{"_id":"5bdfe078bdec226997413c97","slug":"man-suicide-with-his-wife-and-daughter-in-meerut-police-investigating","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मेरे बेटे का ख्याल रखना...कहकर रख दिया फोन, फिर जो हुआ उसे जानकर सन्न रह गया हर कोई ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरे बेटे का ख्याल रखना...कहकर रख दिया फोन, फिर जो हुआ उसे जानकर सन्न रह गया हर कोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Updated Mon, 05 Nov 2018 11:52 AM IST
विज्ञापन
मेरठ न्यूज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के मेरठ में एक ही परिवार के तीन सदस्यों ने एकसाथ मौत को गले लगा लिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। आत्महत्या के कारणों का पता लगाने
लिसाड़ीगेट थानाक्षेत्र में समर गार्डन में पूरे परिवार की एकसाथ मौत से इलाके में सनसनी मच गई। जानकारी के मुताबिक इश्तियाक पुत्र अली हसन अपनी पत्नी और बेटी के साथ जैद गार्डन कॉलोनी में रह रहा था। जबकि उसके पिता नजदीक ही दूसरी कॉलोनी में रहते हैं। उसका बेटा उसकी बहन शबाना के घर मुरादनगर रहता था।
रविवार तड़के उसकी अपनी पत्नी से किसी बात पर कहा-सुनी हो गई, जिसके बाद देर रात उसने अपनी बहन को फोन किया और कहा कि 'मैं जा रहा हूं, मेरे बेटे का ख्याल रखना।' बहन ने उसे काफी समझाया लेकिन कुछ ही देर बाद उसने अपना फोन स्विच ऑफ कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
बहन ने अनहोनी का शक होने पर अपने पिता को फोन किया। पिता ने जब इश्तियाक के घर पहुंचकर देखा तो दरवाजा बंद था। काफी देर तक दरवाजा नहीं खुलने पर पिता ने डायल 100 को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस खिड़की तोड़कर पुलिस अंदर घुसी तो इश्तियाक कमरे की चौखट से एक दुपट्टे के सहारे लटका हुआ था। वहीं उसकी पत्नी और बेटी बेड पर मृत पड़ी हुईं थी।
विज्ञापन
पुलिस ने तीनों के शवों को अपने कब्जें में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले की छानबीन की जा रही है।घटना के बाद एसपी सिटी भी मौके पर पहुंचे। पुलिस के अनुसार परिवार के तीनों सदस्यों ने आत्महत्या क्यों कि इसकी जानकारी जुटाई हा रही है। वहीं हत्या का शक भी जताया जा रहा है।