड़ियों का रेला, हर-हर महादेव के गूंजते जयकारे, आकर्षक झांकियां, विशाल डीजे और जगह-जगह लगे सेवा शिविर आस्था का अद्भुत नजारा पेश कर रहे हैं। प्रशासन भी सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर पूरी तरह सतर्क है।

विज्ञापन
Kanwad Yatra Peaks: Devotion Echoes Across the City as Thousands of Kanwariyas Arrive
कांवड़ यात्रा 2026 - फोटो : अमर उजाला
कांवड़ यात्रा अपने चरम पर पहुंच चुकी है। इस यात्रा के चलते मेरठ शहर पूरी तरह शिवमय हो गया है। शहर की हर सड़क, हर चौराहा और हर मार्ग पर भोलेनाथ के जयकारे गूंज रहे हैं। भगवा वस्त्रों में सजे शिवभक्तों का जनसैलाब लगातार शहर से गुजर रहा है। रात के समय रोशनी से सजी कांवड़ें, विशाल डीजे और आकर्षक झांकियां यात्रा को भव्य स्वरूप दे रही हैं।




 
Kanwad Yatra Peaks: Devotion Echoes Across the City as Thousands of Kanwariyas Arrive
कांवड़ यात्रा 2026 - फोटो : अमर उजाला
गंगनहर पटरी मार्ग, राष्ट्रीय राजमार्ग-58 और रुड़की रोड सहित प्रमुख कांवड़ मार्गों पर शिवभक्तों की भारी भीड़ उमड़ रही है। पूरा शहर किसी विशाल धार्मिक उत्सव का स्वरूप ले चुका है।

 
Kanwad Yatra Peaks: Devotion Echoes Across the City as Thousands of Kanwariyas Arrive
कांवड़ यात्रा 2026 - फोटो : अमर उजाला
सेवा शिविरों में दिन-रात चल रही शिवभक्तों की सेवा
कांवड़ियों की सेवा के लिए शहर और हाईवे पर जगह-जगह सेवा शिविर संचालित किए जा रहे हैं। इस बार करीब 70 नए सेवा शिविर भी शुरू किए गए हैं। शिविरों में श्रद्धालुओं के लिए भंडारे, ठंडा पानी, शरबत, फल, जूस, प्राथमिक चिकित्सा और विश्राम की व्यवस्था की गई है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Kanwad Yatra Peaks: Devotion Echoes Across the City as Thousands of Kanwariyas Arrive
कांवड़ यात्रा 2026 - फोटो : अमर उजाला

स्थानीय सामाजिक और धार्मिक संगठन दिन-रात शिवभक्तों की सेवा में जुटे हैं। कई स्थानों पर स्वयंसेवक लगातार कांवड़ियों की जरूरतों का ध्यान रख रहे हैं।


 
विज्ञापन
Kanwad Yatra Peaks: Devotion Echoes Across the City as Thousands of Kanwariyas Arrive
कांवड़ यात्रा 2026 - फोटो : अमर उजाला

विशाल डीजे और झांकियां बनीं आकर्षण का केंद्र
इस बार कांवड़ यात्रा में कई कांवड़ दल विशाल डीजे और भव्य झांकियों के साथ यात्रा कर रहे हैं। रंग-बिरंगी रोशनी से सजी कांवड़ें और शिवभक्ति के गीतों पर झूमते श्रद्धालु लोगों का ध्यान आकर्षित कर रहे हैं। शाम ढलते ही पूरा वातावरण भक्ति और उत्साह से सराबोर नजर आता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed